न्यूज़ पेपर कटिंग

Tuesday, 8 July 2014

दिनांक 8-7-2014

                                             
                                                        कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
                                                                          //समाचार//

                                               फलदार पौधे लगाये: सी.ई.ओ.

                         निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में सीईओ जिला पंचायत ने दिये निर्देश


      जबलपुर 08 जुलाई 2014: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में नर्मदा एवं हिरन नदी के किनारे अधिक से अधिक स्थानों पर फलदार पौधे आम, संतरा, मौसमी, केले आदि के पौधे रोपित किये जायें। क्लस्टर स्तर पर मेटों एवं मजदूरों का सम्मेलन आयोजित किया जायें। जिन हितग्राहियों के यहाॅ पशुशेड निर्माण के कार्य स्वीकृत किये गये है उनके यहाॅ दो-दो मेढबंधान के भी कार्य कराये जायें, ताकि ग्राम पचायत स्तर पर मजदूरी एवं सामग्री का 60ः40 का अनुपात संधारित किया जा सकें । उक्त निर्देश आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में दियें ।
उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिये सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों दो-दो गांव का चयन कर फलदार पौधे रोपने का कार्य प्रारंभ करावें। श्री सिंह ने जनपद पंचायत जबलपुर, सिहोरा एवं पाटन के सी.ई.ओ. को निर्देशित करते हुये कहा मनरेगा में जो लेबर बजट बनाया है, उसके अनुरुप कार्य करें।
   समय पर बुलाये मस्टर रोल - श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य के लिए मस्टर जारी किये जा रहें है। उनका उपयंत्री समय पर मूल्यांकन कर 10 दिन में अनिवार्य रुप से एफ.टी.ओ. के लिए जनपद स्तर पर जमा करायें। जिन उपयंत्रियों द्वज्ञरा मस्टर रोलांे का समय पर मूल्यांकन कर एफ.टी.ओ. के लिए निर्धारित समय -सीमा में मस्टररोल जमा नही कराये जा रहें उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
    सभी ग्राम पंचायतों में करें काम प्रारंभ:- उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये अभी वर्तमान में जिले की 29 ग्राम पंचायतों में कार्य प्रारंभ नही किये गये है ऐसे संरपंच सचिवांे को अभी कारण बताओं नोटिस जारी किये गये है,यदि इन ग्राम पंचायतों में एक सप्ताह में काम प्रारंभ नही किये गये तो अब उपंयत्री एवं सहायक यंत्रियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
पंच परमेश्वर के कार्य गुणवत्तापूर्ण किये जाये:- श्री सिंह ने पंच-परमेश्वर योाजना के तहत किये जा रहें निर्माण कार्यो को गुणवत्ता पूर्ण किये जाये। इस योजना के तहत जिन ग्राम पंचायतों में पाॅचवे चरण एवं छठवे चरण के निर्माण कार्य प्रारंभ नही किये गये है,तत्काल कार्य प्रारंभ कराये जायें। जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत कालाडूमर एवं जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत सिहोदा में अंडरग्राउण्ड नाली बनायी जायें। इसी तर्ज पर अन्य ग्राम पंचायतों में भी अण्डरग्राउण्ड पाली चेम्बर के साथ बनाई जायें ।
श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन ग्राम पंचायतों में तेरहवें वित्त एवं परफारमेंट ग्राण्ट की राशि से जो कार्य प्रारंभ किये गये और उनमे राशि व्यय की गयी है। उसका उपयोगिता प्रमाण पत्र तत्काल भेजा जायें। स्व कराधान योजना के तहत जिन ग्राम पंचायतों को राशि शासन से प्राप्त हुई है समस्त ग्राम पंचायतों का आडिट कराया जायें ।
सी.ई.ओ. करे समीक्षा:- उन्होेनें सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद स्तर पर स्वयं सभी योजनाओं की साप्ताहिक तुलनात्मक समीक्षा करें ओर सहायक विकास विस्तार अधिकारी व पंचायत समन्वय अधिकारी को क्लस्टर स्तर पर बैठना सुनिश्चित किया जायें।
मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम:- मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुये उन्होेनं अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी शालाओं में समय पर छात्र-छात्राओं को खाना उपलब्ध कराया जायें । शाला में बनाये गये खाना का एक सेम्पल भी लिया जायें ।
स्व-सहायता समूहों की केशबुक पंजी बैठक की कार्यवाही पंजी, मस्टररोल पंजी, वृद्धजनों को खाना खिलाने वाली पंजी, अनिवार्य रुप से संधारित की जायें ।
साप्ताहिक जानकारी भेजे:- श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रगति की साप्ताहिक जानकारी प्रेषित की जायें ।
भूमि कराये उपलब्ध:- खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रत्येक जनपद पंचायत में 5-7 एकड की भूमि पर खेल मैदान बनाया जाना है, खैल मैदान के लिए शीघ्र से शीघ्र जगह आरक्षित कर उसकी जानकारी खसरा एवं नक्शे के साथ प्रेषित की जायें ।
श्री सिह ने अधिकारियो को निर्देश दिये निर्मल भारत अभियान में जिला पिछड रहा है । इससे सभी जनपद पंायत के सी.ई.ओ. को आगे आकर कार्य करने की आवश्यकता है । उन्होंनंे अधिकारियों को निदे्रशित करते हुए कहा कि जनपद पंचायतों में पदस्थ सहायक विकास विस्तार अधिकारी एवं पंचायत समन्वय अधिकारी को दो -दो ग्राम पंचायतों आबंटित की जायें कि इन ग्राम पंचायताों में शौचालय निर्माण का कार्य भी करें।
बैठक में एनआरएलएम एक अधोसंरचना मद, स्टाम्प शुल्क मुख्यमंत्री ग्राम हाट बाजार, मुख्यमंत्री अत्ंयोदय, इंदिरा आवास वनाधिकार, इंदिरा आवास होमस्टेट, मुख्य मंत्री ग्रामीण आवास मिशन आदि की योजनाओं के तहत ग्राम ंपचायतों में किये जा रहें निर्माण कार्यो की समीक्षा की गयी।
बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री रघुबंशी, वीरेन्द्र वर्मा, जिला पंचायत मनरेगा की परियोजना अधिकारी कल्पना पाण्डेय, डाॅ परवीन कुरैशी, परियोजना अर्थशास्त्री बवीता कोल, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, वर्षा जाट, भी जनपद पंचायतो ं के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री, सहायक विकास विस्तार अधिकारी मौजूद रहें ।

                           
                                                   



No comments:

Post a Comment