न्यूज़ पेपर कटिंग

Friday, 23 May 2014

मनरेगा में व्यय बढाने के दिये निर्देश


                          कार्य प्रारंभ नहीं करने पर सरपंच सचिव को होगे कारण बताओं नोटिस जारी 

         जबलपुर 23 मई 2014।  महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में जनपद पंचायत सिहोरा की ग्राम पंचायत बेला, घाटपिपरिया, बुधारी, ढकरवाह, घुघरीकला, गुनहरु, हदयनगर, जुनवानीकला, मढाबंजर, एवं पौडीकला में इस वित्तीय बर्ष में अब तक कोई कार्य प्रारंभ नही कराने एवं शून्य व्यय होने पर गाम पंचायतों के सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को तत्काल कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत केवलारी में पंच-परमेश्वर योजना के तृतीय एवं चतुर्थ चरण के स्वीकृत कार्य अभी तक प्रारंभ नही करने पर सरपंच सचिव को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दियें। उक्त निर्देश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह ने आज जनपद पंचायत सिहारा के सभा कक्ष में आयोजित निमार्ण कार्यों की समीक्षा बैठक में दिये।

            श्री सिंह ने सचिव एवं रोजगार सहायकों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में दो हजार से अधिक की जनसंख्या है ऐसी समस्त ग्राम पंचायतों में बने कच्चे मकानोे को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवास बनाये जाये। उन्होने ग्राम पंचायत घाटसिमरिया के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को निर्देशित करते हुए कहा कि पाचवें चरण के कार्य एक सप्ताह में अनिवार्य रुप से प्रारंभ हो जाये। 
उन्होने मर्यादा अभियान योजना के तहत ग्राम पंचायतों में कनवरजेन्श से बनाये जा रहे शौचालयों को समय सीमा में पूर्ण कर कार्य का पूर्णता प्रमाण पत्र को आॅनलाइन फीड कराना सुनिश्चित करें। स्कूलों में बच्चों के लिए हाथ धुलाई यूनिट बनाने का कार्य समय-सीमा में पूर्ण किया जाये। 
             ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं महिला बाल विकास के अभिसरण से ग्राम पंचायतों में बनाये जाने वाली आंगनबाडियों के लिए राज्य स्तर से राशि प्राप्त हो चुकी है, ग्राम पंचायतों में जाकर कार्यस्थलो का शीघ्र-अति शीघ्र चयन कर आंगनवाडियों के प्रशासकीय एवं तकनीकी स्वीकृति जारी कर कार्य प्रारंभ कराये जाये। मनरेगा योजनान्तर्गत बनाये गये सीएफटी सेन्टरों में विद्युत कनेक्शन लगा हो, और कम्प्यूटरों में इन्टर नेट की उपलब्धता अनिवार्य रुप से हो।
           श्री सिंह ने सभी को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान यदि इन्दिरा आवास योजना के पात्र हितग्राही मिलते हैं और उन्हें लाभ नही मिला हैं तो संबंधित सचिव सरपंच एवं ग्राम रोजगार सहायको पर कार्यवाही की जाएगी।
         

बैठक में जिला पंचायत के उपयंत्री ऐ.के. सीते, जनपद पंचायत सिहोरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.एन. सिंह, एपीओं ज्योति मिश्रा, सहायक यंत्री बी.के.साहू, समग्र स्वच्छता अभियान की ब्लाक समन्वयक सहित सभी ग्राम पंचायतों के सचिव एवं रोजगार सहायक मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment