निमार्ण कार्यो की समीक्षा बैठक में दिय निर्देश
जबलपुर 22 मई 2014। पंच-परमेश्वर ,परफारमेंश ग्रान्ट, तेरहवें वित्त, स्वा-कराधान योजना एवं मनरेगा के अभिसरण से ग्राम पंचायतों में कराये जा रहे निमार्ण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कर कार्य का पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किया जायें। पंच-परमेश्वर ,परफारमेंश ग्रान्ट, तेरहवें वित्त की राशि जो निमार्ण कार्यो पर व्यय की जा चुकी हैं उनका उपयोगिता प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित निमार्ण कार्यों की समीक्षा बैठक में दिये।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं पंच-परमेश्वर योजना के कनवरजेन्श से जो सी.सी. बनाई जा रही है, उनका नियमित निरीक्षण किया जाये। निमार्ण कार्यों का जो भी अधिकारी निरीक्षण करते हैं ग्राम पंचायत रखी निरीक्षण पंजी मे अनिवार्य रुप टीप अंकित की जाये।
श्री सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के सहायक यंत्रियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं महिला बाल विकास के अभिसरण से ग्राम पंचायतों में बनाये जाने वाली आंगनबाडियों के लिए राज्य स्तर से राशि प्राप्त हो चुकी है, ग्राम पंचायतों में जाकर कार्यस्थलो का शीघ्र-अति शीघ्र चयन कर आंगनवाडियों के प्रशासकीय एवं तकनीकी स्वीकृति जारी कर कार्य प्रारंभ कराये जाये।
ई-मस्टर रोल करें जारी - श्री सिंह ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में हितग्राही मूलक कार्य जो एसओपी में शामिल हैं उन कार्यों में तत्काल ई-मस्टर जारी कराये ताकि कार्य प्रारंभ हो सके।
किचिन शेड की कराये मरम्मत - मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत जिन शालाओं में किचिन शेड बनाये गये है, लेकिन व जर्जर हो चुके है उनकी तत्काल मरम्मत करायी जाये, किचिन शेड की बाहरी दीवारों पर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम का मोनो प्रतिदिन छात्र-छात्राआंे को दिया जाने वाला मीनू शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नं. अनिवार्य रुप से पेंट से अंकित किया जायें। स्कूलों में बच्चों के लिए हाथ धुलाई यूनिट बनाने का कार्य समय-सीमा में पूर्ण किया जाये।
सभी ग्राम पंचायतों में लगाये विद्युत कनेक्शन- उन्होंने सहायक यंत्रियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में अभी विद्युत कनेक्शन नहीं हैं वह तत्काल विद्युत कनेक्शन ले,ताकि ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराये गये कम्प्यूटरों का उपयोग किया जा सके।
क्लस्टर स्तर पर हो इन्टरनेट की सुविधा- मनरेगा योजनान्तर्गत बनाये गये सीएफटी सेन्टरों में विद्युत कनेक्शन लगा हो, और कम्प्यूटरों में इन्टर नेट की उनलब्धता अनिवार्य रुप से हो।
ये रहे मौजद- बैठक में जिला पंचायत की सहायक परियोजना अधिकारी एवं पंच-परमेश्वर प्रभारी सीमा पाठक, उपयंत्री ऐ.के.सीते, सहित सभी जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment