कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
ग्राम पंचायत वार उपलब्ध कराये शौचालय निर्माण की जानकारी
स्वच्छता समिति की सभापति ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर 24जून2017। स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में बनाये जा रहे शौचालयों की हितग्राहीवार जानकारी उपलब्ध कराई जाये। ग्रामीणों को जागरुक करने के लिए जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाये। समिति की बैठक में महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास विभाग के साथ-साथ शिक्षा विभाग व पी.एच.ई. के अधिकारियों को भी शामिल किया जाये। उक्त निर्देश स्वच्छता समिति की सभापति श्रीमती छाटी कुंजाम ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित स्वच्छता समिति की बैठक में दिये।
बैठक में समिति के सदस्य विजयकांति पटेल, जमुना मरावी, रामकृष्ण पटेल, अधिकारियों में समिति की सचिव एवं प्रभारी स्वच्छ भारत अभियान बवीता कौल, वाटरशेड के तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चौहान एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में हितग्राहियों द्वारा बनाये जा रहे शौचालयों के भुगतान समय-सीमा में किया जाये। समिति की सदस्य श्रीमती विजयकांति पटेल ने ग्राम पंचायतों में कितने छत्रिग्रस्त शौचालय है उन्हें किस मद से पूरा किया जाये पर चर्चा की गई। उन्होने प्रचार-प्रसार में भी जनप्रतिनिधियों को भी शामिल करने को कहा।
स्वच्छ भारत अभियान के प्रभारी राजेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 25हजार 634 शौचालय बनाये गये है। जिसमें जनपद पंचायत जबलपुर में 1643 कुण्डम में 5222, मझौली में 4860, पनागर में 1997, पाटन में 2829, शहपुरा में 4462 एवं जनपद पंचायत सिहोरा में 4621 शौचालय बनाये गये है। जिन पर लगभग 30करोड रुपये की राशि व्यय की गई है।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment