न्यूज़ पेपर कटिंग

Monday, 12 June 2017

12-6-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
तत्काल करें अतिक्रमण हटाने की कार्यवाहीः अध्यक्ष जिला पंचायत
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में दिये निर्देश 
जबलपुर 12 जून 2017। ग्रामीण क्षेत्रों में जिन स्थानों पर अतिक्रमण है उन स्थानों को राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर शीघ्र हटाये जाये। कपिलधारा कूपों की तत्काल बधाई का कार्य पूर्ण किया जाये। तेरहवें वित्त से स्वीकृत किये गये कार्यो को तत्काल प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण किये जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में  दिये। बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मांगीलाल मरावी, रामकृष्ण पटेल, उमाशंकर तिवारी, शारदा यादव, खिल्लू अहिरवार, स्वेता सिंह, उर्मिला दाहिया, निर्मला पटेल, छोटी कुजांम, एवं अधिकारियों में जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी टी.एस.मरावी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी उदय प्रताप सिंह भदौरिया, लेखाधिकारी अमित मरावी, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
श्रीमती पटेल ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बैठक में जो भी जानकारी दी जाये हिन्दी में दी जाये ताकि सभी सदस्यों को समझ में आ सके। 
उन्होने पीएचई की समीक्षा करते हुए इमलिया, तिघरा, भटली, गिदुरहा, अगरिया, बीछा, बारहा,नटवारा, मगरमुहां में नल-जल के तहत कहीं पाईन लाईन टुटी हैं तो कही मोटर जी हुई हैं इनकी तत्काल मरम्मत कराई जाये। विभाग के कार्यपालन यंत्री शरद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की 68 जल-जल योजनाओं के सुधार के लिए जिला पंचायत को 1करोड 72 लाख की राशि दी गई हैं जिसमें से अभी तक लगभग 45 नल-जल योजनाओं का सुधार कार्य में 1 करोड 16 लाख की राशि व्यय की गई है। क्षतिग्रस्त नल-जल योजनाओं का सुधार कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराया जा रहा है। 
श्रीमती पटेल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन हितग्रहियों को अभी तक पटटे उपलब्ध नही कराये गये हैं उन्हें तत्काल पटटों् का वितरण किया जाये ताकि हितग्राही आवास का निर्माण कर सके। बैठक में देर से आने वाले अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समय पर आने के निर्देश दिये। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बैठक में दिये गये निर्देशों का समय-सीमा में पालन किया जाये। निर्देशों का समय-सीमा में पालन नही करने वाले अधिकारियों के विरुघ्द भी कार्यवाही की जाएगी।  
बैठक में उपाध्यक्ष मांगीलाल मरावी ने मनरेगा योजना की उपयोजना कपिलधारा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में खोदे जा रहे कूपों की बारिश के पूर्व बधाई का कार्य पूर्ण कराने, रामकृष्ण पटेल ने शालाओं में ब्लाक एवं संकुल स्तर पर छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराने, समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्ध कराने, स्वेता सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना का पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने, आंगनवाडी भवन बनाने, उर्मिला दाहिया ने स्व-सहायता समूह के क्रियान्वयन, उमाशंकर तिवारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में अतिक्रमण को हटावाने, खिल्लू अहिरवार ने घुन्सौर से गंज माइनर, शहपुरा शुगर मिल के पीछे की ओर से नहर की सफाई कराने पर चर्चा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पटेल द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उक्त कार्यो को पंन्द्रह दिवस में पूर्ण करते हुए की गई कार्यवाही से अवगत कराया जाये। 
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला पंचायत के आय-व्यय पर भी चर्चा करते हुए प्रत्येक तीन माह में आय-व्यय की जानकारी बैठकों में रखने के निर्देश दिये। 
बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी उदय प्रताप सिंह भदौरिया ने सभी सदस्यों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की विस्तार से जानकारी दी ।


मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment