न्यूज़ पेपर कटिंग

Monday, 5 June 2017

5-6-2017

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
मझगवां स्वास्थ्य केन्द्र में तत्काल की जाये ड्रेसर की नियुक्ति
सभापति ने स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर 5 जून 2017।  सिहोरा के मझगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में तत्काल ड्रेसर की नियुक्ति की जाये। वर्षा के पूर्व क्षतिग्रस्त स्वास्थ्य केन्द्र एवं आवासों की मरम्मत कराई जाये। प्रगतिरत निर्माण कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण कराया जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की स्वास्थ्य समिति के सभापति रामकृष्ण पटेल ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिये।
बैठक मेें समिति के सदस्य स्वेता सिंह, निर्मला पटेल, छोटी कुजांम, अधिकारियों में डा.पी.के.अग्रवाल, डा.अरविन्द नागरिया, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरिया का निर्माण कार्य वर्षा के पूर्व पूर्ण कराया जाये। स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ-साथ आरोग्य केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में भी दवाईयां उपलब्ध कराई जाये। 
श्री पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य एवं उपस्वास्थ्य केन्द्र भवनों के पास बोर्ड लगाये जाये। बैठक में एएनएम के रिक्त पदों की शीघ्र भर्ती करने का  प्रस्ताव पारित शासन को प्रेषित किया जाये। ग्राम स्वास्थ्य समितियों की बैठक नियमित एवं प्रतिमाह की जाये। इन बैठकों में आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिकों के साथ-साथ स्वास्थ्य कार्य कर्ताओं को भी शामिल किया जाये।
बैठक मेे चिकित्सकों द्वारा परिवार कल्याण कार्यक्रम, मातृ एवं शिशु कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, बाल हृदय उपचार योजना कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम, क्षय नियंत्रण कार्यक्रम एवं मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई। 
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment