सांसद ने किया सांसद आदर्श ग्राम में डेढ करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण
स्वतंत्रता दिवस पर मिली कोहला के ग्रामीणों को कई सौगात
जबलपुर, 16 अगस्त, 2016 सांसद श्री राकेश सिंह ने सांसद आदर्श ग्राम के रूप में चयनित जिले के शहपुरा विकासखण्डके आदिवासी बाहुल्य ग्राम कोहला में कल स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या मेंग्रामीणों की मौजूदगी के बीच यहां हुए डेढ़ करोड़ रूपये से अधिक की लागत से हुए विकास कार्यों कालोकार्पण किया। इस मौके पर श्री सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद कोहला और कोहला ग्राम पंचायत के आश्रितगाँवों के निवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी तथा उनसे अपने गाँव के विकास में सक्रियसहभागिता निभाने की अपील की।सांसद ने कार्यक्रम में विभिन्न रोजगारमूलक योजनाओं के तहत कईहितग्राहियों को लाभांवित भी किया ।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटैल, विधायक श्रीमती प्रतिभा सिंह,जिला पंचायत सदस्य तारा बाई, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष रामसिंह, कोहला ग्राम पंचायत की सरपंचश्रीमती मुन्नीबाई, कलेक्टर महेश चन्द्र चौधरी, वन संरक्षक विन्सेंट रहीम, जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह एवं सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।
सांसद श्री सिंह ने विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीणों सेअपने गाँव को स्वच्छ रखने, खुले में शौच से मुक्त करने और गाँव को नशामुक्त बनाने का आग्रह किया।सांसद ने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत जब आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कोहला का चयन कियागया था तब यहां पानी की समस्या, रोजगार की समस्या, बिजली की समस्या, अव्यवस्थित बाजार औरटूटा-फूटा पहुंच मार्ग था जिससे ग्रामीणों का आना-जाना होता था । पिछले दो वर्षों में इस पंचायत कासमुचित एवं व्यवस्थित विकास किया गया है ।
श्री सिंह ने इस अवसर पर कहा कि कोहला गाँव में विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी । उन्होंने कहा किआधारभूत संरचनाओं के विकास के साथ-साथ यहां बड़े निर्माण कार्यों के लिए भी धन की कमी नहीं होगी।श्री सिंह ने बताया कि कोहला गांव के अलावा इस पंचायत के घोषित गाँव किसलई, कोहली एवंरमपुरीटोला में भी विकास के कई कार्य कि गए हैं और आगे भी किए जाते रहेंगे। सांसद ने अपने संबोधनमें कोहला गाँव को नशामुक्त बनाने के लिए महिलाओं से आगे आने का आव्हान किया । उन्होंने कहा किगाँव का हर बच्चा स्कूल जाये यह जिम्मेदारी भी ग्रामवासियों को निभानी होगी ताकि बच्चे शिक्षित हों औरबड़े होकर देश के अच्छे नागरिक बने ।
सांसद श्री सिंह ने सांसद आदर्श ग्राम योजना में चयन करने के पूर्व की स्थिति व उसके बाद किये गयेविकास के कार्यों की स्थिति को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का भी विमोचन किया । सांसद ने कार्यक्रम मेंउपस्थित सभी ग्रामीणों को गाँव को खुले में शौचमुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई।
सांसद आदर्श ग्राम कोहला में विकास कार्यों के लोकार्पण के कार्यक्रम विधायक श्रीमती प्रतिभासिंह ने भी संबोधित किया । उन्होंने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना में चुने जाने के बाद विकास कीदौड़ में पिछड़ा कोहला ग्राम अब अग्रिम पंक्ति के गाँवों में शामिल हो गया है । विधायक ने कोहला में हुएविकास कार्यों के लिए सांसद राकेश सिंह को साधुवाद दिया ।
कलेक्टर महेश चन्द्र चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीणों से सांसद आदर्श ग्रामयोजना में चुने जाने के बाद कोहला में हुए विकास कार्यों का व्यौरा दिया । उन्होंने ग्रामवासियों को आश्वस्तकिया कि कोहला ग्राम के विकास कार्यों के लिए भविष्य में भी धन की कमी नहीं होगी । श्री चौधरी नेकोहला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा समय पर किये गये कार्यों की सराहना की। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि सभी परिवारों के यहां शौचालयों का निर्माण किया गया है अब कोईभी परिवार इस खुले में शौच के लिए बाहर नहीं जाएगा । इस पंचायत को अब खुले में शौचमुक्त बनाया जारहा है, जो व्यक्ति खुले में शौच करने के लिए बाहर जाएंगें उनको दण्डित किया जाएगा ।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कोहला एवं कोहला के आश्रित गाँव किसलई, कोहली एवंरमपुरीटोला के जिन हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के लाभों से लाभान्वित किया गया, जिनमेंउज्जवला योजना के तहत पांच हितग्राहियों को रसोई गैस के कनेक्शन के साथ सिलेण्डर उपलब्ध करायेगये । लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत तीन बालिकाओं को ई-बचत पत्र उपलब्ध कराए गए । मुख्यमंत्रीस्वरोजगार योजना के तहत युवाओं को स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करने के लिए दो-दो लाख रूपये,आर्थिक कल्याण योजना में एक-एक लाख, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में तीन लाख, मुख्यमंत्रीग्रामीण आवास मिशन में एक-एक लाख, अंत:व्यवसायी योजना में तीन-तीन लाख रूपये की राशि के चेकउपलब्ध कराए गये । राष्ट्रीय परिवार सहायता एवं कन्या अभिभावक पेंशन योजना के तीन हितग्राहियों कोपेंशन स्वीकृति पत्र दिए गए । मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पांच हितग्राहियों को पट्टे कावितरण किया गया । कृषि विभाग द्वारा तीन हितग्राहियों को स्पाईरल ग्रेडिंग मशीन, तीन हितग्राहियों कोयूरिया क्राप कास्टर और 170 हितग्राहियों को स्वाईल हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराये गये ।
श्री सिंह ने इसके पूर्व आंगनबाड़ी केन्द्र का लोकार्पण किया । उसके पश्चात जनभागीदारी केमाध्यम से 20 लाख रूपये की लागत से ग्रामीणों की पानी की समस्या का निराकरण करने के लिए तालाबगहरीकरण एवं सांसद निधि से 6 लाख 75 हजार रूपये की लागत से घाट निर्माण का लोकार्पण किया । इस अवसर पर तालाब के किनारे उन्होंने पौधारोपण भी किया । ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं को पठनीयसामग्री एवं अन्य जानकारी उपलब्ध कराने के लिए हाई स्कूल में बनाये गये पुस्तकालय का भी लोकार्पणकिया गया ।
श्री सिंह ने सांसद निधि से बनाया गया रंगमंच का भी लोकार्पण कर ग्रामीणों से चौपाल एवंधार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम करने का आग्रह किया ।
कार्यक्रम में बताया गया कि सांसद आदर्श ग्राम पंचायत कोहला में मनरेगा के तहत 63 लाखरूपये के कार्य, स्वच्छ भारत अभियान 9 परिवारों के यहां 37 लाख रूपये की राशि से शौचालयों का निर्माणकराया गया । जनभागीदारी एवं जिला सांख्यिकी विभाग ने 20 लाख रूपये की राशि से तालाब का निर्माणएवं 6 लाख 75 हजार रूपये सांसद निधि की राशि से घाट का निर्माण, 41 परिवारों के यहां इंदिरा आवासस्वीकृत कर कार्य प्रारंभ किये गये हैं । 1 लाख 26 हजार की लागत से रंगमंच का निर्माण, 1 लाख रूपयेकी लागत से हाईस्कूल की बाउंड्रीवाल, 1 लाख 14 हजार रूपये की लागत से प्राथमिक शाला की बाउंड्रीवाल, 6 लाख 58 हजार रूपये की लागत से आदिवासी विभाग से सी.सी. रोड का निर्माण, 7 लाख 80 हजार रूपयेकी लागत से आंगनबाड़ी भवन, 15 लाख रूपये से हाट बाजार, 24 लाख रूपये की लागत से अतिरिक्त कक्षएवं पुस्तकालय, 4 लाख रूपये का पटवारी आवास का निर्माण कराया गया ।