जबलपुर 23 मई 2014: जिला पंचायत में सामान्य सभा की बैठक 28मई को दोपहर 1ः00 बजे से कार्यालय के सभा कक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग एवं स्वाास्थ्य विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।
उन्हांेने बताया कि यह बैठक जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
विशेष ग्राम सभाएं 27 मई को
जबलपुर 23 मई 2014। मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 के प्रावधानों के तहत जिले के समस्त ग्रामों में 27 मई से चरणबद्ध तिथियों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन पर चर्चा की जाएगी।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह ने बताया कि जिले के समस्त 1391 ग्राम में 27 मई 2014 से चरणबद्ध तिथियों में ग्राम सभायें आयोजित की जावेगी।
उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वह 27 मई 2014 से शुरू होने वाली ग्राम सभाओं का कैलेण्डर बनायें एवं ग्राम सभाओं का निरीक्षण करने के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त करें।
27 मई से चरणबद्ध तिथियों में शुरू होने वाली ग्राम सभाओं में समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन की सूची का वाचन ,समग्र डाटा का सत्यापन एवं शुध्दिकरण, अपडेट पात्रता पर्ची का वितरण की समीक्षा, पेंशन हितग्राहियों को समग्र पोरटल के माध्यम से पेंशन का वितरण की समीक्षा सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।
No comments:
Post a Comment