न्यूज़ पेपर कटिंग

Monday, 7 July 2014

दिनांक 7-7-2014

                                                       कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर      
                                                              //प्रेस विज्ञप्ति//
                                        यह समाचार www.prozpjabalpur.blogspot.in है


                                                    अब हम खेत के पानी से उगाएगें फसल
                                                                                               सफलता की कहानी  

          जबलपुर 07 जुलाई 2014: अब हम स्वयं के खेत में कपिलधारा योजना के तहत खोदे गये कूप के पानी से अपने खेतों में फसल उगाएगें। अब हमें पडोसी के खेत से पानी लेने की आवश्यकता नहीं पडेगी। पानी की कमी के कारण हमारी फसल नहीं सूखेगी और फसल की पैदावार भी बढेगी। यह कहना हैं जबलपुर जिले की जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत भिडकी के ग्राम बिछुआ के हितग्राही नेमसिंह पिता चुन्नीलाल की पत्नी सुमता बाई का। 
सुमताबाई बताती है,कि हमारी जमीन तो उपजाउ हैं लेकिन फसल को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने के कारण फसल की पैदावार कम होती थी, हम पडोसी दादा के कूप से पानी लेते थे जो फसल के लिए पर्याप्त नहीं होता था। और हमें उस पानी का पैसा भी देना पडता था। कम एवं समय पर पानी नहीं मिलने के कारण फसल एक क्विटंल में 10-15 क्विंटल ही पैदावार हो पाती थी। 
      उन्होने बताया कि जब से महात्मा गांधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा योजना आई है हम जैसे छोटे-छोटे किसान पानी के लिए दूसरों के भरोसे नही रहते, अब हम आत्म निर्भर होकर फसल उगा रहें है। कूप में भरपूर पानी होने की वजह से अब हमारे खेतों की पैदावार भी बढ गई है।
 अब हम उसी जमीन पर एक क्विटंल में 10-15 क्विंटल की जगह 20-से 25 क्विंटल पैदावार कर रहे है। हमारे यहां कूप बनने के साथ-साथ हमारे खेतों की मेढबधान का कार्य भी किया गया है। तिससे भी फसल की पैदावार बढ गई है।
        सुमता बाई ने बताया कि महात्मा गांधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा योजना के तहत वर्ष 2013-14 में 3.39 लाख की लागत से कूप स्वीकृत किया गया है जिसमें हमनें अपने परिवार के लोगों के साथ-साथ गांव के लागों ने भी कार्य किया है। 
कूप बन जाने से अब हमें पडोसी दादा के कूप के भरोसे अपनी फसल नहीं उगाने पडेगी। यह योजना सही मायनें में हम जैसें लोगों के लिए वरदान साबित हो रहीं है।   
                         

                                                         मनरेगा में अभिसरण से करे काम                                                                      

         जबलपुर 07 जुलाई 2014: महात्मा गांधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं एकीकृत जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन मिशन के अभिसरण से गामीण क्षेत्रों में कार्य प्रारंभ करे। जो कार्य अभी तक अकेले एकीकृत जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन मिशन से किये जा रहे थे उन कार्यो को मनरेगा के अभिसरण से किया जाये ताकि मजदूरी की राशि मनरेगासे एवं सामग्री की राशि एकीकृत जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन मिशन से व्यय हो। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने आज जिला पंचायत के कार्यालय में आयोजित एकीकृत जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन मिशन की समीक्षा बैठक में दिये। 
             उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मनरेगा एवं वाटरशेट के अभिसरण से ग्रामीण क्षेत्रों में वर्मी कम्पोस्ट, गेबियन संरचना, बोल्डर चेक, खेतों का समतलीकरण, मुगीपालन शेड ,पशुपालन शेड निर्माण का कार्य, मछली पालन, वृक्षारोपण, के बडे-बडे कार्य किये जाये। 
          उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिये कि अभिसरण के तहत एकीकृत जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन मिशन में स्वीकृत  परियोजना राशि के अतिरिक्त अन्य योजनाओं के द्वारा अभिसरण कर समस्त हितग्रहियों को आत्म निर्भर बनाया जा सकता है, जिसको ग्रामीण स्तर पर परिलक्षित किया जाये। 
       बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी,मनरेगा की परियोजना अधिकारी कल्पना पाण्डेय, एकीकृत जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन मिशन के तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चैहान, वाटरशेड के सभी टीम लीडर जनपद पंचायत जबलपुर एवं कुण्डम के सहायक यंत्री,उपयंत्री एवं सहायक विकास विस्तार अधिकारी मौजूद रहे।

                                                    

No comments:

Post a Comment