न्यूज़ पेपर कटिंग

Wednesday, 10 June 2015

10-6-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//

गरीबों को खोजकर दिलाये शासकीय योजनाओं का लाभ - कलेक्टर

निमार्ण कार्यो की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर 10 जून 2015 - जिले में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले सभी हितग्राहियों को खोजकर शासन की योजनाओं का लाभ दिलायें।पेंशन का भुगतान समय पर किया जायें। निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण किये जाये। कपिलधारा योजना के अधूरे कूपों को अनिवार्य रुप से पूर्ण कराया जायें। उक्त निर्देश आज कलेक्टर शिवनारायण रुपला ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में दिये। 
उन्होनें सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद स्तर पर भी पोस्ट आफिस के अधिकारियों के साथ माह में दो बार अनिवार्य रुप से बैठक करें ओर स्वयं कम से कम पाॅच पोस्ट आफिसों का निरीक्षण कर पेंशन वितरण की जानकारी लें।
उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय परिवार सहायता, अन्त्येष्टी सहायता, योजना के तहत जो भी प्रकरण है उनका तत्काल निराकरण किया जायें। इसी तरह से सभी जनपद पंचायतों, नगर निगम एवं नगर पंचायते मुख्य मंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाये जिससे अधिक से अधिक जोडो को शामिल किया जायें। समग्र पोर्टल पर जिन हितग्राहियों का अभी तक सत्यापन नही किया गा है, उनका तत्काल सत्यापन किया जाये ताकि उन्हें ंपेंशन का लाभ दिया जा सकें।
उन्होनें मनरेगा की उपयोजनावार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि पशु शेड, मेरा खेत मेरी माटी, नंदन फलोद्यान कपिलधारा हितग्राही मूलक योजनाएं है जिनको लाभ से हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति में बदलाव आ रहा है। ऐसी उपयोजनाओं से अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभांवित किया जायें। 
श्री रुपला ने हाल ही में प्रारंभ हुई बीमा योजनाओं की समीक्षा की ओर कम प्रगति होने पर नाराजगी भी जाहिर की। उन्होनें समीक्षा के दौरान सभी जिला पंचायत मुख्य कार्यपलन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इन योजनाओं की धीमी प्रगति पर कारण बताओं नोटिस जारी किये जाये। 
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नेहा मारव्या, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस.तेकाम, गा्रमीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरी सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पंचायतों के सी.एम.आ.े सहायक यंत्री सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।



लेबर बजट के अनुसार कार्य कराये - शर्मा
नये कार्य प्रारंभ करें

जबलपुर 10 जून 2015 मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत लेबर के अनुसार कार्य प्रारंभ कर अधिक से अधिक श्रमिकों को कार्य उपलब्ध कराया जायें। जिन ग्राम पंचायतों में पुराने कार्य पूर्ण हो चुके है उन ग्राम पंचायतों में नये कार्य प्रारंभ किये जायें। उक्त निर्देश आज मनरेगा परिषद के कार्यपालन यंत्री एवं जिले के प्रभारी अधिकारी एम.एल. शर्मा ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित मनरेगा की समीक्षा बैठक में दियें।
उन्होनें सभी जनपद पंचायतोें के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं सहायक यंत्रियों को निर्देशि करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में जारी किये जावें मस्टररोलो को समय से मूल्यांकन कराये और समय पर उनको फीड किया जावें। 
श्री शर्मा ने योजना के तहत वर्षवार अधूरे कार्यो की समीक्षा करते हुए उन्हें बारिश के पूर्व पूर्ण कराये जाने के निर्देश दियें। उन्होनंे अधिकारियों से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार दिवस का अनिवार्य रुप से प्रत्येक ग्राम पंचायत में पालन किया जायें। जिस दिन ग्राम पंचायत का रोजगार दिवस निर्धारित किया गया है उसी दिन उन ग्राम पंचायतों के मस्टर रोल जारी किये । श्री शर्मा को जिले के अधिकारी द्वारा कुछ समस्या से भी अवगत कराया जिनका मुख्यालय स्तर से शीघ्र निराकरण किया जाएगा।
बैठक में मनरेगा के परियोजना अधिकारी जी.एस.तेकाम, मीडिया अधिकारी ऋषिराज चढार, लेखापाल अमित द्विवेदी,सहायक कृषि उद्यान अनिल बुधौलिया, राजेश जंघेला सभी जनपदो के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री, अति. कार्यक्रम अधिकारी, एवं सहायक लेखाधिकारी मौजूद रहें।


मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर








No comments:

Post a Comment