न्यूज़ पेपर कटिंग

Thursday, 30 July 2015

30-7-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
कपिलधारा योजना से आई जीवन में उन्नति
 सफलता की कहानी
  जबलपुर 30जुलाई 2015ः-महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-छोटे किसानों के लिए वरदान बनी हुई है। इस योजना के तहत इन किसानों के न सिर्फ अधूरे सपने पूरे हो रहे हैं बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है। 
जबलपुर जिले के जनपद पंचायत कुण्डम की ग्राम पंचायत मडईकला में बल सिंह पिता श्री भगोला सिंह के खेत में कुए के साथ मेढ बंधान का कार्य होने से वह काफी खुश हैं। खेत में कुआ एवं खेत की मेंढ बंधान से एक तो उसकी असिंचित जमीन सिंचित होनेे से उसकी फसल की पैदावार बढ गई हैं। यह सब हुआ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा एवं भूमिशिल्प से। 
बल सिंह ने बताया कि पहले वह गांव में एवं गांव के बाहर जाकर दूसरों के खेतों में मजदूरी कर अपने परिवार का  वह अपने खेतोे में खेती करना चाहता था, किन्तु करे कैसे। आर्थिक परिस्थितियांे के चलते उसके पास खेती को उपजाऊ व सिंचिंत बनाने के लिए कोई भी साधन नही था। हम भी दूसरों के खेतों में फसले देख-देखकर परेशान हुआ करते थे। हम भी सोचते थे कि हमारे खेत में भी कुअंा होता और हम भी अपने खेतों में फसल उगाते। बल सिंह का यह सपना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा एवं भूमिशिल्प से पूरा हो गया है।अब वह अपने खेतों में काम करता है और फसल भी उगाता है। उसकी अन उपजाउ भूमि फसल दे रही है जिससे उसकी एवं आर्थिक स्थिति भी सुधर गई है।
यहां की सरपंच श्रीमती गोमती बाई बताती है कि बल सिंह की पहले स्थिति ठीक नहीं थी लेकिन रोजगार गारंटी योजना की कपिलधारा से जब से कूप निर्माण का कार्य किया गया है उसके खेतों में अच्छी फसल होने लगी है। 
ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच नाहर सिंह बताते हैं कि बल सिंह के खेत में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा से कुप निमार्ण और भूमिशिल्प योजना से मेढ बधान का कार्य किया गया हैं। कपिलधारा एवं मेढ बधांन के कार्य से मर्दन सिंह के खेत की पैदावार बढ गई है। 
यहंा के सचिव गेंद सिंह तेकाम ने बताया कि ग्राम पंचायत ने बल सिंह के खेत में कपिलधारा कूप एवं मेढ का कार्य प्रारंभ किया गया। कुप एवं मेढ बंधान के कार्य में बल सिह के परिवार वालों के साथ-साथ गांव के लोगों ने भी कार्य किया हैं। ग्राम पंचायत में बल सिंह के कूप के अलावा ग्राम में नोहर सिंह, बिसनू सिंह, कृपाल सिंह, नन्हे सिंह, जय सिंह, शिवरतन के खेतों में भी कपिलधारा के तहत कूप का निर्माण किया गया है,जिससे इनकी परिवारों की आर्थिक स्थिति में भी वदलाव आया है।
बल सिंह को कपिलधारा कूप के साथ आदिवासी विकास विभाग की मदद से मोटर पंप भी उपलब्ध कराई गई है। अब कूप मेे पानी और फसल की सिचाई केे साधन होने से बल सिंह अच्छी खेती करने लगा। उसके चहरे पर रोनकता चमकने लगी और उसका अर्थिक स्तर भी ऊॅचा उठ गया। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों में बल सिंह जैसे कई लोगों के सपने पूरे करते हुए उनकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आ रहा है वही अन्य ग्रामीणों को गांव में रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। 
उन्होने बताया कि रोजगार गारंटी योजना ने हमारी एवं हमारे गंाव की जिन्दगी बदल दी है। 



मीडिया अधिकारी
 जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 27 July 2015

27-7-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
मनरेगा हुआ स्मार्ट
मोबाइल एप से होंगे काम आसान
जबलपुर 27 जुलाई 2015। महात्मा गाँधी राष्ट्रीय रोजगार गांरटी योजना मनरेगा की मॉनीटरिंग और जानकारी का आदान-प्रदान अब स्मार्ट मोबाइल डिवाइस से होगा। इससे प्रदेश में मनरेगा के क्रियान्वयन में पारदर्शिता के साथ जनपद, जिला और राज्य स्तर तक योजना की निगरानी में आसानी होगी। मोबाइल एप के जरिये मजदूरों की दैनिक उपस्थिति तथा रोजगारमूलक कार्यों का साप्ताहिक मूल्यांकन सुगमता से होगा। संबंधित ग्राम रोजगार सहायक तथा उपयंत्री जब कार्य स्थल पर पहुँचेंगे तब वहाँ समय और तिथि संबंधी विवरण मोबाइल एप पर स्वतः ही दर्ज हो जायेगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि अमले ने कार्यस्थल पर जाकर ही मूल्यांकन किया है। इस प्रणाली से कार्यस्थल पर जाये बगैर मूल्यांकन करने की शिकायत पर भी अंकुश लगेगा।
आयुक्त मनरेगा श्रीमती स्मिता भारद्वाज ने बताया कि मनरेगा की मानीटरिंग प्रणाली के लिये तैयार किये गये मोबाइल एप का परीक्षण सफलता से हो चुका है। इसके संबंध में ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भोपाल में नीलबढ स्थित क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान में जिला और जनपद पंचायत स्तर के अधिकारियों के प्रशिक्षण की शुरूआत हो गई है। पंचायत राज संचालनालय द्वारा ऑनलाइन भुगतान प्रणाली के संबंध में प्रशिक्षण के साथ ही स्मार्ट मोबाइल डिवाइस और मोबाइल एप के जरिये मनरेगा में ऑनलाइन भुगतान का प्रशिक्षण साथण्साथ दिया जा रहा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा में तैनात मैदानी अमले को मोबाइल डिवाइस खरीदने की मंजूरी पहले ही दी जा चुकी है।
प्रदेश में मनरेगा में ऑनलाइन भुगतान प्रणाली ई.एफ.एम.एस. वर्ष 2013-14 से लागू है। वर्तमान में राज्य में ग्राम पंचायत स्तर पर करीब 4 लाख रोजगारमूलक काम जारी है। अब मोबाइल एप के जरिये इन कार्यों पर मजदूरों द्वारा काम की मांगए कार्यण्स्थलों पर मजदूरों की उपस्थिति तथा कार्य की मूल्यांकन रिपोर्ट स्मार्ट डिवाइस के जरिये त्वरित प्राप्त होगी। मजदूरों की दैनिक उपस्थिति तथा कार्यों की मूल्यांकन की जीपीएस स्थिति और फोटोग्राप्स मोबाइल एप के जरिये तुरंत मिल जायेंगे। इसके साथ ही मजदूरों के आधार सीडिंग का काम भी स्मार्ट डिवाइस से किया जा रहा है। इससे विभिन्न जानकारी के संकलन में अब विलंब नहीं होगा और ऑफलाइन मोड में प्राप्त जानकारी भी इंटरनेट कनेक्टिविटी जोन पर आने पर स्वतः ही अपलोड हो जायेगी। 
ऑनलाइन भुगतान प्रणाली लागू होने से डाटा अपलोडिंग के लिये सुरक्षित माने गये एमपी स्वॉन नेटवर्क के साथ मोबाइल डिवाइस की सिम को कान्फीगर किया जायेगा। इससे मनरेगा डाटा सुरक्षित नेटवर्क के जरिये नरेगा सर्वर पर अपलोड किया जा सकेगा।

रोजगार गारंटी योजना ने मर्दन के सपने किये पूरे
     सफलता की कहानी
  जबलपुर 27 जुलाई 2015ः- जबलपुर जिले के जनपद पंचायत कुण्डम की ग्राम पंचायत मडईकला के ग्राम कन्हेरी में मर्दन पिता श्री मूरत सिंह के खेत में कुए के साथ मेढ बंधान का कार्य होने से वह काफी खुश हैं। खेत में कुआ एवं खेत की मेंढ बंधान से एक तो उसकी असिंचित जमीन सिंचित होनेे से उसकी फसल की पैदावार बढ गई हैं। यह सब हुआ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा एवं भूमिशिल्प से। 
मर्दन सिंह शारीरिक रूप से दुर्बल तो था ही पर आर्थिक परिस्थितियांे से भी बहुत परेशान रहता था उसके पास एक हेक्टेयर से भी अधिक भूमि थी किन्तु वह बंजर के समान थी । 
मर्दन अपने गांव के बाहर जाकर दूसरों के खेतों में जाकर मजदूरी किया करता था। वह अपने खेतोे में खेती करना चाहता था, किन्तु करे कैसे। आर्थिक परिस्थितियांे के चलते उसके पास खेती को उपजाऊ व सिंचिंत बनाने के लिए कोई भी साधन नही था। हम भी दूसरों के खेतों में फसले देख-देखकर परेशान हुआ करते थे। हम भी सोचते थे कि हमारे खेत में भी कुअंा होता और हम भी अपने खेतों में फसल उगाते। उन्होने बताया कि रोजगार गारंटी योजना ने हमारी एवं हमारे गाव की जिन्दगी बदल दी है। 
यहां की सरपंच श्रीमती गोमती बाई बताती है कि मर्दन सिंह की पहले स्थिति ठीक नहीं थी लेकिन रोजगार गारंटी योजना की कपिलधारा से जब से कूप निर्माण का कार्य किया गया है उसके खेतों में अच्छी फसल होने लगी है। 
ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच नाहर सिंह बताते हैं कि मर्दन सिंह के खेत में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा से कुप निमार्ण और भूमिशिल्प योजना से मेढ बधान का कार्य किया गया हैं। कपिलधारा एवं मेढ बधांन के कार्य से मर्दन सिंह के खेत की पैदावार बढ गई है। 
यहां  के सचिव गेंद सिंह तेकाम ने बताया कि ग्राम पंचायत ने मर्दन सिंह के खेत में वर्ष 2010-11 में 1 लाख 33 हजार की लागत से कपिलधारा कूप एवं मेढ का कार्य प्रारंभ किया गया। कुप एवं मेढ बंधान के कार्य में मर्दन सिह के परिवार वालों के साथ-साथ गांव के लोगों ने भी कार्य किया हैं। 
मर्दन सिंह को कपिलधारा कूप के साथ आदिवासी विकास विभाग की मदद से मोटर पंप भी उपलब्ध कराई गई है। अब कूप मेे पानी और फसल की सिचाई केे साधन होने से मर्दन अच्छी खेती करने लगा। उसके चहरे पर रोनकता चमकने लगी और उसका अर्थिक स्तर भी ऊॅचा उठ गया। 
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों में मर्दन जैसे कई लोगों के सपने पूरे करते हुए उनकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आ रहा है वही अन्य ग्रामीणों को गांव में रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। 

मीडिया अधिकारी
 जिला पंचायत जबलपुर

Friday, 24 July 2015

24-7-2015

कार्यालय,जिला पंचायत जबलपुर 
// प्रेस विज्ञप्ति //

वृक्षारोपण के कार्य में आमजन को जोडे: कमिश्नर 
 ‘‘ग्रीन इंडिया मिशन‘‘ के तहत बनेंगे नये बागान
संभाग स्तरीय कार्यशाला संपन्न

जबलपुर 24 जुलाई 2015- ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत मनरेगा, वन विभाग,उद्यानिकी एवं रेशम विभाग के अभिसरण से किये जाने वाले वृक्षारोपण को आजीविका से जोडने के साथ-साथ आम-जन को भी जोडा जाये। पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी महिलाओं को सौपी जाये। जो लोग इस क्षेत्र में काम कर रहे है उन लोगों को इस अभियान में अनिवार्य रुप से शामिल किया जाये। उक्त विचार आज कमिश्नर श्री दीपक खाण्डेकर ने विटरनरी कालेज के आटोरियम हाल में ग्रीन इण्डिया मिशन पर संभाग स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला में व्यक्त किये। 
उन्होनें कहा कि वृक्षारोपण की जानकारी देने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाये कि जो पौधे आज रोपे जा रहे हैं वह कल वृक्ष बनकर हम सब को शुध्द हवा प्रदान करेगे। ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत फलदार पौधों के साथ-साथ महुआ एवं बांस के भी पौधों को रोपा जाये, क्योकि इन पौधों से लोगों को पांच साल से लाभ मिलना प्रारंभ हो जाता है। 
श्री खाण्डेकर ने कहा कि वृक्षारोपण की सफलता लगाये गये पौधों की जीविवता पर निर्भर करती है, इसलिए आवश्यक हैं वृक्षारोपण कार्य की सतत मानीटिरिग की जाये। ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत देश के 30लाख परिवारों को आजीविका से जोडकर उनकी आय में वृध्दि करना है। उन्होने कहा कि ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत रोपे जाने वाले पौधों की गुणवक्ता अच्छी हो, प्रत्येक ग्राम पंचायत में 10 हितग्राहियों का चयन देखकर किया जाये। उन्होने उद्यानिकी विभाग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि फलोद्योन विकसित करने के लिए वैज्ञानिक तरीकों से हितग्राहियों एवं ग्रामीणों को अवगत कराया जाये। 
कलेक्टर श्री शिवनारायण रुपला ने ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत विभिन्न विभागों के अभिसरण से होने वाले वृक्षारोपण को बहुआयामी बताया। उन्होने कहा कि मनरेगा योजना से लोगों को रोजगार एवं आजीविका से जोडेने का कार्य ,वन विभाग से ही हमारे यहां के जंगल सुरक्षित है,और उद्यानिकी विभाग से किसानों एवं ग्रामीणों को बागवानी का लाभ मिलेगा। 
श्री रुपला ने रेशम उत्पादन,बांस उत्पादन, वृक्ष विहीन पहाडियों का विकास एवं फलोद्यान योजना का लाभ ग्रामीण हितग्राहियों तक पहुंचे उनकी आय में बढोत्तरी हो और आजीविका के साधन विकसित हो यही शासन की मंशा है। उन्होने कहा कि फलोद्योन विकसित करने के आधुनिक वैज्ञानिक तरीकों व पौध संरक्षण की नई नई तकनीकों को ग्राम पंचायतों एवं विभिन्न विभागों के मैदानी अमलों तक पहुचाने में यह कार्यशाला बहुत ही उपयोगी साबित होगी।
उद्यानिकी विभाग भोपाल के अपर संचालक एम.एल हिरवानी ने बताया कि इस योजना के तहत विभागों से समन्वय बनाकर कार्य करना एक बहुत बडी जिम्मेदारी है। लोगों को एक ही स्थान पर तीनों विभागों के अधिकारियों द्वारा मार्गदशन देकर रोपे गये पौधों को कैसे सुरक्षित रखने की जानकारी दी जाएगी, जिससे उनका पौधो को सुरक्षित करने की जिम्मेदारी बढेगी।
 उन्होने बताया कि उद्यानकी विभाग की कार्ययोजना तैयार की गई है जिसके तहत फल उत्पादन बढ़ाने का कार्य कराया जावेगा। नवीन बागानों की स्थापना क्षेत्र विस्तार में मनरेगा योजना से अभिसरण करते हुए सभी प्रकार के प्राक्कलन लागत पर सामग्री मद में कृषक अंश 25 प्रतिशत निर्धारित करते हुए कार्ययोजना का निर्माण किया गया है। शेष राशि का अभिसरण महात्मा गाॅधी नरेगा मद से किया जावेगा। मनरेगा में पात्र हितग्राहियांे को उनकी माॅग अनुसार 100 दिवस का रोजगार प्रदान करने के साथ उनकी निजी स्वामित्व वाली भूमि पर स्वरोजगार के अवसर प्रदान किये जाएगे।                      -2-
                                       -2-
  अधीक्षण यंत्री एम.के.जैन ने बताया कि मनरेगा के साप्टवेयर में ग्रीन इण्डिया के तहत किये जाने वाले कार्यो की जानकारी एवं उस कार्य में लगने वाली सामग्री को फीड करने के लिए प्रवधान किया गया है। योजना के तहत होने वाले कार्य का सबसे पहले डीपीआर फीड किया जाएगा। उन्होने बताया कि उप/सहायक संचालक उद्यान विभाग कार्य एजेन्सी होगे। कार्य एजेन्सी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के माध्यम से मजदूरी व सामग्री भुगतान के अधिकार प्रदाय किये जावेगें।
 इलेक्ट्रानिक फण्ड मैनेजमेन्ट सिस्टम से राशि सीधे मजदूरों के खाते में व सामग्री प्रदाय कर्ता के खाते में राशि का स्थानांतरण किया जावेगा। कार्य एजेन्सी द्वारा स्वयं जाॅबकार्ड धारियों की माॅग अनुसार मेट/रोजगार सहायक के माध्यम से ई-मस्टर जारी किये जावेगे, मूल्यांकन उपरांत ई-एमबी पर दर्ज करते हुए भुगतान किया जावेगा। पृथक से भी प्रत्येक हितग्राहीवार रिकार्ड संधारण किया जावेगा। संभाग स्तरीय कार्यशाला में संभाग के सभी जिलो के अधिकारियों द्वारा अपने अपने जिले की कार्ययोजना पावर प्रजेन्टेसन के माध्यम से प्रस्तुत की गई।
ये रहे मौजूद- संभाग स्तरीय कार्यशाला में जिला पंचायत जबलपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या, सिवनी के जे.समीर लकरा,मण्डला के डा.विजय, डिण्डौरी के कर्मवीर शर्मा, कटनी के के.डी.त्रिपाठी, उपायुक्त जे.के. जैन, मनरेगा परिषद भोपाल के कार्यपालन यंत्री जे. पी. श्रीवास्तव, सहायक यंत्री योगेश गिरी सहित संभाग के सभी जिलों के वन विभाग के अधिकारी, उद्यान विभाग के अधिकारी, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारी सभी जिला पंचायतों के मनरेगा के परियोजना अधिकारी, रेशम अधिकारी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री मौजूद रहे।




                                                                                    मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर



Thursday, 23 July 2015

23-7-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//पे्रस विज्ञप्ति//
ग्रीन इण्डिया मिशन पर संभाग स्तरीय कार्यशाला आज
जबलपुर 23 जलाई 2015 ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग,उद्यानिकी विभाग, रेशम विभाग एवं वन विभाग के अभिसरण से वृक्षारोपण करने के उददेश्य से विटनरी कालेज के आटोरियम हाल में 24 जुलाई 2015 को सुबह 9ः30 से संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई है। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना,कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग,उद्यानिकी विभाग एवं वन विभाग के अभिसरण से सभी जिलों में वृक्षारोपण किया जाना है। 
संभाग स्तरीय कार्यशाला में वृक्षारोपण की कार्य योजना, विभाग के समन्वय एवं दिशा निर्देशों की विस्तार से जानकारी राज्य स्तर के अधिकारियों द्वारा दी जाएगी। कार्यशाला में संभाग के सभी जिलों के वन विभाग के अधिकारी, उद्यान विभाग के अधिकारी,कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारी सभी जिला पंचायतों के मनरेगा के परियोजना अधिकारी, रेशम अधिकारी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री शामिल होगे। 

बीमा केे कार्य में तेजी लाये-सीईओं जिला पंचायत

 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पंेशन योजना के तहत हितग्राहियों के किये गये बीमा की जनपद वार एवं बैंक वार समीक्षा करते हुए बीमा के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दियें।
उन्होने एल.डी.एम.बी.के जैन को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन बैकों की शाखाओं में   पर्याप्त मात्रा में स्टाप नहीं हैं उन बैकों में किये जा रहे बीमा की जानकारी संबंधित बैक के जिला अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन प्रषित की जाये। 
श्रीमती मारव्या ने बैक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों के सचिव एवं रोजगार सहायकों द्वारा बैको में जमा किये गये आवेदनों में यदि कमियां हैं तो कमियों को दूर करानें के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र के माध्यम से हितग्राहियों की सूची प्रेषित कर कमियों को दूर कराई जाये। 
बैठक में एल.डी.एम.बी.के जैन जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी डा. परवीन कुरैशी,एवं विभिन्न बैकों के अधिकारी मौजूद रहे।



मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

Tuesday, 21 July 2015

21-7-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//पे्रस विज्ञप्ति//
पुराने कार्यो में भी करे मस्टर जारी 
जिला पंचायत सी.ई.ओं.ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर 20 जलाई 2015 महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनांतर्गत विगत वर्षो के कार्य जिनमें इस वित्तीय वर्ष में कोई भी व्यय नही किया गया है ऐसे सभी कार्यो में तत्काल मस्टर जारी किये जाये। जिन ग्राम पंचायतों में अभी तक कार्य प्रारंभ नही हुये है उन ग्राम पंचायतों में कार्य प्रारंभ कराते हुये स्वीकृत लेबर बजट के हिसाब से ग्रामीणों को कार्य उपलब्ध कराया जायें उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित समय सीमा एवं समीक्षा बैठक में दिये।
उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत जिन शालाओं में अभी तक सरपंच/सचिव द्वारा किचिन शेड का निर्माण नही किया गया है उनके विरुद्ध धारा 92 एवं धारा 40 की कार्यवाही प्रस्तावित की जायें।
जन्म मृत्यु के प्रकरण  करें आनलाईन  उन्होनंे सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि ग्राम पंचायतों में जन्म एवं मृत्यु की जानकारी आनलाईन फीड करने के लिए सभी पंचायतों को पासवर्ड उपलब्ध कराये गये है। सभी ग्राम पंचायतों के सचिव एवं रोजगार सहायकों के माध्यम से जन्म एवं मृत्यु की जानकारी आनलाईन करायी जायें। 
उन्होनें हितग्राही मूलक योजना मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, केश शिल्पी योजना सहित अन्य हितग्रही मूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुये अधिकारियों को निर्देश दिये कि बैकों में योजनाओं को प्राप्त लक्ष्यांे के शत् प्रतिशत प्रकरण प्रेषित किये जायें और बैंको से प्रकरणों को शीघ्र अतिशीघ्र स्वीकृत कराते हुये हितग्राहियों के खातों में राशि जमा करायी जायें। 
पंचायत दर्पण में करे प्रविष्टि - पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में स्वीकृत किये गये निर्माण कार्यो की जानकारी पंचायत दर्पण पर तत्काल फीड करायी जायें। 
रेशम उपयोजना की दी जानकारी - मनरेगा की उपयोजना रेशम की जानकारी देते हुये फील्ड आफिसर डी.पी.तुरकर ने बताया कि इस योजना के तहत सभी जनपदों में हितग्राहियों ग्राम पंचायत के माध्यम से चयन किया जाना है। चयन की कार्यवाही शीघ्रातीघ्र पूरी की जायें।
बैठक में सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्रीराय, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस.तेकाम, कल्पना पाण्डे, लेखाधिकारी अमित मरावी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

बैंकों की समीक्षा - जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पंेशन योजना के तहत हितग्राहियों के किये गये बीमे की जनपदवार एवं बैंकवार समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान म.प्र.सेन्ट्रल बैंक की स्थिति संतोषजनक नही होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये बीमा के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। बैंक अधिकारियों की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित बैंक अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के एल.डी.एम. को निर्देश दियें। बैठक में एल.डी.एम. पी.के.गुप्ता, परियोजना अधिकारी डा. परवीन कुरैशी सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी मौजूद रहें।


मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर


Monday, 20 July 2015

20-7-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//पे्रस विज्ञप्ति//
सीसी रोड बन जाने से गांव में आना जाना हुआ आसान
जबलपुर 20 जलाई 2015  महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं पंच-परमेश्वर योजना के कनवरजेन्स से गांवों में बनाई गई पक्की सीसी रोड से ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति में बदलाव आया है। पहले गावों में जाने के लिए लोग डरते अब तो सीसी रोड बन जाने से गावों तक वाहनों का आसानी से आना जाना हो रहा है।          जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत लामी के गाम तिलवारा में अनिल सिंह भूमिया के घर से अमर सिंह के घर तक बनाई गई 115 मीटर सीसी रोड से गांवों के लोगों का आना जाना आसान हो गया हैं। बरसात के दिनों में पहले इस रास्ते से निकलना मुश्किल होता था लेकिन अब ऐसा नही है।
       यहां के सरपंच प्रशांत चैबे ने बताया हैं कि मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर योजना से ग्राम पंचायत लामी में भी सीसी रोड बनाई गयी हैं सीसी रोड बन जाने गांवों के लोगों का आवागमन सुगम होनें के साथ-साथ बरसात के दिनों में कीचड से आजादी मिल गई है। रोजगार गारंटी योजना और पंच-परमेश्वर से गांवों के सभी मोहल्लों में सडके बनाई जा रही है। वह वताते हैं कि पंच-परमेश्वर योजना गांवों को साफ-सुफाई युक्त बना रही हैं वहीं रोजगार गारंटी योजना से लोगों को गांव में काम उपलब्ध कराया जा रहा है। 
यहां की पूर्व सरपंच श्रीमती जनकनंदनी बताती है कि जब से पंच परमेश्वर योजना गावों में आई हैं तब से गांव के भीतर के रास्ते ठीक हो गये है। अब घरों का पानी गलियों में भरा नही होता पानी पक्की नालियों के माध्यम से गांव के बाहर जा रहा है।
       गांव के ही एक निवासी घनश्याम उत्साहित होते हुए कहते नही थकते हैं कि पहले बरसात के दिनो में हमारे गांव में चारों तरफ कीचड़ हो जाने से घर से निकलना मुश्किल होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं हैं, जब से गांव के अन्दर सी.सी. रोड बना हैं तब से इन दिक्कतों से छुटकारा मिल गया हैं। अब गांव के लोग बीमार होने पर अपने घर तक बे-रोक-टोक वाहन आने लगे है। 
सचिव रवि चढार ने बताया कि मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर योजना के कनवरजेन्स से ग्राम पंचायत लामी के ग्राम तिलवारा में अनिल सिंह भूमिया के घर से अमर सिंह के घर तक बनाई गई 115 मीटर सीसी रोड 3.23 लाख में स्वीकृत की गई है जिसमें 2.33 लाख पंच-परमेश्वर एवं 90हजार मनरेगा से व्यय किया गया है। सीसी रोड बन जाने से गांव के लोगों को आने जाने में आसानी हो रही है।


