कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्यवाही करने सभापति एवं सदस्यों ने सर्व समिति से किया प्रस्ताव पारित
जबलपुर 23जून2017। जिला पंचायत की स्थाई समिति सहकारिता एवं उद्योग समिति की सभापति श्रीमती स्वेता सिंह ने सहकारिता एवं उद्योग समिति की बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित आधा दर्जन अधिकारियों पर कार्यवाही करने का सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समिति के सदस्यों नन्हेलाल धुर्वे, रामकृष्ण पटेल, छोटी कुंजाम, अधिकारियों में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक एवं समिति के सचिव देवव्रत मिश्रा, रोजगार कार्यालय के उपसंचालक एम.एस.मरकाम, खादी ग्रामोद्योग के प्रबंधक विजय धुर्वे, हथकरघा के सहायक संचालक ए.के. दीक्षित सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
श्रीमती सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो अधिकारी बैठकों में लगातार बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहते हैं उनको जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी के माध्यम से नोटिस जारी कर कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने बैठक में उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए योजनाओं के लक्ष्य एवं बैकों को प्रेषित किये गये हितग्रहियों के प्रकरणों की बैकवार जानकारी ली।
श्रीमती सिंह ने सोसायटियों में पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिये ताकि किसान समय पर सोसायटियों से खाद एवं बीज क्रय कर सके। बैठक में अधिकारियों द्वारा स्वरोजगार योजनाओ एवं शासन से प्राप्त लक्ष्य की जानकारी दी।
जिला पंचायत की स्वच्छता समिति की बैठक आज
जबलपुर 23जून2017। जिला पंचायत की स्थाई स्वच्छता समिति की बैठक 24 जून शनिवार को दोपहर 1:00 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
समिति की सचिव एवं स्वच्छ भारत मिशन की प्रभारी बवीता कौल ने बताया कि जिला पंचायत की स्थाई स्वच्छता समिति की सभापति छोटी कुंजाम की अध्यक्षता में आयोजित की जाने वाली बैठक मेे ग्रामीण क्षेत्रों में बनाये जा रहे शौचालय, योजना के आय-व्यय की समीक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों में बनाये जा रहे सामुदायिक शौचालयों की समीक्षा सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।
परियोजना अधिकारी ने की पौधारोपण की समीक्षा
जबलपुर 23जून2017। मनरेगा के परियोजना अधिकारी प्रदीप उपासे ने आज जनपद पंचायत पनागर सभाकक्ष में सरंपच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों की संयुक्त बैठक योजना के तहत प्रत्येक गांव में दो-दो स्थानों पर किये जा रहे पौधारोपण की समीक्षा की।
उन्होंने सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन स्थानों पर अभी गढढें नही हुए हैं तत्काल मस्टररोल जारी कर गढढों की खुदाई का कार्य प्रारंभ किया जाये। जिन गांवों को किसी कारण वश पौधरक्षक को अभी तक नियुक्त नही कर पाये हो वह तत्काल पौधरक्षक को नियुक्त कर जनपद पंचायत में उसका पंजीयन कराये ताकि उसके खातों में पौधारोपण की राशि को जमा की जा सके।
उन्होने सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायको को जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत पौधरोपण के अगल अलग तीन प्रोजेक्ट निर्धारित किये गये हैं जिनकी लागत तीन लाख रुपये से पांच लाख पैतीस हजार रुपये तक है। पहला प्रोजेक्ट सडक के किनारे पौधारोपण करने का है। जिसमें सडक के किनारे एक किलोमीटर में 10 वाय 10 मीटर की दूरी पर 200 पौधे रोपने की लागत तीन लाख पैतीस हजार रुपये है। सडक के किनारे आम, इमली, जामुन, महुआ, नीम, करंज, मुनगा, अर्जुन, सप्तपर्णी, कैसिया, सामिया, गुलमोहर, पेल्टाफारम, चिरोल, अमलतास, पीपल, बरगद, एवं बांस आदि पौधे रोपे जाना प्रस्तावित है।दूसरा प्रोजेक्ट सामुदायिक स्थानों पर होने वाले पौधारोपण की लागत पांच लाख पैतीस हजार रुपये हैं जिसमें 4वाय 4 मीटर की दूरी पर 625 पौधों को प्रति हेक्टेयर में रोपा जाना है। जिनमें आम, जामुन, नीम, आॅवला, नीबू, अमरुद, मीठीनीम, सीताफल, मुनगा, बेर, पीपल एवं बाॅस के पौधे रोपे जाएगे।
तीसरे प्रोजेक्ट में सार्वजनिक परिसरों में जैसे-विद्यालयों छात्रावासों, खेल मैदानों एवं मोक्षधाम के परिसर के चारों ओर तीन लाख पैतीस हजार रुपये की लागत से 200 पौधा का रोपण किया जाएगा। पौधारोपण 4वाय 4 मीटर की दूरी पर उपलब्ध स्थान के अनुसार लगाये जाएगे। पौधों की सुरक्षा हेतु सीपीटी खुदाई एवं बाउंड्रीवाल नहीं होने की स्थिति में कंटीली झाडी, बांस के ट्रीगार्ड, कंटीले तार से की जावेगी।
श्री उपासे ने सचिवों एवं रोजगार सहायको को निर्देश दिये कि बारिश प्रारंभ होने वाली हैं हितैषी कपिलधारा, शांतिधाम एवं खैलमैदान के कार्यो को शीघ्रपूर्ण किया जाये। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत वाटरशेड के तकनीकी विशेषज्ञ राजकुमार पटेल, जनपद पंचायत पनागर के सहायक यंत्री बिजेन्द्र साहू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर


No comments:
Post a Comment