कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
यह समाचारwww.prozpjabalpur.blogspot.in पर भी उपलब्ध हैं
मनरेगा में 60ः40 का अनुपात संधारित नहीं करने वाले 106 सरपंच एवं सचिवों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी
जबलपुर 05 जुलाई 2014: जिले की एक सौ छः ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना में इस वित्तीय वर्ष में मजदूरी पर कम एवं सामग्री पर अधिक व्यय करने 60ः40 मजदूरी एवं सामग्री का अनुपात नहीं करने पर कारण बताओं सूचना पर जारी किये गये है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने जिले की106 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों को मनरेगा में इस वित्तीय वर्ष में मजदूरी पर कम एवं सामग्री पर अधिक व्यय करने वाले पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुये ग्राम पंचायत में किये जा रहे कार्य पर योजना के प्रावधाव के अनुसार 60ः40 मजदूरी एवं सामग्री का अनुपात संधारित करने निर्देश दिये है।
श्री सिंह ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में इस वित्तीय वर्ष में मजदूरी पर कम एवं सामग्री पर अधिक व्यय किया गया है और 60ः40 मजदूरी एवं सामग्री का अनुपात संधारित नहीं किया गया हैं, उनमें जनपद पंचायत जबलपुर की 19 ग्राम पंचायतें पनागर की 26, कुण्डम की 10, पाटन की 13, शहपुरा की 08, सिहोरा की 10, और जनपद पंचायत मझौली की 20 ग्राम पंचायते शामिल है।
जिन ग्राम पंचायतें के सरपंच सचिवों को नोटिस जारी किये जा रहे हैं उनमें जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत मंगेली,रेगाझोरी, पडवार, तिलहरी, आमाहिनौता, तिन्सी, अधुवां, कुकरीखेडा, रीवा, सिलुवा, सुकरी, देवरी पटपरा, तिघरा, मगेला, मोहास, मलारा, बम्हनी, जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत में केवलारी, महगवां टगर, उदुर्वाखुर्द, तिवारीखेडा, उमरिया चैबे, उदुर्वाकला, रैगुवा, बडखेरा, सुन्दरपुर, मटामर, उमरिया पिपरिया, सोनपुर, वीरनेर, मझगवां, निपनिया, निभौरा, मोहास, पडरिया, औरिया, ननियाकला, लीटी, सिगौद, सूरतलाई, कन्दराखेडा, सूखा, खिरिया सेमरा,।जनपद पंचायत कुण्डम की ग्राम पंचायत सदाफल, लौहकरी, मडई, संजारी, बैरागी, झिरिया, जैतपुरी,देवरी, अमझर, बघराजी, देवरीखुर्द।
जनपद पंचायत पाटन की ग्राम पंचायत खजरी भमका, नुनसर, कूडा, करारी मनकवारा, सहसन धनेटा, बोयिा, काकरखेडा, उडना सडक, गनियारी, गंज-खम्हरिया, उजरोड, कैथरा, और बूढीकोनी। जपनद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत चरगवां नवीन, कूडाकला, सुनाचर, सुरई, नीची, झालौन, कंचनपुरी, और नटवारा। जपनद पंचायत सिहोरा की ग्राम पंचायत कुर्रो, नुन्जी, गोसलपुर, फनवानी, खजुरी, रजगवां, हरगढ, खभरा, मकुरा, और गांधीग्राम । जपनद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत दर्शनी, सुहजनी, पहरुहा, गुरुजी, मुरैठ, खलरी, डोली, गौरा नेगई, छीतापार, खुडावल, कूडा, तलाड, खटौली, हरसिंगी, पौडीकला, काकरदेही, मरहटी, लखनपुर, और उमरिया जुझारी शामिल है।
श्री सिंह ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनांतर्गत सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियेां, सहायक यंत्रियों एवं उपयंत्रियों को निर्देश दिये है कि ग्राम पंचायत स्तर पर 60ः40 (मजदूरी: सामग्री) का अनुपात संधारित किया जाये । वर्तमान में जिन ग्राम पंचायतों में सामग्री पर अधिक व्यय किया गया है, उन पंचायतों में मजदूरी मूलक कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये है।
No comments:
Post a Comment