समय-सीमा बैठक का समय बदला
11ः00 बजे के स्थान पर 2ः30 से होगी

जबलपुर 20 जलाई 2015 जिला पंचायत की समय-सीमा बैठक प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11ः00 के स्थान पर अब बैठक 2ः30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि जिला पंचायत की समय-सीमा बैठक प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11ः00 के स्थान पर अब बैठक 2ः30 बजे से की जाएगी। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बैठक में ग्रामीण विकास विभाग की सभी योजनाओं की समीक्षा बैठक जाएगी।
श्रीमती मारव्या ने सभी जनपद पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि बैठक स्वीप से संबंधित गतिविधियों एवं वोटर आईडी को आधार नम्बर से लिंक करने की भी समीक्षा की जाएगी,बैठक में सभी अधिकारी निर्धारित किये गये समय पर बैठक में अनिवार्य रुप से जानकारी के साथ उपस्थित हो।

मध्यान्ह भोजन के रसोईओं को मानदेय हुआ जारी 
जबलपुर 5 जुलाई 2013। शासन के निर्देशानुसार जिले की सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाआंे में खाना बनाने वाले रसोइओं को माह अप्रैल,जून जुलाई एवं अगस्त तक का मानदेय जारी करने के लिए एक करोड 30लाख 22हजार 500रुपये की राशि जारी की गई है। 
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि जिले के 2045 शालाओं में 4444 रसोइओं को प्रतिमाह 1000 के मान से माह अप्रैल,जून जुलाई एवं अगस्त तक का मानदेय जारी करने के लिए एक करोड 30लाख 22हजार 500रुपये की राशि शाला प्रबंधन समिति के खातों में जमा कराई गई है। 
उन्होने सभी जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम समन्यवक सर्व शिक्षा अभियान, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों ,नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिक अधिकारियों एवं विकास खण्ड सा्रेत समन्वयकों को निर्देशित किया हैं कि रसोईओं को तत्काल मानदेय दिया जाये।



मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

Friday, 17 July 2015

17-7-2015

      कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
 //पे्रस विज्ञप्ति//
समय-सीमा बैठक का समय बदला
11ः00 बजे के स्थान पर 2ः30 से होगी
जबलपुर 17 जलाई 2015 जिला पंचायत की समय-सीमा बैठक प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11ः00 के स्थान पर अब बैठक 2ः30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि जिला पंचायत की समय-सीमा बैठक प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11ः00 के स्थान पर अब बैठक 2ः30 बजे से की जाएगी। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बैठक में ग्रामीण विकास विभाग की सभी योजनाओं की समीक्षा बैठक जाएगी।
श्रीमती मारव्या ने सभी जनपद पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि बैठक स्वीप से संबंधित गतिविधियों एवं वोटर आईडी को आधार नम्बर से लिंक करने की भी समीक्षा की जाएगी,बैठक में सभी अधिकारी निर्धारित किये गये समय पर बैठक में अनिवार्य रुप से जानकारी के साथ उपस्थित हो।


जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया पौधारोपण
जबलपुर 17 जलाई 2015 जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने गत दिवस जनपद पंचायत पाटन की ग्राम पंचायत झगरा के गाम भर्रा के माध्यमिक शाला परिसर में आम का पौधा रोपा। उन्होनें इस अवसर पर शाला के छात्र-छात्राओं को पेड-पौधो का महत्व बताते हुए कहा कि पेड पौधों हमें ताजी हवा मिलती हैं पेड पौधे से हमारे यहां बारिस भी अच्छी होती हैं। 
माध्यमिक शाला की प्रधान अध्यापिका श्रीमती सविता चंद्ररौल ने कहा कि पौधों को भी बच्चों की तरह पालना होता है। पेड पौधों की हम सब को सुरक्षा करनी होगी, पेड-पौधों को हम सब को काटने से बचाना होगा, तभी पौधे सुरक्षित रहेगें।
पौधारोपण के दौरान ग्राम पंचायत झगरा क सरपंच तीरथ चैधरी, उपसरपंच सौरभ पटेल, शाला के हेडमास्टर श्रीमती सविता चंद्ररौल, शैलेन्द्र पटेल, अभिषेक, राकेश पटेल, सहित बडी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद रहे।


पंचायत भवन पहुंचना हुआ आसान
जबलपुर 17 जलाई 2015 जनपद पंचायत पाटन की ग्राम पंचायत थाना के पंचायत भवन पहंुचना अब आसान हो गया हैं। गांव में स्वच्छता की दृष्टि से पानी निकासी के लिए नालियंायुक्त सी.सी रोड बनाई गई है। पंच-परमेश्वर योजना एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कनवरजेन्स बनी सीसी रोड ने गांव के लोगों की पहुुंच पंचायत भवन तक कर दी है। 
ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती ईक्काबाई पटेल बताती हैं कि बारिश के समय ग्राम पंचायत भवन तक पहुंचने में गांव लोगों को बडी परेशानी होती थी इस दौरान ग्राम सभा में गांव के लोगों की कम ही उपस्थिति कम ही होती थी,जिसमें महिलाओं की संख्या कम होती थी लेकिन अब ऐसा नहीं हैं अब ग्राम सभाओं में ग्रामवासियों की उपस्थिति बढ गई है। उन्होने बताया कि पानी की टंकी से पंचायत भवन तक बनाई गई सीसी रोड मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर के संयुक्त कनवरजेन्स से बनाई गई है।
ग्राम के ही एक निवासी उत्तम सिंह बताते हैं कि पहले बरसात के दिनो में पंचायत भवन में पहुंचना मुश्किल होता था गांव के कई लोग तो पंचायत में होने वाली ग्राम सभाओं में बरसात के कारण रास्ते में कीचड होने से नहीं आ पाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं हैं, जब से पंचायत भवन जाने के लिए सी.सी. रोड बना हैं तब से पंचायत भवन पहुुंचनें में आसानी होने लगी हैं। पक्की सडक के निर्माण के साथ ही मार्ग के दोनों नालियां भी बनी है। अब पानी सड़क पर न बहकर नालियों के माध्यम से बाहर जा रहा हैं। 
यहां के सचिव हल्कू तिवारी ने बताया कि पंच-परमेश्वर एवं मनरेगा योजना से पानी की टंकी से पंचायत भवन तक बनाई गई सीसी रोड की लम्बाई 80 मीटर एवं 2.78लाख की लागत से स्वीकृत की गई है। मनरेगा और पंचपरमेश्वर से गांवों का सम्पूर्ण विकास किया जा रहा है। सचिव ने बताया कि पंच-परमेश्वर योजना गांवों को साफ-सुफाई युक्त बना रही हैं, वहीं रोजगार गारंटी योजना से लोगों को गांव में काम उपलब्ध कराया जा रहा है। जब से पंच परमेश्वर योजना गावों में आई हैं तब से गांव के भीतर के रास्ते ठीक हो गये है।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

Thursday, 16 July 2015

16-7-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
 //पे्रस विज्ञप्ति//
जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया पौधारोपण
जबलपुर 16 जलाई 2015 जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने आज जनपद पंचायत पाटन की ग्राम पंचायत झगरा के गाम भर्रा के माध्यमिक शाला परिसर में आम का पौधा रोपा। उन्होनें इस अवसर पर शाला के छात्र-छात्राओं को पेड-पौधो का महत्व बताते हुए कहा कि पेड पौधों हमें ताजी हवा मिलती हैं पेड पौधे से हमारे यहां बारिस भी अच्छी होती हैं। 
माध्यमिक शाला की प्रधान अध्यापिका श्रीमती सविता चंद्ररौल ने कहा कि पौधों को भी बच्चों की तरह पालना होता है। पेड पौधों की हम सब को सुरक्षा करनी होगी, पेड-पौधों को हम सब को काटने से बचाना होगा,तभी पौधे सुरक्षित रहेगें।
पौधारोपण के दौरान ग्राम पंचायत झगरा क सरपंच तीरथ चैधरी, उपसरपंच सौरभ पटेल, शाला के हेडमास्टर श्रीमती सविता चंद्ररौल, शैलेन्द्र पटेल, अभिषेक, राकेश पटेल, सहित बडी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद रहे।


