कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
यह समाचार www.prozpjabalpur.blogspot.in पर भी उपलब्ध हैं
शिविर में हुए 66 सीसी जारी
मनरेगा के कार्यो को पूर्ण कराने क्लस्टर स्तर पर लगाये जा रहे शिविर
जबलपुर 1 जुलाई 2014। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं कनवरजेन्श के तहत ग्राम पंचायतों में किये गये निमार्ण कार्यो को पूर्ण कराने के लिए जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत एवं क्लस्टर करैहया में आज शिविर का आयोजन किया ।
शिविर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं कनवरजेन्श के तहत 10 ग्राम पंचायतों के 66 कार्यो की 66 सीसी जारी की गई। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं कनवरजेन्श के तहत किये जा रहे कार्यो को समय पर पूरा करने के लिए जिले स्तर से दिये गये निर्देशों के परिपालन में जनपद पंचायत शहपुरा में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर में जनपद पंचायत शहपुरा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनीता चैबे, सहायक यंत्री आर.के. चैरसिया, वी.पी.सोनी, मनरेगा के एपीओं मनीष पाण्डेय, उपयंत्री मौजूद रहे।
क्लस्टर स्तर पर लगाये गये शिविर में आज ग्राम पंचायत कहरैया,हिनौतिया, मनकेडी, इमलिया18, उमरिया, पथरिया, चरगवां नवीन, पिपरिया कला, और ग्राम पंचायत भैरवघाट में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत किये गये वृक्षारोपण, मेढबंधान, ग्रेवल रोड, कपिलधारा, नंदन फलोउद्यान, चेक डेम, तालाब विस्तारीकरण एवं कनवरजेन्श के तहत पंच-परमेश्वर योजना के तहत ग्राम पंचायतों में बनाई गई सीसी रोड, मर्यादा अभियान/निर्मल भारत अभियान के तहत बनाये गये शौचालयों की सीसी जारी की गई।
आज दिनांक 2.7.2014 को ग्राम पंचयत गगई क्लस्टर में गत दिवस आयेाजित शिविर मेे ग्राम पंचायत गगंई सेमरा, बरखेडा गगंई, भमकी, खुलरी, ललपुर, बगरई, धमरपुरा, डोगरझांसी, धरती कछार में शिविर आयोजित किया जाएगा।
सहायक विकास विस्तार अधिकारियों के दो दिन का वेतन काटने के दिये निर्देश
जबलपुर 1 जुलाई 2014। मुख्यमत्री आवास योजना एवं इन्दिरा आवास योजना में कम प्रगति हाने पर जनपद पंचायतों में पदस्थ सहायक विकास विस्तार अधिकारियों के दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। यह निर्देश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में दिये।
उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिये कि इन्दिरा आवास योजना के द्वितीय किस्त के उपयोगिता प्रमाण पत्र नही जमा करने से हितग्राहियों को राशि नहीं पा रही है। उन्होनें सहायक विकास विस्तार अधिकारियों को उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने के लिए एक सप्ताह का समय देते हुए कहा कि तय समय में जिन अधिकारियों ने उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला कार्यलय में जा नहीं किये उनके विरुक्ष्द्व कार्यवाही की जाएगी।
महेश सेन सेवा निवृत्त,
जिला पंचायत ने दी भाव भीनी विदाई
जबलपुर 1 जुलाई 2014। जिला पंचायत के कर्मचारी महेश कुमार सेन आज सोमवार 30जून 2014 को सेवा निवृत्त हो गयंे है। श्री महेश कुमार सेन विगत 35 वषों से अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी सेवा निवृत्ति पर आज उन्हे भाच भीनी विदाई दी।
जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह में जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने उन्हें तिलक लगाकर माला पहनाकर सम्मानित करते हुए कहा कि आप केवल शासकीय कार्य से मुक्त हो रहे है।जिला पंचायत कार्यालय एवं स्टाप के साथ भावनाओ की डोरी से हमेशा बंधे रहेगे। आपकी कर्मठा एवं लगनशीलता हमारे लिए प्रेरणा दायी है।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा महेश कमार सेन के साथ गुजरे पलो एवं अनुवभों को साझा करते हुए उनकी कर्मठता की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी डा. परवीन कुरैशी, कल्पना पाण्डेय, रुपा शुक्ला, भूपेन्द मेहरा, आशीष व्यौहार ,सहायक परियोजना अधिकारी वर्षा जाट,अधीक्षक राजेश ठाकुर, ओ.पी. रजक सुनील पाठक, सहित जिला पंचायत का अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment