न्यूज़ पेपर कटिंग

Friday, 9 June 2017

9-6-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 12 जून को 
जबलपुर9 जून 2017। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 12जून सोमवार को दोपहर 1:00 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन के साथ-साथ, आंगनवाडी भवन निमार्ण के कार्यो की समीक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना एसईसीसी वर्ष 2011 की सूची से लिये गये आवास की ग्राम पंचायत वार समीक्षा, बजट वर्ष 2017-18 पर चर्चा साथ-साथ अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।

सीएम हेल्प लाइन में प्राप्त शिकायतों का तत्काल करे निराकरण
  सीईओं जिला पंचायत ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर9 जून 2017। जबलपुर9 जून 2017। सीएम हेल्प लाइन में प्राप्त हो रही शिकायतों का शिकायत कर्ता से बात कर एल.वन पर ही निराकरण किया जाये। जिन ग्राम पंचायतों के सचिव एवं रोजगार सहायक काम नही कर रहे हैं उनके विरुध्द कार्यवाही करने के लिए जिला पंचायत में प्रस्ताव प्रेषित किया जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में दिये। 
उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी प्रतिदिन सीएम हेल्प लाइन में प्राप्त हो रही शिकायतों की समीक्षा करे। 
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चिन्हित किये गये सभी हितग्राहियों के यहां आवासों का कार्य प्रारंभ कराये जाये। प्रथम चरण में पात्र हितग्राही जिन्हें प्रथम किस्त जारी होने पर भी आवास का कार्य प्रारंभ नहीं कर रहे हैं उन्हे समझाईस देकर आवास का कार्य प्रारंभ कराये। एक सप्ताह बाद यदि कार्य प्रारंभ नही किया जाता हैं तो संबंधित हितग्राही को जारी की गई प्रथम किस्त की राशि की वसूली का प्रकरण तैयार किया जाये।
उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि रोजगार सहायकों के द्वारा आवासों के फोटोग्राफ समय-सीमा में पोर्टल पर अपलोड नही करने पर उनके विरुध्द कार्यवाही की जाये। जिन हितग्रहियों को प्रथम किस्त जारी हो चुकी हैं उनके मस्टर रोल निकाले जाये। जो आवास छत स्तर पर पूर्ण हो चुके हैं उन हितग्रहियों को अंतिम किस्त जारी की जाये। 
बैठक में सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक टी.एस. मरावी,मनरेगा के परियोजना अधिकारी प्रदीप उपासे, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment