कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर, म.प्र.
//समाचार//
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 9 जून को
जबलपुर 5 जून 2015 जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 9 जून 2015 को दोपहर 2ः30बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई हैं।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या, उद्योग, सहकारिता एवं खाद्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, जिला पंचायत से स्वीकृत निर्माण कार्यो की समीक्षा,राजीव गांधी शिक्षा मिशन एवं शिक्षा विभाग द्वारा विगत वर्ष में किये गये कार्यो की समीक्षा, जिला पंचायत में किन- किन योजनाओं में कौन -कौन से गैर शासकीय संस्था एनजीओं कार्य कर रहे हैं उनकी समीक्षा सहित अन्य बिन्दुओं की विस्तार से चर्चा की जाएगी।
उन्हांेने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment