कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
पौधारोपण के कार्यो व स्कूल का किया निरीक्षण
जबलपुर 30जून2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने आज जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत धरती कछार, जमुनिया पुरानी एवं ग्राम पंचायत कोहला एवं जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत निगरी में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 2जुलाई को होने वालें पौधारोपण के लिए तैयार किये गये गढढों का अवलोकन किया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक के टी.एस.मरावी, वाटरशेड के तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चैहान, परियोजना अर्थशास्त्री बवीता कौल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत धरती कछार का निरीक्षण करते हुए पौधारोपण की तैयारियां का जायजा लिया। ग्राम पंचायत के सचिव ने बताया कि ग्राम पंचायत में छह परियोजनाओं के तहत 3860 पौधा का रोपण किया जा रहा है। सभी परियोजनाओं में मस्टररोल निकालकर गढढें खोदे जा चुके है। पहली परियोजना में 670 पौधें, दूसरी, तीसरी एवं चैथी परियोजना में 625 पौधें, पांचवी 690 पौधे एवं छटवी परियोजना में 625 पौधें रोपे जाएगे। ग्राम पंचायत द्वारा सभी परियोजनाओं में पौधरक्षक नियुक्त कर दिये गये है। पौधरक्षकों को रोपे जाने वालों पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सौपी जाएगी।
ग्राम पंचायत जमुनिया पुरानी में गढढों के अवलोकन के दौरान सचिव ने जानकारी दी कि ग्राम पंचायत में तीन परियोजनाओं के तहत 1561 पौधें रोपे जाएगे, जिसमें दो स्थानों पर 625 पौधें एवं एक स्थान पर 311 पौधें रोपे जाएगे। सभी स्थानों पर गढढें खोदे जा चुके है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत कोहला में तीन स्थानों पर 1271 पौधा का रोपण किया जाएगा। ग्राम पंचायत द्वारा पौधरक्षक का चयन कर लिया गया है। 2जुलाई को पौधे रोपने के लिए मस्टररोल जारी किये गये है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत निगरी में पौधारोपण के लिए खोदे गये गढढों के साथ-साथ शासकीय प्राथमिक शाला निगरी का भी अवलोकन किया। शाला में कक्षा एक के बच्चों से उनके नाम एवं उनके माता-पिता के नाम पूछे गये, वही कक्षा दूसरी के बच्चों से गिनती व पहाडा पूछा। कक्षा तीसरी से कक्षा पांचवी तक के छात्रों से गणित के सवाल, हिन्दी में पाठ, एवं सामान्य ज्ञान के सवालों के साथ-साथ पेड-पौधों से होने वाले लाभ व हानि पर भी चर्चा की गई। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि 2जुलाई को स्कूल में पौधारोपण किया जा रहा हैं जिसमें सभी बच्चें अपने-अपने माता-पिता के साथ आकर एक-एक पौधा लगाये और उस पौधों की सुरक्षा करे।
श्रीमती सिंह ने छात्र-छात्राओं से मध्यान्ह भोजन के संबंध में भी जानकारी ली।छात्रों द्वारा बताया कि उन्हें मीनू के अनुसार ही खाना उपलब्ध कराया जाता है।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर


No comments:
Post a Comment