कर्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस पिज्ञाप्ति//
बायोमेटिक मशीन से दर्ज होगी उपस्थिति
//प्रेस पिज्ञाप्ति//
बायोमेटिक मशीन से दर्ज होगी उपस्थिति
जबलपुर 21 जुलाई 2014। जिले में शसन के सभी विभागों में अब थम्ब इम्प्रेषन बायोमेटिक मशीन से सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आने जाने की उपस्थिति दर्ज होगी। उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सभी अधिकारी कर्मचारी अपना-अपना आधार नम्बर तत्काल उपलब्ध कराये जाये। उक्त निर्देश आज कलेक्टर कार्यालय में आयोजित थम्ब इम्प्रेशन बायोमेटिक मशीन की कर्मचारी संघ की आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर छोटे सिंह ने दिये।
उन्होनें कर्मचारी संघों के कर्मचारियों को बताया कि अभी कुछ कर्मचारियों के वजह से सभी कर्मचारियों के ऊपर लोग काम नहीं करने का आरोप लगाते हैं थम्ब इम्प्रेशन बायोमेटिक मशीन लग जाने सें ऐसे कर्मचारी भी समय पर आएगे और अपना काम भी समय पर करेगें।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह, जबलपुर एसडीएम नेहा मारव्या, सहित कर्मचारी संघों के कर्मचारी मौजूद रहे।
मनरेगा में जिलें को मिला ए ग्रेड
जबलपुर 21 जुलाई 2014। महात्मा गांधी राश्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में राज्य स्तर से हर माह जारी होनी वाली रैकिग में जबलपुर जिला को ए ग्रेड में शमिल किया गया है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले को मनरेगा परिशद से जारी की गई मासिक रैकिग में ए ग्रेड दिया गया है।
उन्होने बताया कि परिशद स्तर से यह रैकिग माह में किये गये कार्य के अनुसार जारी की जाती हैं पिछले माह हम बी ग्रेड में थे और अब जिले में किये गये कार्यो के आधार पर ए ग्रेड में शमिल किया गया है।
No comments:
Post a Comment