कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
यह समाचार www.prozpjabalpur.blogspot.in पर भी उपलब्ध हैं
स्कूल चले अभियान की अभी से करे तैयारी
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश
जबलपुर 2 जून 2014। सोलह जून से प्रारंभ हो रहे स्कूल चले अभियान की तैयारियों अभी से प्रारंभ की जाये। छात्र-छात्राओं को इसी दिन पुस्तके एवं डेस भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये। जिला स्तर के सभी अधिकारी स्कूल चले अभियान के कार्यक्रम में शहरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों की शालाओं का निरीक्षण करे। उक्त निर्देश कलेक्टर विवेक पोरवाल ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में दिये।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मंगलवार के दिन सभी अधिकारी अपने -अपने कार्यालयों अनिवार्य रुप से जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं को और समय-सीमा में उनका निराकरण भी करे।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन साधारण आवेदन देने वाले लागों के आवेदन पत्रों में 10 रुपये की टिकिट और नोटरी किया हुआ आवेदन जमा न करे, और लोगों को इस बात के लिए प्रेरित करे कि इस प्रकार के आवेदन पत्र सादे कागज पर बिना 10 रुपये की टिकिट एवं बिना नोटरी के जमा किया जाते है।
उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी अधिकारी मुख्यमंत्री हेल्प लाइन की शिकायतों को समय-सीमा में निराकरण करें एवं आॅनलाइन में भी इसकी प्रविष्ठिी की जाये।
श्री पोरवाल ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के पोरटल पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति के प्रकरणों का सत्यापन का कार्य समय -सीमा में किया जाये।
उन्होने अधिकारियों को निर्देश दियें कि 5-15 जून तक बंधक श्रम अधिनियम 1976 के तहत जिले में बंधुआ मजदूरों को खोजने के लिए विशेष अभियान चलाया जायगा। इस अभियान के तहत शहरीय क्षेत्रों में होटल, ढाबे और ग्रामीण क्षेत्रों में ईट भटटा के्रशर एवं कृषि क्षेत्र में काम कर रहे लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
बैठक में अपर कलेक्टर छोटे सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह अनुविभागीय अधिकारी नेहा मारव्या, सीएचएमओं डा.भारत सिंह चैहान, जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस. ठाकुर सभी सहित विभागों अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निमार्ण कार्यो की समीक्षा बैठक आज
जबलपुर 2 जून 2014- महात्मा गांधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पंचायतों चल रह निर्माण कार्यों की तीन जून को दोपहर 12:00 से जिला पंचायत के सभाकक्ष समीक्षा बैठक आयोजित की गई है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह ने बताया कि समीक्षा बैठक में महात्मा गांधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं वाटरशेड के तहत ग्राम पंचायतों में स्वीकृत कार्य, प्रगतिरत कार्य, एवं पूर्ण कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
उन्होने बैठक सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री एवं उपयंत्री को अनिवार्य रुप से उपस्थित होने के निर्देश दिये है।
No comments:
Post a Comment