कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
सीईओं जिला पंचायत ने पौधारोपण के कार्यो का किया निरीक्षण
जबलपुर 28जून2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने आज जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत मंगेली में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 2जुलाई को होने वालें पौधारोपण के लिए तैयार किये गये गढढों का अवलोकन किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह, सहायक यंत्री एस.एन.नेमा, उपयंत्री प्रशांत झा, मौजूद रहे।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि रोपे जाने वाले प्रत्येक पौधे की सुरक्षा की जाये। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत में विभिन्न प्रजातियों के 1800 पौधें तीन परियोजनाएं स्वीकृत करते हुए रोपे जा रहे है। तीनों परियोजनाओं में पौधरक्षकों को नियुक्त किया जा चुका है। उन्होने बताया कि पोलीपाथर की नर्सरी से ग्राम पंचायत ने पौधे चिन्हित कर लिये गये गये है।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:
Post a Comment