कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर, म.प्र
//समाचार//
क्लस्टर स्तर पर बनाये बेज लिस्ट
जबलपुर 17 जुलाई 2014: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत होने वाले कार्यो में मजदूरी की बेज लिस्ट एवं सामग्री की मेटेरियल लिस्ट क्लस्टर स्तर पर बनाई जावे। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिह ने जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित लेखापाल एवं पंचायत समन्वयक अधिकारियों की बैठक में दियें।
उन्होेने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी प्रकार के पेशन के हितग्राहियों को समय पर पेशन उपलब्ध कराई जावे। समग्र के पोर्टल में यदि आॅनलाईन डाटावेस में पेशनर किसी कारणवश छूट गया हो या गलत फीड हो गया हो उसे पुनः सुधारकर फीड किया जावे।
उन्होने पंचायत समन्वयक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परिवार के मुखिया की असमय मृत्यु हो जाती है तो तत्काल या उसी दिन अंतेष्टी के लिये दो हजार रूपये दिये जावे और उसे राष्ट्रीय परिवार सहायता की भी राशि प्रदान की जावे।
बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेशन, वृद्धावस्था पेशन, विकलांग पेशन, आम आदमी बीमा योजना आदि की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय सहित संभी जनपदों के लेखापाल एवं पंचायत समन्वयक अधिकारी उपस्थित रहें।
सामान्य सभा की बैठक 26 जुलाई 2014 को
जबलपुर 17 जुलाई 2014: जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 26 जुलाई 2014 को दोपहर 12.30 बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिह ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में मुख्यमंत्री सडक योजना एवं सुदूर ग्राम सडक एवं खेत सडक योजना की प्रगति की समीक्षा, शिक्षा विभाग द्वारा उच्चतर, माध्यमिक विद्यालय के भवनों के निर्माण कार्य, स्कूल डेªस, साईकिल वितरण, किताव वितरण, स्वास्थ्य विभाग की समस्त योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं जिले में वर्ष 2014-15 में किये जाने वाले वृक्षारोपण की समीक्षा की जावेगी।
उन्होने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जावेगी।


No comments:
Post a Comment