कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
यह समाचार prozpjabalpur.blogspot.in पर भी उपलब्ध है.
समय-सीमा बैठक में दें योजनाओं की जानकारी
जबलपुर 27 मई 2014: पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी पावर प्रजेन्टेशन के माध्यम से हर सप्ताह समय-सीमा बैठक में अनिवार्य रुप से दी जाये, ताकि योजनाओं के सभी प्रभारी अधिकारियों को सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके। उक्त निर्देश जिला पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह ने आज समय-सीमा बैठक में दिये।
उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान अधिकारी सभी योजनाओं के तहत किये जा रहे निमार्ण कार्यों की जानकारी ले। खासतौर पर पेशन से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी अनिवार्य रुप से ले। निर्मल भारत अभियान के तहत बेव पोरटल पर अपलोड होने वाले फोटोंग्राफ की नियमित माॅनीटिंरिग की जाये और सप्ताह में किस जनपद ने कितने फोटोग्राफ अपलोड किये हैं की जानकारी से अवगत कराया जाये।
श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समय-सीमा वाले प्रकरण अनिवार्य रुप से एक सप्ताह में निराकरण करना सुनिश्चित करे।
समय सीमा बैठक में सामाजिक न्याय विभाग की सयुक्त संचालक राजश्री राय, जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी डा.परवीन कुरैशी, रुपा शुक्ला, कल्पना पाण्डे, लेखाधिकारी, मंगला निगम, वरिष्ठ लेखाधिकारी कविता पटैल, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, वर्षा जाट,सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सामान्य सभा की बैठक आज
जबलपुर 27 मई 2014: जिला पंचायत में सामान्य सभा की बैठक 28 मई को दोपहर 1ः00 बजे से कार्यालय के सभा कक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग एवं स्वाास्थ्य विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।
उन्होने बताया कि यह बैठक जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
No comments:
Post a Comment