कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
दो सचिवों को किया निलंबित
जबलपुर1जुलाई2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत सगडा झपनी के सचिव चन्द्रशेखर मेहरा एवं जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत तिलगवां के सचिव विनोद तिवारी को अपने पदीय दायित्वो का सही तरीके से निर्वाहन नहीं करने, ग्राम पंचायत में पंचायत एंव ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभ से ग्रामीणों वंचित रखने के कारण इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
ग्राम पंचायत सगडा छपनी के सचिव चद्रशेखर मेहरा को ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत आयोजित ग्राम सभा में कलेक्टर महेशचंद्र चैधरी को ग्रामीणों द्वारा सचिव के ग्राम पंचायत में नियमित न आने एवं विकास कार्यो में रुचि नही लेने की शिकायत की गई थी। उक्त शिकायत के आधार पर ग्राम पंचायत सगडा-छपनी के सचिव चंद्रशेखर मेहरा को अपने पदीय दायित्वों का पूर्णरुप से क्रियान्वयन नही करने के कारण की तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
निलंबन की अवधि में श्री मेहरा का मुख्यालय जनपद पंचायत जबलपुर रहेगा। निलंबन अवधि के दौरान श्री मेहरा को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।
इसी प्रकार जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत तिलगवां के सचिव विनोद तिवारी को कलेक्टर द्वारा जनपद पंचायत पनागर के सभाकक्ष में 19मई को ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की समीक्षा आयोजित की गई थी, समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत में 300 से अधिक व्यक्तियों के आधार सीडिंग का कार्य लंबित रखने, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में हितग्राहियों के चयन में लापरवाही व पूर्ण जानकारी नही प्रस्तुत करने,वृक्षारोपण की जानकारी उपलब्ध नही कराने, स्वच्छ भारत अभियान के तहत हितग्राहियों के यहां शौचालय निर्माण के कार्य में रुचि नहीं लेने, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत लाभ से ग्रामीणों को वंचित रखने के साथ-साथ ग्राम विकास के कार्यो में रुचि नही लेने के कारण श्री तिवारी को मध्यप्रदेश पंचायत सेवा ;अनुशासन तथा अपीलद्ध नियम (1994)(4) (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
निलंबन की अवधि में श्री तिवारी का मुख्यालय जनपद पंचायत पनागर रहेगा। निलंबन अवधि के दौरान श्री तिवारी को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment