कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
यह समाचार www.prozpjabalpur.blogspot.in पर भी उपलब्ध है.
निमार्ण कार्यो की समीक्षा बैठक तीन जून को
जबलपुर 29 मई 2014- महात्मा गांधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पंचायतों चल रह निर्माण कार्यों की तीन जून को दोपहर 12:00 से जिला पंचायत के सभाकक्ष समीक्षा बैठक आयोजित की गई है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह ने बताया कि समीक्षा बैठक में महात्मा गांधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं वाटरशेड के तहत ग्राम पंचायतों में स्वीकृत कार्य, प्रगतिरत कार्य, एवं पूर्ण कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
उन्होने बैठक सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री एवं उपयंत्री को अनिवार्य रुप से उपस्थित होने के निर्देश दिये है।
No comments:
Post a Comment