कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
यह समाचारwww.prozpjabalpur.blogspot.in पर भी उपलब्ध हैं
जहां आवश्यकता हैं वहीं नियुक्त करें अथिति शिक्षक
सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिये निर्देश
जबलपुर 26 जुलाई 2014। जिन शालाओं में अतिथि शिक्षकों की आवश्यकता है वहीं पर अतिथि शिक्षक नियुक्त किये जावें। जहाॅ रिक्त पद नही है और अतिथि शिक्षक पदस्थ किये गये है ऐसे स्कूलों के प्राचार्यो के विरुद्ध कार्यवाही की जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में दिये ।
उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जिले में शिक्षकों के कितने भी पद स्वीकृत है और कितने रिक्त पद है उनके विरुद्ध कितने पदों पर शिक्षक है सभी की शालावार जानकारी दी जायें। जिन शिक्षकों की पदोन्नति की जानी है अगस्त तक अनिवार्य रुप से की जाये। उक्त प्रक्रिया समय-सीमा में की जायें।
श्री यादव ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं डी.पी.सी. को निर्देशित करते हुये करते हुये कहा कि जहाॅ अभी-अभी अतिरिक्त कक्ष बनाये गये है, उनमें पानी टपक रहा है। इससे उन कक्षों में बच्चें पढाई नही कर पा रहें है उन कार्यो की जाॅच की जायें।
श्री यादव ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि जिन शालाओं में विषयवार शिक्षक नही है उन स्थानों पर विषयवार शिक्षक पदस्थ किये जाये इसके अलावा विकलांग एवं विधवा शिक्षिकाओं को शहर के पास वाली शालाओं में स्थानांतरित किया जायें।
मुख्यमंत्री सडक योजना की समीक्षा:- श्री यादव ने मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क सडक योजना की समीक्षा करते हुये अधिकारियों को निर्देश दिये जो कार्य प्रारंभ किये गये है, उन कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण किये जाये। जिन मार्गो का अभी कार्य प्रगतिरत है उनकों चलने लायक बनाये जायें।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग:- श्री यादव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा करते हुए कहा बरसात का समय है। हैण्डपंपों में क्लोरीन की गोलियां डाली जायें ताकि लोगों को शुद्ध्र पानी पीने योग्य मिल सकें। उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन शालाओं में हेण्डपंप लगें है, उनमें भी क्लोरीन की गोलियां डाली जायें।
महात्मा गांधी नरेगा:- श्री यादव ने मनरेगा की उपयोजना सुदूर सडक एवं खेत सडक योजना कि समीक्षा करते हुये कहा कि जो मार्ग मुख्य मंत्री ग्राम संपर्क सकड येाजना में नही जोडे गये है, उन मार्गो को खेत सडक योजना से बनाया जायें ।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मनरेगा की उपयोजना सुदूर ग्राम संपर्क सडक एवं खेत सडक योजना के तहत जिले में 332 सडक मार्ग एवं 396 पुल पुलियों के कार्य स्वीकृत किये गये है जिनमें से 298 सडक के कार्य एवं 307 पुल पुलियों के कार्य प्रारंभ किये गये है। जिन पर अब तक एक करोड 73 लाख रुपये सडकों पर एवं 87 लाख रुप्ये पुल पुलियों पर व्यय किये जा चुके है।
उन्होनें जानकारी देते हुये बताया कि इस वित्तीय वर्ष में मनरेगा योजनांतर्गत 57 हेक्टेयर में एक लाख 24 हजार पौधें रोपे जा रहें है। इसके अलावा प्रत्येक जनपद पंचायतों में फलदार पौधें रोपे जा रहें है जो पाॅच साल में बडे होकर ग्राम पंचायतों की आय का स्त्रोत बनेगें।
श्री सिंह ने बताया कि जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत इन्द्राना में स्व सहायता समूह द्वारा बांस से सामग्री बनाई जा रही है। उसके लिए 10 हेक्टेयर में अकेले बांस के पौधे रोपे जा रहें है।
31 जुलाई को होगा बडे स्तर पर पौधारोपण:- वन विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 31 जुलाई को जिले में 65 स्थानों पर 3.50 लाख पौधें एक साथ रोपे जाएगें। इस दिन प्रदेष में एक करोड पौधें रोपे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया जो विष्व रिकार्ड भी बनेगा।
पनागर के विधायक सुशील तिवारी ने बताया कि बरसात के समय में जहाॅ जल भराव होता है उसकी निकासी के लिए मनरेगा से ग्राम पंचायत वार एक कार्ययोजना बनाई जायें। इसके अलावा सामान्य सभा की बैठक में एक सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि जिले की ग्राम पंचायत सुहागी, बिलपुरा, इन्द्राना, मडई, एवं तिलहरी में जल भराव से निपटने के लिए राज्य स्तर से राशि की मांग की जायें।
बैठक में ये रहें मौजूद:- सामान्य सभा की बैठक में पनागर के विधायक सुशील तिवारी, मैझाली विधायक नीलेश अवस्थी, सदस्यों में दिनेश चैरसिया, छोटे राव, बद्री सिंह, राजेश पटैल, राज कुमार भूमिया, रत्नेश पटैल, सुनीता दाहिया, तरविंदर कौर गुजराल, जमुना मरावी, विद्या सिंह, विमलेश सैनी, जनपद अध्यक्ष में जनपद पंचायत जबलपुर की अध्यक्षया प्रेमलता परस्ते, पाटन स्नेहलता, शहपुरा राधा पटैल, मझौली उर्मिला दाहिया, सिहोरा ओमकारी बाई पटैल सहित अधिकारियों में जिला षिक्षा अधिकारी एस.एस.ठाकुर, डी.पी.सी. आर.के. दीक्षित, ग्रामीण यांत्रिकी सेवाके कार्यपालन यंत्री पी.पी.रघुवंशी, वीरेन्द्र वर्मा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री शरद कुमार सिंह, कृषि विभाग के उप संचालक आर.डी.सिलावट, सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय सहित स्वास्थ्य विभाग एवं वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहें। 

मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर









