कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
यह समाचारwww.prozpjabalpur.blogspot.in पर भी उपलब्ध हैं
मनरेगा में कार्य प्रारंभ नहीं करने पर उन्नतीस सरपंच एवं सचिवों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी
जबलपुर 03 जुलाई 2014: जिले की पाॅच जनपद पंचायतों की उन्नीस ग्राम पंचायतो के सरपंच एवं सचिवों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना में इस वित्तीय वर्ष में अभी तक कोई भी कार्य प्रारंभ नही करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने उन्नतीस ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुये 3 दिन में ग्राम पंचायत में कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये है ।
उन्होंने कारण बताओ नोटिस में स्पष्ट किया है कि तय की गयी समय सीमा में संबंधित ग्राम पंचायतों द्वारा कार्य प्रारंभ नही किये जाते तो उनके विरुद्ध कार्यवाही तय की जायेगी।
श्री सिंह ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में इस वित्तीय वर्ष में अभी तक कोई भी व्यय नही किया गया है, और जिन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है उनमें जनपद पंचायत सिहोरा की दो ग्राम पंचायते हृदय नगर एवं पौडीकला, जनपद पंचायत पाटन की भरतरी एवं ग्वारी, जनपद पंचायत शहपुरा की अहमदपुर, जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत धनपुरी, कुंगवा, पडवा, रिछाई शारदा नगर, सालीवाडा गौर, सलैया, उमरिया, जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायतंो में बिलपुरा, गधेरी, गुलौंदा, खमरिया, कठौंदा, खैरी, महगवां ककरतला, महराजपुर, मनकवारा, महगवां परियट मोहनिया, पिपरिया कुशनेर, पिपरिया उमरिया, रैपुरा, रिठौरी, सुहागी, और ग्राम पंचायत तिलगवां शामिल है।
उन्होंने इन ग्राम पंचायत के प्रभारी सहायक यंत्री एंव उपयंत्रियों को निर्देश दिये है कि शून्य व्यय वाली ग्राम पंचायतों का तत्काल निरीक्षण कर ग्राम पंचायत में कार्य प्रारंभ करायें । कार्य प्रारंभ नही होने पर इनके विरुद्ध भी कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।
60ः40 का अनुपात करे संधारित - श्री सिंह ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी येाजनांतर्गत सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियेां, सहायक यंत्रियों एवं उपयंत्रियों को निर्देश दिये है कि ग्राम पंचायत स्तर पर 60ः40 (मजदूरी: सामग्री) का अनुपात संधारित किया जाये । वर्तमान में जिन ग्राम पंचायतों में सामग्री पर अधिक व्यय किया गया है, उन पंचायतों में मजदूरी मूलक कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये है।
No comments:
Post a Comment