जबलपुर 24 मई 2014। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के पार्ट दो में उल्लेखित हितग्राही मूलक कार्यों को ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक प्रारंभ करायें। किसानों के खेतों में मेढबंधान एवं भूमि समतलीकरण के कार्य, फार्म पौण्ड निमार्ण, नर्सरी निमार्ण ,नाडेप, बायोगैस, वर्नी कम्पोट, गाय भैस, बकरी, सुअर, मुर्गीपालन के लिए शेड निमार्ण के कार्य कराये जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिये।
उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिये कि पुराने कार्यो को यथा स्थिति में पूरा किया जाये। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा के तहत ग्राम पंचायतों में प्रगतिरत कूपों को 15 जून तक अनिवार्य रुप से पूर्ण किया जाये।
श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन ग्राम पंचायतों के ग्राम रोजगार सहायक कार्य में लापरवाही कर रहे एवं ग्राम पंचायत में व्यय नही बढा रहें है उनके विरुध्द कार्यवाही प्रस्तावित की जाये,।
No comments:
Post a Comment