पंचायत भवन पहुंचना हुआ आसान
जबलपुर 16 जलाई 2015 जनपद पंचायत पाटन की ग्राम पंचायत थाना के पंचायत भवन पहंुचना अब आसान हो गया हैं। गांव में स्वच्छता की दृष्टि से पानी निकासी के लिए नालियंायुक्त सी.सी रोड बनाई गई है। पंच-परमेश्वर योजना एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कनवरजेन्स बनी सीसी रोड ने गांव के लोगों की पहुुंच पंचायत भवन तक कर दी है। 
ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती ईक्काबाई पटेल बताती हैं कि बारिश के समय ग्राम पंचायत भवन तक पहुंचने में गांव लोगों को बडी परेशानी होती थी इस दौरान ग्राम सभा में गांव के लोगों की कम ही उपस्थिति कम ही होती थी,जिसमें महिलाओं की संख्या कम होती थी लेकिन अब ऐसा नहीं हैं अब ग्राम सभाओं में ग्रामवासियों की उपस्थिति बढ गई है। उन्होने बताया कि पानी की टंकी से पंचायत भवन तक बनाई गई सीसी रोड मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर के संयुक्त कनवरजेन्स से बनाई गई है।
ग्राम के ही एक निवासी उत्तम सिंह बताते हैं कि पहले बरसात के दिनो में पंचायत भवन में पहुंचना मुश्किल होता था गांव के कई लोग तो पंचायत में होने वाली ग्राम सभाओं में बरसात के कारण रास्ते में कीचड होने से नहीं आ पाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं हैं, जब से पंचायत भवन जाने के लिए सी.सी. रोड बना हैं तब से पंचायत भवन पहुुंचनें में आसानी होने लगी हैं। पक्की सडक के निर्माण के साथ ही मार्ग के दोनों नालियां भी बनी है। अब पानी सड़क पर न बहकर नालियों के माध्यम से बाहर जा रहा हैं। 
यहां के सचिव हल्कू तिवारी ने बताया कि पंचपरमेश्वर एवं मनरेगा योजना से पानी की टंकी से पंचायत भवन तक बनाई गई सीसी रोड की लम्बाई 80 मीटर एवं 2.78लाख की लागत से स्वीकृत की गई है। मनरेगा और पंचपरमेश्वर से गांवों का सम्पूर्ण विकास किया जा रहा है। सचिव ने बताया कि पंच-परमेश्वर योजना गांवों को साफ-सुफाई युक्त बना रही हैं, वहीं रोजगार गारंटी योजना से लोगों को गांव में काम उपलब्ध कराया जा रहा है। जब से पंच परमेश्वर योजना गावों में आई हैं तब से गांव के भीतर के रास्ते ठीक हो गये है।





मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

Tuesday, 14 July 2015

14-7-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
क्राईस चर्च गल्र्स स्कूल की मान्यता समाप्त करने के दिये निर्देष
जबलपुर 14 जुलाई 2015।  जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज क्राईस चर्च गल्र्स स्कूल की मान्यता समाप्त करने के निर्देष जिला षिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम समन्यवक सर्व षिक्षा अभियान को दिये।
  जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि क्राइस चर्च स्कूल प्रबंधन के खिलाफ अभिभावकों से दुव्यवहार करने कक्षाओं में प्रवेष पाने के लिए जमा किये जाने वाले आवेदनों की पावती नहीं देने के एवं ज्यादा फीस वसूल के संबंध में कई षिकायते प्राप्त हुई है जो स्कूल की मान्यता नियमों के खिलाफ है।
श्रीमती मारव्या ने बताया कि क्राईस चर्च गल्र्स स्कूल की लगातार प्राप्त हो रही षिकायतों के मददेनजर क्राईस चर्च गल्र्स स्कूल की प्राचार्य को वस्तु स्थिति जानने के लिए पिछले एक सप्ताह से कार्यालय बुलाया जा रहा था लेकिन वह उपस्थित नहीं हो रही थीं आज दबाव डालकर जिला पंचायत कार्यालय बुलाया गया था,लेकिन उक्त षिकायते के संबंध में उनके द्वारा कोई भी संतोषजनक जबाब नही दिया गया बल्कि उनके द्वारा आमर्यादित व्यवहार किया गया।
श्रीमती मारव्या ने उक्त प्रकरण में जिला षिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम समन्यवक सर्व षिक्षा अभियान को दिये स्कूल की मान्यता समाप्त करने के संबंध में नोटिस जारी करते हुए कार्यवाही करने के निर्देष दिये।
मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

Friday, 10 July 2015

10-7-2015

कार्यालय,जिला पंचायत जबलपुर 
// प्रेस विज्ञप्ति //

 ‘‘ग्रीन इंडिया मिशन‘‘ के तहत
मनरेगा व उद्यानिकी के अभिसरण से होगा नवीन बागानों का विस्तार
दस वर्षो में 50 लाख हैक्टेयर में वृक्षारोपण करके 30 लाख मनरेगा के पात्र परिवारों को जोड़ने भारत सरकार का लक्ष्य 
जबलपुर 10जुलाई 2015- महात्मा गाॅधी नरेगा व उद्यानिकी विभाग के तकनीकी अभिसरण से नवीन बागानों की स्थापना क्षेत्र विस्तार के कार्य कराये जाएगें। भारत सरकार से प्राप्त निर्देश के तहत ‘‘ग्रीन इंडिया मिशन‘‘ के तहत महात्मा गाॅधी नरेगा एवं जीआईएम कनवर्जेन्स गाइडलाइन जारी की गई है। इसके तहत मनरेगा के पात्र हितग्राहियों की आजीविका विकास को उद्यानिकी, रेशम, वृक्षारोपण एवं फाॅर्म फोरेस्टी से जोड़ा जावेगा। 
देश भर में आने वाले दस वर्षो में 50 लाख हैक्टेयर में वृक्षारोपण करके 30 लाख मनरेगा पात्र परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य भारत सरकार द्वारा रखा गया है। उद्यानकी विभाग की कार्ययोजना की आयोजना तैयार की गई है। जिसके तहत उद्यानिकी फल उत्पादन बढ़ाने का कार्य कराया जावेगा। नवीन बागानों की स्थापना क्षेत्र विस्तार में मनरेगा योजना से अभिसरण करते हुए सभी प्रकार के प्राक्कलन लागत पर सामग्री मद में कृषक अंश 25 प्रतिशत निर्धारित करते हुए कार्ययोजना का निर्माण किया गया है। शेष राशि का अभिसरण महात्मा गाॅधी नरेगा मद से किया जावेगा। उद्यानकी क्षेत्र में वृद्वि पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के साथ-साथ ग्लोबल वार्मिग को कम कर मनरेगा में पात्र हितग्राहियों की अजीविका सुनिश्चित होगी। 
मनरेगा में पात्र हितग्राहियांे (जाॅबकार्डधारियों) को उनकी माॅग अनुसार 100 दिवस का रोजगार प्रदान करने के साथ उनकी निजी स्वामित्व वाली भूमि पर स्वरोजगार के अवसर प्रदान किया जायेगा। उद्यानकी फसलों के क्षेत्रफल गुणवत्ता, उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि कर मध्यप्रदेश निर्माण के घोषित संकल्प की पूर्ति होगी। पात्र हितग्राहियों के आर्थिक स्तर में वृद्धि कर गरीबी रेखा की सूची से उपर उठाना। युवा व शिक्षित बेरोजगारों को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध कराना। फलदार पौधों का प्रत्यारोपण कर पात्र हितग्राहियों को स्थायी स्त्रोत के साधन उपलब्ध होगे। खेतिहर मजदूरों को स्वरोजगार प्रदान कर ग्रामों से शहर की ओर पलायन करने से रोकना।
 भू-जल संरक्षण व संवर्धन करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्लोबल वार्मिग को कम करना। क्लस्टर में कार्य कर ग्रामों को उद्यानकी ग्रामों के रूप में विकसित करना। स्थानीय स्तर पर उद्यानिकी उत्पादन की आवश्यकता की सरल व सस्ते दरों पर पूर्ति करना, कुपोषण से बचाव के प्रयास करना तथा उद्यानकी प्रोसेसिंग व प्रसंस्करण ईकाई लगाने हेतु प्रेरित एवं उद्योगपतियों या अनुबंधकर्ताओं को कच्चे माल की पूर्ति करना है। 
जिले में जहाॅ भी उद्यानकी फसले ली जा रही है, उन्ही ग्राम पंचायतों को क्लस्टर के रूप में चयनित कर प्राथमिकता के आधार पर (न्यूनतम 10 हितग्राही एक ही ग्राम पंचायत के होने पर) उक्त योजना अंतर्गत कार्य प्रारंभ किया जावेगा। एक क्लस्टर (ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी का क्षेत्र) में न्यूनतम 50 हितग्राही होना अनिवार्य होगा जो 10 किलोमीटर की परिधि के भीतर होगे। नये बागानों के स्थापना क्षेत्र में प्रथम वर्ष होने के कारण जिले बार लक्ष्यों का निर्धारण कर मनरेगा-उद्यानिकी अभिसरण कार्ययोजना से कार्य किया जावेगा। योजना अंतर्गत पात्र हितग्राही वही होगा, जिसके पास स्वयं की भू-स्वामित्व वाली न्यूनतम 0.4 हेक्टैयर भूमि उपलब्ध, स्वयं का सिचाई साधन होगा। स्वयं की सुरक्षा व्यवस्था फैसिंग इत्यादि उपलब्ध होगी। अर्थात् पात्र हितग्राही की यह जबावदारी होगी कि लगाये जाने वाले उद्यानिकी फलोद्यान को वह स्वयं के साधन से सुरक्षा व्यवस्था व सिचाई व्यवस्था करेगा। इसके साथ ही उसका जाॅबकार्ड होना अनिवार्य होगा। 
मनरेगा अधिनियम के दृष्टिगत प्राथमिकता क्रम में पात्र हितग्राही निम्नानुसार होगे- अनुसूचित जाति परिवार, अनुसूचित जनजाति परिवार, आदिम जनजाति परिवार, अधिसूचित अनुसूचित जनजाति परिवार, अन्य गरीबी रेखा वाले परिवार, ऐसे परिवार जिनके मुखिया विधवा महिला, भूमि सुधार के लाभार्थी परिवार, इंदिरा आवास योजना के हितग्राही, वन अधिकार अधिनियम लाभान्वित हक प्रमाण पत्र धारक तथा लघु व सीमान्त कृषक होगे। 
योजना में सभी प्रकार बहुवर्षीय स्थाई आय प्रदाय करने वाले फल, फूल, औषधि व सुगंधित बागानों को नवीन स्थापना हेतु शामिल किया गया है। इसके साथ ही शीघ्र आमदनी प्राप्त करने के लिए स्थाई पौधों के साथ अतरवर्ती उद्यान के रूप में संकर केला व पतीता के पौधे योजना में शामिल किये जावेगे। पपीता एवं केला स्थाई फल न होने के कारण पृथक से कार्य योजना में शामिल नही किया गया है। 
मनरेगा योजना में हितग्राही को मजदूरी भुगतान व सामग्री प्रदाय मनरेगा योजना में पौध रोपड़ उपरान्त लगाये गए स्थायी फलदार पौधों का 90 प्रतिशत जीवितता होने व उसमें निदाई, गुड़ाई, सिंचाई व अन्य प्रबंधन कार्य करने पर ही डीपीआर अनुसार प्रतिमाह एक एकड़ सीमा तक के हितग्राहियों को टाॅस्क आधार पर ब्लाक प्लांटेशन के रूप में अधिक्तम 280 पौधरोपण पर 5 रूपये प्रतिपौधा प्रतिमाह एवं खेतों की मेढ़ों पर प्लांटेशन के रूप मे अधिकतम 200 पौधरोपण पर 7.50 रूपये प्रतिपोधा प्रतिमाह भुगतान हितग्राहियों के खाते मे ंकिया जा सकेगा। जिसमें (सामान्य/वनपट्टाधारी जाॅबकार्ड धारक) 100/150 दिवस से अधिक मजदूरी होने पर शेष राशि का भुगतान सेमीस्किल्ड के रूप में सामग्री मद अंतर्गत किया जा सकेगा। पौधों की 90 से अधिक प्रतिशत जीवितता पर पूर्ण भुगतान, 75 से अधिक होने पर आधा भुगतान तथा 75 प्रतिशत से कम होने पर कोई भुगतान नही किया जावेगा। 
उप /सहायक संचालक उद्यान विभाग कार्य एजेन्सी होगे। कार्य एजेन्सी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के माध्यम से मजदूरी व सामग्री भुगतान के अधिकार प्रदाय किये जावेगें। इलेक्ट्रानिक फण्ड मैनेजमेन्ट सिस्टम से राशि सीधे मजदूरों के खाते में व सामग्री प्रदाय कर्ता के खाते में राशि का स्थानांतरण किया जावेगा। कार्य एजेन्सी द्वारा स्वयं जाॅबकार्ड धारियों की माॅग अनुसार मेट/रोजगार साहयक के माध्यम से ई-मस्टर जारी किये जावेगे, मूल्यांकन उपरांत ई-एमबी पर दर्ज करते हुए भुगतान किया जावेगा। पृथक से भी प्रत्येक हितग्राहीवार रिकार्ड संधारण किया जावेगा।

मनरेगा में मोबाईल माॅनिटरिंग सिस्टम जल्द
मोबाईल एप्पस में दर्ज की जायेगी रोजगार की मांग
जबलपुर 10जुलाई 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजागर गारंटी योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर से अभिनव पहल किये जा रहे हैं। अब मजदूरों की मांग, कार्य आवंटन, मस्टररोल पर प्रतिदिवस की उपस्थिति तथा मस्टररोल पर कार्य मूल्यांकन मनरेगा साॅफ्टवेयर मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से प्राप्त करने के दिशा-निर्देश प्राप्त हुये हैं। इस प्रणाली को लागू करने से पहले जिला व जनपद स्तर के अधिकारियों को भोपाल में प्रशिक्षण दिया जायेगा। 
उन्होनें बताया कि उक्त एप्लीकेशन आंफलाईन मोड में कार्य करेगी, जिसमें नरेगा साॅफ्टवेयर में पंजीकृत मोबाईल डिवाईज को डाटा कनेक्टिविटी जोन में आने पर डाटा स्वतः ही अपलोड हो जायेगा। ग्राम पंचायत के ग्राम रोजागार सहायक द्वारा रोजगार की मांग, कार्य आवंटन एवं दैनिक उपस्थिति की जानकारी, मोबाईल एप्पस के माध्यम से दर्ज की जायेगी तथा उपयंत्री द्वारा साप्ताहिक मूल्यांकन की जानकारी कार्य स्थल से प्राप्त की जायेगी, जिससे कि वास्तविक कार्य स्थल के जियो टेग तथा मूल्यांकन दिनांक एवं कार्य का फोटोग्राफ्स की वास्तविक स्थिति रियल मोड में प्राप्त हो सके। मनरेगा साॅफ्टवेयर मोबाईल एप्लीकेशन सिस्टम का परीक्षण 3 जिलों में मई व जून माह में किया जा चुका है। फैवलेट्स हेतु विभाग द्वारा पूर्व में ही निर्देश जारी किये जा चुके हैं। एमपी स्वान नेटवर्क के माध्यम से मोबाईल सिम को कंफिगर कर सुरक्षित डाटा उपलोडिंग हेतु डाटा प्लान उपलब्ध कराने हेतु कार्यवाही की जा रही है।
    मोबाईल मांनिटरिंग सिस्टम के प्रशिक्षण हेतु 1 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 21 से 23 जुलाई 2015 तक क्षेत्रीय ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान नीलबढ भोपाल में किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी, वरिष्ठ डाटा प्रबंधक जिला पंचायत के तथा जनपद स्तर से एक उपयंत्री, एक अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, तथा1 ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत को स्मार्ट फोन/लेपटाप सहित प्रशिक्षण संस्थान में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं। जिला जनपद स्तर के अधिकारियों तथा ग्राम पंचायत स्तर के रोजगार सहायक/सचिव, ग्राम एवं उपयंत्रियों का प्रशिक्षण दिनांक 30 अगस्त 2015 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। 
मीडिया अधिकारी
 जिला पंचायत जबलपुर


Thursday, 9 July 2015

9-7-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//समाचार//
शालाओं में रिक्त पदों की दी जाये जानकारी
जिला पंचायत के अध्यक्ष ने सामान्य सभा की बैठक में दिये निर्देश

जबलपुर 09 जुलाई 2015। जिले की शालाओं में कहाॅ कितने पद रिक्त है कि जानकारी सभी जनप्रतिनिधियों को तत्काल उपलब्ध करायी जाये। शालाओं में विषयवार शिक्षकांे को पदस्थ किया जाये। जहाॅ ज्यादा शिक्षक है उन शालाओं से शिक्षकों को स्थानांतरण कर जहाॅ शिक्षकों की कमी है वहाॅ पदस्थ किया जायें। उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को देते हुये हितग्राहियों को बीज का वितरण जिला पंचायत के सदस्यों के माध्यम से वितरित किया जायें। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में दिये। 
बैठक में उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देशित करते हुये कहाॅ कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह अभी भी पेयजल संकट की स्थिति बनी हुई है। हेण्डपंप बिगडे हुये है जिन्हें तत्काल सुधारा जाये। पानी की टंकियों की जाॅच भी पूरी नही हो पायी है, समय सीमा में जाॅच की जाये। जो टंकियां जर्जर हालत में है उनका तत्काल सुधार किया जाये। विभाग के जो भी अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में दौरे पर जाये वहाॅ के जिला पंचायत सदस्य को अनिवार्य रुप से दूरभाष पर सूचित किया जायें। जनपद पंचायत एवं ग्रामीण पंचायतों में रखी गयी पंजी में अपनी टीप अनिवार्य रुप से अंकित की जायें।
 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन यंत्री द्वारा बताया गया कि सभी जनपदों में रखी गयी पंजियों में अभितक 146 शिकायते दर्ज हुई है जिनमें से 141 का निराकरण किया जा चुका है शेष 5 शिकायतों का निराकरण शीघ्र ही किया जायेगा। 
छात्रावासों का करे निरीक्षण - जिला पंचायत सदस्य श्री खिल्लु द्वारा आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित किये जा रहें अनुसूचित जाति एवं जन जाति के छात्रावासों में पंखे बिगडे हुये है, पलंग व गद्दे खराब हो चुके है । उक्त बिन्दु पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा छात्रावासों की जाॅच कराने एवं छात्रावासो में छात्रों को सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश सहायक आयुक्त, आदिवास विकास विभाग को दिये गये। 
सरंपच/सचिव पर करे कार्यवाही - जिला पंचायत सदस्य वंदना पटेल द्वारा ग्राम पंचायत टिकरिया में विगत वर्ष में स्वीकृत किये गये शौचायल निर्माण के कार्य अभी भी अधुरे है, शौचालय के लिए प्राप्त राशि का उपयोग सरपंच/सचिव द्वारा कर लिया गया है। सरपंच/सचिव के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की जाये। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिला समन्वयक को निर्देशित करते हुये कहाॅ कि उक्त पंचायत में अधुरे कार्यो को पूरा कराने एवं तत्कालीन सरपंच/सचिव पर कार्यवाही करने के निर्देश दियें। 
सभी पंचायतों में खुलेगी उचित मूल्य की दुकानें - जिले की जिन ग्राम पंचायतों में अभी तक लोगों को राशन उपलब्ध कराने के लिए उचित मूल्य की दुकान नही भी वहाॅ शीघ्र ही उचित मूल्य की दुकान खोली जावेगी, माह में शासकीय अवकाशों को छोडकर शेष सभी दिनों में उचित मूल्य की दुकान प्रतिदिन कम से कम छः घण्टे अनिवार्य रुप से खोली जायें। 
रसोईयों का मानदेय बढाने प्रस्ताव पारित - मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में स्व सहायता समूह के माध्यम से शालाओं में खाना बनाने वाले रसोईयों का मानदेय वर्तमान में 1000 रुपये है उक्त मानदेय की राशि में बढोत्तरी करने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित करते हुये शासन को भेजे जाने का निर्णय लिया गया। 
बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा करते हुये जिले के किसानों को खाद्य एवं बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जायें। कृषि विभाग द्वारा जानकारी दी गयी कि जिले में 22727 मीट्रिक टन खाद्य उपलब्ध हुआ था जिसमें से 11299 मीट्रिक टन का अभी तक वितरण हो चुका है। जिले में खाद्य की कोई कमी नही है। इसी प्रकार जिले में 32113 मीट्रिक टन बीज प्राप्त हुुआ है जिसमें से 27366 मीट्रिक टन अभी तक वितरित किया जा चुका है।  
ये रहे उपस्थित - सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी बैठक में पाटन विधान सभा के विधायक नीलेश अवस्थी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्रीमति नेहा मारव्या, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मांगी लाल मरावी, सदस्यों में नन्हें लाल धुर्वे, शारदा यादव, उमाशंकर तिवारी,श्री खिल्लु, रामकृष्ण पटेल, विजयकांति पटेल, जमुना मरावी, निर्मला पटेल, वंदना पटेल, रीता बाई, श्वेता सिंह, उर्मिला दाहिया, जनपद पंचायत जबलपुर के अध्यक्ष संजय पटेल, जनपद पंचायत मझौली की अध्यक्ष रुकमणी सहित जिले के अधिकारियों में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चर्तुवेदी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री शरद सिंह, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी.कोरी, जी.एस.खटीक, जिला कार्यक्रम समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान एम.एल.पाठक, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी, जिला नियंत्रक अधिकारी ज्योति शाह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।



          मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर  

Wednesday, 8 July 2015

8-7-2015

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आज

जबलपुर 8 जुलाई 2015। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 9 जुलाई 2015 को दोपहर 12ः30बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई हैं।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की गतिविधियों पर चर्चा, जिला खाद्य एवं सहकारिता विभाग की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा, शिक्षा विभाग की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा विगत के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा सहित अन्य विन्दुओं की पर चर्चा की जाएगी।
उन्हांेने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
 मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

Saturday, 4 July 2015

4-7-2015

कार्यालय.जिला पंचायत जबलपुर

जिला पंचायत सी.ई.ओ. ने बीमा योजनाओं के क्रियान्वयन में
सहयोग नहीं करने पर जताई नाराजगी

जबलपुर 4 जुलाई 2015
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजनाए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के क्रियान्वयन में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं द्वारा सहयोग न करने पर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि इस संबंध में शासन को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जायेगा । 
श्रीमती मारव्या आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित एक बैठक में प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं एवं अटल पेंशन योजना की प्रगति की समीक्षा कर रही थीं ।  जिला पंचायत की सीण्ईण्ओण् ने कहा कि प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं में अन्य बैंकों की अपेक्षा सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया का परफार्मेन्स असंतोषजनक है वह भी उस स्थिति में जबकि सेन्ट्रल बैंक जिले का अग्रणी बैंक है । 
श्रीमती मारव्या ने कहा कि उनकी बैंक के शाखा प्रबंधक न तो समीक्षा बैठकों में उपस्थित होते हैं और न ही ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों द्वारा बैंक की शाखाओं में जमा किये जा रहे आवेदनों की पावती दे रहे हैं ।  उन्होंने कहा इससे प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई सामाजिक सुरक्षा की इन योजनाओं के क्रियान्वयन में कठिनाईयां उत्पन्न हो रही हैं । श्रीमती मारव्या ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के क्रियान्वयन में सहयोग नहीं करने वाले सेन्ट्रल बैंक के शाखा प्रबंधकों के विरूद्ध अपने स्तर पर भी कार्रवाई करने के निर्देश बैंक के रीजनल मैनेजर को दिये हैं । 

ऋण वसूली में भी नहीं है बैंक अधिकारियों की रूचिः
श्रीमती मारव्या ने बैंक ऋण वसूली में भी बैंक अधिकारियों द्वारा दिखाई जा रही अरूचि पर अफसोस जाहिर किया । उन्होंने कहा कि यह स्थिति सिर्फ सेन्ट्रल बैंक के ही नहीं बल्कि सभी बैंकों के अधिकारियों की है ।  जिला पंचायत की सीण्ईण्ओण् ने कहा कि मई और जून माह में जनपद स्तर पर आयोजित बैंक ऋण वसूली शिविरों में राजस्व विभाग तथा जिला एवं जनपद पंचायत के अधिकारी तो उपस्थित रहे लेकिन अधिकांश जगह बैंक अधिकारी गायब थे ।

श्रीमती मारव्या ने बैंक अधिकारियों को इस स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिये हैं । उन्होंने कहा कि एक तरफ तो बैंक अधिकारी खुद ऋण वसूली में रूचि नहीं ले रहे हैं वहीं दूसरी ओर विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं के नये प्रकरणों को स्वीकृत करने में पूर्व के हितग्राहियों से ऋण वसूली न हो पाने का बहाना बनाकर अड़चनें पैदा कर रहे हैं । 

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 9 जुलाई को

जबलपुर 4जुलाई 2015। 
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 9 जुलाई 2015 को दोपहर 12ः30बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई हैं।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की गतिविधियों पर चर्चा, जिला खाद्य एवं सहकारिता विभाग की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा, शिक्षा विभाग की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा विगत के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा सहित अन्य विन्दुओं की पर चर्चा की जाएगी।
उन्हांेने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

जनपद पंचायतों एवं नगर पंचायतों के लिए दूध पाउडर का वितरण

जबलपुर 4जुलाई 2015। 
मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में 15 जुलाई से जिले की सभी आंगनवाडी के बच्चों एवं प्राथमिक शालाओं के बच्चों को मीठा एवं स्वादिष्ठ दूध उपलब्ध कराने के लिए सभी जनपद पंचायतों एवं नगर पंचायतों शालाओं को 13799 किलो आवंटित किया गया है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने शासन के निर्देशानुसार दुग्ध संघ के महाप्रबंधक को निर्देश दिये कि आंगनबाडी एवं प्राथमिक शालाओं के बच्चों को दूध उपलब्ध कराने के लिए सभी जनपद पंचायतों एवं नगर पंचायतों को दूध पाउडर उपलब्ध कराया जाये। 
जनपद पंचायतों एवं नगर पंचायतों में आबंटित किये गये दूध पाउडर में जबलपुर शहर में 3048 किलोग्राम, जनपद पंचायत जबलपुर 1520 किलोग्राम, पनागर को 1628किलोग्राम, कुण्डम को 1301 किलोग्राम, पाटन को 1097 किलोग्राम, शहपुरा को1555 किलोग्राम, सिहोरा को 1155 किलोग्राम, और जनपद पंचायत मझौली के लिए 1494 किलोग्राम, दूध पाउडर का आवंटित किया गया है। 
इसी प्रकार नगर पंचायत बरेला को 32 किलोग्राम, भेडाघाट को 59 किलोग्राम, पनागर को 155 किलोग्राम,पाटन को 54 किलोग्राम, कटंगी को 88 किलोग्राम, शहपुरा 43 किलोग्राम, सिहोरा को 228 किलोग्राम, और नगर पंचायत मझौली को 60 किलोग्राम, दूध पाउडर का आवंटित किया गया है। 

                                                        मीडिया अधिकारी
                                                       जिला पंचायत जबलपुर




Thursday, 2 July 2015

2-7-2015


जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 9 जुलाई को

जबलपुर 2जुलाई 2015। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 9 जुलाई 2015 को दोपहर 12ः30बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई हैं।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की गतिविधियों पर चर्चा,जिला खाद्य एवं सहकारिता विभाग की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा, शिक्षा विभाग की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा विगत के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा सहित अन्य विन्दुओं की पर चर्चा की जाएगी।
उन्होनें बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

सभी बैंकें आवेदन जमा करने की दे पावती
बीमा की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

जबलपुर 2 जुलाई 2015। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के आवेदनों को सभी बैंकें जमा करें और जमा किये गये आवेदनों की सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को पावती भी दी जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित बीमा योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिये। 
उन्होनें सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी बैंक रोजगार सहायको एवं सचिवों को बीमा के आवेदन वापिस नही करें, आवेदनों में जो कमियां हैं उन्हें जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को लिखित में सूचित करते हुए आवेदनों की कमियों को दूर की जाये। श्रीमती मारव्या ने बैंक बार तीनों योजनाओं की समीक्षा करते हुए बैंकों में हितग्रहियों के खोले गये खातें एवं उनके विरुध्द बैंक ने किये गये बीमा पर नाराजगी जाहिर की। 
उन्होनें बैंक के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बैंको को जो लक्ष्य दिये गये हैं उन्हें 15 दिवस में पूर्ण किये जाये। बैको में ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं रोजगार सहायकों के माध्यम से बीमा करने के लिए हितग्राहियों के आवेदन जमा किये जा रहे हैं ऐसे सभी हितग्राहियों के आवेदन स्वीकार  करते हुए बीमा किया जाये और किये गये बीमा की आंन लाईन फीडिंग भी कराई जाये।
उन्होनें एलडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि आज की बैकठ में जो बैक के अधिकारी अनुपस्थित हुए हैं उन्हें कल पुनः बुलाया जाये।
श्रीमती मारव्या ने बीमा योजनाओं की समीक्षा के बाद राष्टीय ग्रामीण आजीविका मिशन ,मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन, मुख्यमंत्री युवा स्वारोजगार के प्रकरणों को स्वीकृत कर हितग्राहियों के खातों में राशि वितरण करने के निर्देश दिये। 
बैठक में एलडीएम पी.के. गुप्ता, जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी डा.परवीन कुरैशी सहित विभिन्न बैकों के  अधिकारी मौजूद रहे। 


                                                        मीडिया अधिकारी
                                                       जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 1 July 2015

1-7-2015

सभी ग्राम पंचायतों में कार्य करे प्रारंभ - सी.ई.ओ.जिला पंचायत
समय सीमा एवं निर्माण कार्यो बैठक में दिये निर्देश

  जबलपुर1जुलाई 2015। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनांतर्गत जिले की जिन ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2015-16 में कार्य प्रारंभ नही किये गये है, उन ग्राम पचायतों के ग्राम रोजगार सहायतों एवं सचिवों को कारण बताओे नोटिस जारी कर तत्काल ग्राम पंचायत द्वारा स्वीकृत किये गये लेबर बजट के मुताबिक कार्य प्रारंभ कराये जावें। उक्त निर्देश जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने गत दिवस जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा एवं निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में दिये। 
उन्होनें सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मनरेगा में रैंकिंग के तय किये गये बिन्दुओं पर जनपद स्तर पर भी समीक्षा की जाये। पंच परमेश्वर योजना, तेरहवें वित्त के तहत किये जा रहें निर्माण कार्यो को समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
श्रीमती मारव्या ने हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री युवा रोजगार, केश शिल्पी, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन योजना में कम प्रगति होने पर अप्रसंन्नता व्यक्त करते हुये सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि इन योजनाओं के कार्यो में प्रगति लाई जायें और अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभाविन्वत किया जावे।
ये रहे उपस्थित - निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में जिला पंचयत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, कल्पना पाण्डेय, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.एस.खटीक, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत अभियान आशीष व्यौहार,सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहायक यंत्री सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


पन्द्रह जुलाई से मिलेगा आंगनबाडी तथा प्राथमिक शालाओं के बच्चों को सुगंधित मीठा दूध

जबलपुर 1जुलाई 2015। जिले की आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं प्राथमिक शालाओं के बच्चों को मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत 1जुलाई के स्थान पर अब 15 जुलाई2015 से मीठा सुगंधित दूध भी दिया जायेगा। पहले मीठा एवं सुगंधित दूध माध्यमिक शालाओं के बच्चों को भी देने के शामिल किया गया था। वर्तमान में यह व्यवस्था आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं प्राथमिक शालाओं के बच्चों को दी गई है। मीठा सुगंधित दूध मध्यान्ह भोजन के अतिरिक्त होगा और सप्ताह में तीन दिन सोमवार बुधवार और शुक्रवार को आंगनबाडी केन्द्रों तथा प्राथमिक शालाओं में वितरित किया जायेगा। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग एवं दुग्ध संघ के अधिकारियों एवं सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश जारी कर सभी आंगनबाडी केन्दों एवं प्राथमिक शालाओं में बच्चों को दूध उपलब्ध कराने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये।
                                                       

पंच-परमेश्वर से गांव में बनी पक्की सडक
लोगों का आना-जाना हुआ आसान

        जबलपुर 1 जलाई 2015 जबलपुर जिले के गांव अब बदल चुके हैं गांव में अब ऐसा केाई रास्ता नजर नहीं आता हैं जहां पक्की सडक न हो। गांव में स्वच्छता की दृष्टि से पानी निकासी के लिए नालियंा भी बनाई गई है। पंच-परमेश्वर योजना एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कनवरजेन्स ने जबलपुर जिले के जनपद पंचायत सिहोरा की ग्राम पंचायत पौडीखुर्द के ग्राम भरदा की समूची तस्वीर बदल दी है।
       गांव के ही एक निवासी रघुवीर उत्साहित होते हुए कहते नही थकते हैं कि पहले बरसात के दिनो में हमारे गांव में चारों तरफ कीचड़ हो जाने से घर से निकलना मुश्किल होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं हैं, जब से गांव के अन्दर सी.सी. रोड बना हैं तब से इन दिक्कतों से छुटकारा मिल गया हैं। अब गांव के लोग बीमार होने पर या प्रसव के लिए अपने घर तक बे-रोक-टोक वाहन लाने लगे है। 
         फेरीवाले भी स्वंय लोगों के घरों तक पहंुचकर रोजमर्रा की सामग्री उपलब्ध करा रहें हैं बरसात के दिनो में भी बच्चों को स्कूल आने जानें की सहूलियत हो गई है। गांव में पक्की सडक के निर्माण के साथ ही मार्ग के दोनों नालियां भी बनी है। अब पानी सड़को पर न बहकर नालियों में जा रहा हैं। 
       यहां के सरपंच जुगराज सिंह बताते हैं कि राजगार गारंटी योजा और पंचपरमेश्वर से गांवों का सम्पूर्ण विकास किया जा रहा है। वह वताते हैं कि पंच-परमेश्वर योजना गांवों को साफ-सुफाई युक्त बना रही हैं वहीं रोजगारा गारंटी योजना से लोगों को गांव में काम उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां के सरपंच बताती है कि जब से पंच परमेश्वर योजना गावों में आई हैं तब से गांव के भीतर के रास्ते ठीक हो गये है।
       सचिव किशोरीलाल ने बताया कि पंचपरमेश्वर योजना से कुएं से मेन रोड तक  120 मीटर की सी.सी. रोड 1.86 लाख में स्वीकृत की गई हैं सीसी रोड बन जाने से गांव के लोगों को आने जाने में आसानी हो रही है।

मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर