न्यूज़ पेपर कटिंग

Wednesday, 28 May 2014

दिनांक 28.5.2014

                              
                   
                                              बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण करें अधिकारी
                                                        बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश



जबलपुर 28 मई 2014: ग्रामीण क्षेत्रों के जिन गांवों में पिछले वर्ष बाढ आई हुई थी, उन स्थानों का सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी निरीक्षण करे। मध्यांह भोजन बनाने वाले सभी स्व-सहायता समूहों को राशन एवं केरोसिन के साथ-साथ बाढ में लोगों को खाना बनाने के लिए अग्रिम रुप से राशि जारी की जाये। उक्त निर्देश कलेक्टर विवेक पोरवाल ने आज कलेक्टेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बाढ राहत की समीक्षा बैठक में दिये।
 बैठक में होमगार्ड के डिप्टी कमाण्डेट एस.आर आजमी, नगर निगम अपर आयुक्त एम. पी. सिंह सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मौजूद रहे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो छोटे-छोटे नाले हैं उन्हें तत्काल ठीक कराया जाये। बिलहरी के नाले से तत्काल पाइप हटाये जाये। ग्राम पंचायतों के सरपंच/सचिवों की एक बैठक अनिवार्य रुप लेकर उनके मोबाइल नम्बर अनिवार्य रुप से लें एवं उन्हें सलाह दे कि वह रात्रि में अपना मोबाइल बंद न करे। राहत कैम्प संचालित करने वाले लोगों को प्रतिदिन एवं प्रति व्यक्ति 30 रुपये उपलब्ध कराये जाते है, इस वर्ष भी यह राशि दी जाएगी। उन्होने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह अपना मोबाइल भी बंद न करे।
श्री पोरवाल ने होमगार्ड के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वोट के डायवरों को अवकाश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जायें। वोट के इंजनों को चेक किया जाये, और वोटों को थानों में रखा जाये। उन्होनें नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शहरीय क्षेत्रों के नालों के कार्य एक सप्ताह में अनिवार्य रुप से पूर्ण किये जाये। जिन स्थानों पर पिछले वर्ष बाढ राहत के शिविर लगाये गये थे उन स्थानों का एक वार सभी अधिकारी निरीक्षण अभी कर ले एवं उन स्थानो पर दवाओ का छिडकाव किया जाये। श्री पोरवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्वारीघाट व अन्य स्थानों पर जा भी तैराक हैं उनसे भी संपर्क स्थापित कर उनकी भी मदद ली जायेे।

                                                                  

                                           बंद हेण्डपंपों को सुधारकर तत्काल कराये प्रारंभ                                                        
                                     सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिये निर्देश 


          जबलपुर 28 मई 2014: ग्राम पंचायत अमखेरा, महाराजपुर, बरगी, तुनिया, रानीताल में जो हेण्डपंप बंद हैं एवं ग्राम पंचायत कुलौन, विजना, काकरदेही, पडवार, बिलपुरा में नल-जल योजनाएं तो स्वीकृत हुई हैं लेकिन अभी तक प्रारंभ नही हो पाई है। बंद नलकूपों को तत्काल सुधारकर चालू कराये एवं नल-जल योजनाओं को प्रारंभ कराया जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में दिये। 
बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष खिलाडी सिंह, पनागर क्षेत्र के विधायक सुशील तिवारी एवं मझौली के विधायक नीलेश अवस्थी, जिला पंचायत के सदस्यों में दिनेश चैरसिया, छोटे राव साहाब, बद्री प्रसाद, राजकुमार भूमिया, प्रभा सोनी ,सुनीता दाहिया, रत्नेश पटेल, तरविन्दर कौर गुजराल, जमुना मरावी, माया राम कृष्ण पटेल, जनपद पंचायत जबलपुर की जनपद अध्यक्ष प्रेमलता परस्ते, मझौली की अध्यक्ष उर्मिला दाहिया, कुण्डम के अध्यक्ष मनीष सोनी, अधिकारियों में जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस. ठाकुर, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री रघुवंशी, वीरेन्द वर्मा ,डीपीसी आर.एस. दीक्षित, कृषि विभाग के उप संचालक आर.डी. सिलावट सहित सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 
 जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कहां कितने हेण्डपंप स्वीकृत है, कितनी जगह लगे हुए हैं और कितने जगह बंद है,कि सूची ग्राम पंचायत वार सभी जनप्रतिधियों को उपलब्ध कराई जाये।
निमार्ण कार्य की जांच करे - श्री यादव ने प्रधानमत्री सडक योजना के जी.एम. पी.के. जैन को निर्देश दिये कि चरगवां क्षेत्र में प्रधानमंत्री सडक योजना से बनाई गई तीन किलोमीटर सडक भिडकी से सकरी रोड में हाल में डामलीकरण किया गया है, लेकिन वह रोड उखड गई है।उक्त कार्य की तत्काल जांच कराई जायें।अधिकांश नल बंद हैं जिनमें तत्काल प्रारंभ कराये जाये। 
गुणवक्ता पूर्ण हो स्कूलों में पढाई-बैठक में स्कूल चले की समीक्षा के दौरान स्कलों में गुववक्ता पूवर्क पढाई सुनिश्चित कराने के लिए स्कूलों के शिक्षकों के सामान्य ज्ञान एवं अगे्रजी विषय पर तीनों स्तरों पर एक परीक्षा आयोजित की जाएगी, ताकि स्कलों में पढाई की गुणवक्ता को सुधारा जा सके। 
विधायकों का किया स्वागत - विधानसभा क्षेत्र पनागर के विधायक सुशील तिवारी एवं पाटन के विधायक नीलेश अवस्थी का जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव ,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह, जिला पंचायत सदस्य छोटे राव साहाब ने पुष्प मालाओं से स्वागत किया।
अध्यक्ष ने दी बधाई- जिला पंचायत के अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह,  को महात्मा गाधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना,मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री आवास योजना एवं सर्व शिक्षा अभियान में राज्य स्तर से प्रसंशनीय पत्र मिलने पर बधाई दी। 
बैठक में स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता, रेशम विभाग, एवं समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन पर भी चर्चा की गई ।
                         





                   


                              
                                              

No comments:

Post a Comment