कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
यह समाचार www.prozpjabalpur.blogspot.in पर भी उपलब्ध हैं
//प्रेस विज्ञप्ति//
यह समाचार www.prozpjabalpur.blogspot.in पर भी उपलब्ध हैं
मर्यादा अभियान की प्रतिदिन करे समीक्षा
जबलपुर 22 जुलाई 2014: मर्यादा अभियान में किए जा रहे कार्यों की अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रति दिन समीक्षा करें। योजनाओं में पदस्थ अधिकारी द्वारा दिन में क्या-क्या कार्य किए गए, शाम 6 बजे अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी को रिपोर्ट देें।
उक्त निर्देश जिला पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में दिये।
उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्मल भारत अभियान/मर्यादा अभियान के तहत बेव पोरटल पर अपलोड होने वाले फोटोंग्राफ की नियमित माॅनीटिंरिग की जाये और सप्ताह में किस जनपद ने कितने फोटोग्राफ अपलोड किये हैं की जानकारी से अवगत कराया जाये।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इंदिरा आवास एवं मुख्यमंत्री आवास मिशन के तहत बनाये गए हितग्राहियों के सभी आवासों में मर्यादा अभियान से शौचालयों का निर्माण कराया जाए।
उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान अधिकारी सभी योजनाओं के तहत किये जा रहे निमार्ण कार्यों की जानकारी ले। खासतौर पर पेशन से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी अनिवार्य रुप से ले।
समय सीमा बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी कल्पना पाण्डे, रुपा शुक्ला, लेखाधिकारी, मंगला निगम, वरिष्ठ लेखाधिकारी कविता पटैल, सहायक परियोजना अर्थशास्त्री बबीता कौल, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, वर्षा जाट,सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सभी एडीईओ को जारी होंगे कारण बताओ नोटिस
सीईओ जिपं ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
जबलपुर 22 जुलाई 2014: मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन एवं इंदिरा आवास योजना के ग्रामीण क्षेत्रों में सही हितग्राहियों का चयन नहीं करने पर सभी जनपद पंचायतों के सहायक क्षेत्र विस्तार अधिकारी (ए.डी.ई.ओ.) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
उक्त निर्देश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शीलेन्द्र सिंह ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित योजना की समीक्षा बैठक में दिये।
उन्होंने सभी जनपद पंचायत के ए.डी.ई.ओ. को निर्देशित करते हुये कहा कि एक सप्ताह में यदि योजना के क्रियान्वयन में प्रगति नहीं आई तो संबंधितों की वेतन वृद्धि रोकी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो प्रकरण बैंको को प्रेषित किये गये है और बैंको द्वारा स्वीकृत कर हितग्राहियों को राशि नहीं दी जा रही है, उसकी तत्काल जानकारी प्रेषित की जावे।
श्री सिंह ने जनपदवार समीक्षा करते हुये कहा इंदिरा आवास के जिन हितग्राहियों को पिछले वर्ष राशि जारी की गई है उनके आवासों को तत्काल पूर्ण कराकर सी.सी. जारी की जावें।
उन्होंने ए.डी.ई.ओ. को निर्देश दिये पिछले वर्ष आयोजित किये गये रोजगार मेले में कितने हितग्राहियों को शामिल किया गया और कितने हितग्राहियों को कंपनियों द्वारा रोजगार उपलब्ध कराया गया की जानकारी तत्काल पे्रषित की जावें।
बैठक में जिला पंचायत की सहायक परियोजना अर्थशास्त्री एवं योजना प्रभारी बबीता कौल सहित सभी जनपदों के सहायक क्षेत्र विस्तार अधिकारी मौजूद रहे।
बांस व फलदार पौधे रोपे
जबलपुर 22 जुलाई 2014 जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शीलेन्द्र सिंह ने सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं सहायक यंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि मनरेगा योजना में इस वित्तीय वर्ष में किए जाने वाले वृक्षारोपण के कार्यों में बांस एवं फलदार पौधे अधिक से अधिक रोपे जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृक्षारोपण के कार्य के तत्काल ई-मस्टर रोल जारी कर कार्य प्रारंभ कराया जाए।
No comments:
Post a Comment