न्यूज़ पेपर कटिंग

Thursday, 29 May 2014

दिनांक 29.5.2014

                                              कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर         
                                                        //प्रेस विज्ञप्ति// 

                         यह समाचार  www.prozpjabalpur.blogspot.in पर भी उपलब्ध है.

                                             निमार्ण कार्यो की समीक्षा बैठक तीन जून को 

     जबलपुर 29 मई 2014- महात्मा गांधी  राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पंचायतों चल रह निर्माण कार्यों की तीन जून को दोपहर 12:00 से जिला पंचायत के सभाकक्ष समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। 
        जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह ने बताया कि समीक्षा बैठक में महात्मा गांधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं वाटरशेड के तहत ग्राम पंचायतों में स्वीकृत कार्य, प्रगतिरत कार्य, एवं पूर्ण कार्यों की समीक्षा की जाएगी। 
उन्होने बैठक सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री एवं उपयंत्री को अनिवार्य रुप से उपस्थित होने के निर्देश दिये है।  

Wednesday, 28 May 2014

दिनांक 28.5.2014

                              
                   
                                              बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण करें अधिकारी
                                                        बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश



जबलपुर 28 मई 2014: ग्रामीण क्षेत्रों के जिन गांवों में पिछले वर्ष बाढ आई हुई थी, उन स्थानों का सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी निरीक्षण करे। मध्यांह भोजन बनाने वाले सभी स्व-सहायता समूहों को राशन एवं केरोसिन के साथ-साथ बाढ में लोगों को खाना बनाने के लिए अग्रिम रुप से राशि जारी की जाये। उक्त निर्देश कलेक्टर विवेक पोरवाल ने आज कलेक्टेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बाढ राहत की समीक्षा बैठक में दिये।
 बैठक में होमगार्ड के डिप्टी कमाण्डेट एस.आर आजमी, नगर निगम अपर आयुक्त एम. पी. सिंह सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मौजूद रहे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो छोटे-छोटे नाले हैं उन्हें तत्काल ठीक कराया जाये। बिलहरी के नाले से तत्काल पाइप हटाये जाये। ग्राम पंचायतों के सरपंच/सचिवों की एक बैठक अनिवार्य रुप लेकर उनके मोबाइल नम्बर अनिवार्य रुप से लें एवं उन्हें सलाह दे कि वह रात्रि में अपना मोबाइल बंद न करे। राहत कैम्प संचालित करने वाले लोगों को प्रतिदिन एवं प्रति व्यक्ति 30 रुपये उपलब्ध कराये जाते है, इस वर्ष भी यह राशि दी जाएगी। उन्होने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह अपना मोबाइल भी बंद न करे।
श्री पोरवाल ने होमगार्ड के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वोट के डायवरों को अवकाश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जायें। वोट के इंजनों को चेक किया जाये, और वोटों को थानों में रखा जाये। उन्होनें नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शहरीय क्षेत्रों के नालों के कार्य एक सप्ताह में अनिवार्य रुप से पूर्ण किये जाये। जिन स्थानों पर पिछले वर्ष बाढ राहत के शिविर लगाये गये थे उन स्थानों का एक वार सभी अधिकारी निरीक्षण अभी कर ले एवं उन स्थानो पर दवाओ का छिडकाव किया जाये। श्री पोरवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्वारीघाट व अन्य स्थानों पर जा भी तैराक हैं उनसे भी संपर्क स्थापित कर उनकी भी मदद ली जायेे।

                                                                  

                                           बंद हेण्डपंपों को सुधारकर तत्काल कराये प्रारंभ                                                        
                                     सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिये निर्देश 


          जबलपुर 28 मई 2014: ग्राम पंचायत अमखेरा, महाराजपुर, बरगी, तुनिया, रानीताल में जो हेण्डपंप बंद हैं एवं ग्राम पंचायत कुलौन, विजना, काकरदेही, पडवार, बिलपुरा में नल-जल योजनाएं तो स्वीकृत हुई हैं लेकिन अभी तक प्रारंभ नही हो पाई है। बंद नलकूपों को तत्काल सुधारकर चालू कराये एवं नल-जल योजनाओं को प्रारंभ कराया जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में दिये। 
बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष खिलाडी सिंह, पनागर क्षेत्र के विधायक सुशील तिवारी एवं मझौली के विधायक नीलेश अवस्थी, जिला पंचायत के सदस्यों में दिनेश चैरसिया, छोटे राव साहाब, बद्री प्रसाद, राजकुमार भूमिया, प्रभा सोनी ,सुनीता दाहिया, रत्नेश पटेल, तरविन्दर कौर गुजराल, जमुना मरावी, माया राम कृष्ण पटेल, जनपद पंचायत जबलपुर की जनपद अध्यक्ष प्रेमलता परस्ते, मझौली की अध्यक्ष उर्मिला दाहिया, कुण्डम के अध्यक्ष मनीष सोनी, अधिकारियों में जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस. ठाकुर, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री रघुवंशी, वीरेन्द वर्मा ,डीपीसी आर.एस. दीक्षित, कृषि विभाग के उप संचालक आर.डी. सिलावट सहित सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 
 जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कहां कितने हेण्डपंप स्वीकृत है, कितनी जगह लगे हुए हैं और कितने जगह बंद है,कि सूची ग्राम पंचायत वार सभी जनप्रतिधियों को उपलब्ध कराई जाये।
निमार्ण कार्य की जांच करे - श्री यादव ने प्रधानमत्री सडक योजना के जी.एम. पी.के. जैन को निर्देश दिये कि चरगवां क्षेत्र में प्रधानमंत्री सडक योजना से बनाई गई तीन किलोमीटर सडक भिडकी से सकरी रोड में हाल में डामलीकरण किया गया है, लेकिन वह रोड उखड गई है।उक्त कार्य की तत्काल जांच कराई जायें।अधिकांश नल बंद हैं जिनमें तत्काल प्रारंभ कराये जाये। 
गुणवक्ता पूर्ण हो स्कूलों में पढाई-बैठक में स्कूल चले की समीक्षा के दौरान स्कलों में गुववक्ता पूवर्क पढाई सुनिश्चित कराने के लिए स्कूलों के शिक्षकों के सामान्य ज्ञान एवं अगे्रजी विषय पर तीनों स्तरों पर एक परीक्षा आयोजित की जाएगी, ताकि स्कलों में पढाई की गुणवक्ता को सुधारा जा सके। 
विधायकों का किया स्वागत - विधानसभा क्षेत्र पनागर के विधायक सुशील तिवारी एवं पाटन के विधायक नीलेश अवस्थी का जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव ,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह, जिला पंचायत सदस्य छोटे राव साहाब ने पुष्प मालाओं से स्वागत किया।
अध्यक्ष ने दी बधाई- जिला पंचायत के अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह,  को महात्मा गाधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना,मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री आवास योजना एवं सर्व शिक्षा अभियान में राज्य स्तर से प्रसंशनीय पत्र मिलने पर बधाई दी। 
बैठक में स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता, रेशम विभाग, एवं समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन पर भी चर्चा की गई ।
                         





                   


                              
                                              

Tuesday, 27 May 2014

दिनांक 27.5.2014 समय-सीमा बैठक में दें योजनाओं की जानकारी


                                                      कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर      
                                                               //प्रेस विज्ञप्ति//
                                   यह समाचार   prozpjabalpur.blogspot.in   पर भी उपलब्ध है.



                                          समय-सीमा बैठक में दें योजनाओं की जानकारी

          जबलपुर 27 मई 2014: पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी पावर  प्रजेन्टेशन के माध्यम से हर सप्ताह समय-सीमा बैठक में अनिवार्य रुप से दी जाये, ताकि योजनाओं के सभी प्रभारी अधिकारियों को सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके। उक्त निर्देश जिला पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह ने आज समय-सीमा बैठक में दिये।
                उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान अधिकारी सभी योजनाओं के तहत किये जा रहे निमार्ण कार्यों की जानकारी ले। खासतौर पर पेशन से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी अनिवार्य रुप से ले। निर्मल भारत अभियान के तहत बेव पोरटल पर अपलोड होने वाले फोटोंग्राफ की नियमित माॅनीटिंरिग की जाये और सप्ताह में किस जनपद ने कितने फोटोग्राफ अपलोड किये हैं की जानकारी से अवगत कराया जाये।
              श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समय-सीमा वाले प्रकरण अनिवार्य रुप से एक सप्ताह में निराकरण करना सुनिश्चित करे। 
          समय सीमा बैठक में सामाजिक न्याय विभाग की सयुक्त संचालक राजश्री राय, जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी डा.परवीन कुरैशी, रुपा शुक्ला, कल्पना पाण्डे,  लेखाधिकारी, मंगला निगम, वरिष्ठ लेखाधिकारी कविता पटैल, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, वर्षा जाट,सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
                                                       
                                                             सामान्य सभा की बैठक आज


           जबलपुर 27 मई 2014: जिला पंचायत में सामान्य सभा की बैठक 28 मई को दोपहर 1ः00 बजे से कार्यालय के सभा कक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग एवं स्वाास्थ्य विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
 बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।
                  उन्होने बताया कि यह बैठक जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
         
                           

Sunday, 25 May 2014

मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की निविदा एवं शर्ते



         मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की निविदा एवं शर्ते 






Saturday, 24 May 2014

हितग्राही मूलक कार्य कराये प्रारंभ

                             
                   
                                       

          जबलपुर 24 मई 2014। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के पार्ट दो में उल्लेखित हितग्राही मूलक कार्यों को ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक प्रारंभ करायें। किसानों के खेतों में मेढबंधान एवं भूमि समतलीकरण के कार्य, फार्म पौण्ड निमार्ण, नर्सरी निमार्ण ,नाडेप, बायोगैस, वर्नी कम्पोट, गाय भैस, बकरी, सुअर, मुर्गीपालन के लिए शेड निमार्ण के कार्य कराये जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिये।
  उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिये कि पुराने कार्यो को यथा स्थिति में पूरा किया जाये। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा के तहत ग्राम पंचायतों में प्रगतिरत कूपों को 15 जून तक अनिवार्य रुप से पूर्ण किया जाये।
       श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन ग्राम पंचायतों के ग्राम रोजगार सहायक कार्य में लापरवाही कर रहे एवं ग्राम पंचायत में व्यय नही बढा रहें है उनके विरुध्द कार्यवाही प्रस्तावित की जाये,।




                                                                       

Friday, 23 May 2014

सामान्य सभा की बैठक 28 मई 2014 को

                                       
जबलपुर 23 मई 2014: जिला पंचायत में सामान्य सभा की बैठक 28मई को दोपहर 1ः00 बजे से कार्यालय के सभा कक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग एवं स्वाास्थ्य विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।
उन्हांेने बताया कि यह बैठक जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
                                                                   
                                               विशेष ग्राम सभाएं 27 मई को 
जबलपुर 23 मई 2014। मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 के प्रावधानों के तहत जिले के समस्त ग्रामों में 27 मई से चरणबद्ध तिथियों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन पर चर्चा की जाएगी।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह ने बताया कि जिले के समस्त 1391 ग्राम में 27 मई 2014 से चरणबद्ध तिथियों में ग्राम सभायें आयोजित की जावेगी।
उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वह 27 मई  2014 से शुरू होने वाली ग्राम सभाओं का कैलेण्डर बनायें एवं ग्राम सभाओं का निरीक्षण करने के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त करें।
 27 मई से चरणबद्ध तिथियों में शुरू होने वाली ग्राम सभाओं में समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन की सूची का वाचन ,समग्र डाटा का सत्यापन एवं शुध्दिकरण, अपडेट पात्रता पर्ची का वितरण की समीक्षा, पेंशन हितग्राहियों को समग्र पोरटल के माध्यम से पेंशन का वितरण की समीक्षा सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।
                                                                        

मनरेगा में व्यय बढाने के दिये निर्देश


                          कार्य प्रारंभ नहीं करने पर सरपंच सचिव को होगे कारण बताओं नोटिस जारी 

         जबलपुर 23 मई 2014।  महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में जनपद पंचायत सिहोरा की ग्राम पंचायत बेला, घाटपिपरिया, बुधारी, ढकरवाह, घुघरीकला, गुनहरु, हदयनगर, जुनवानीकला, मढाबंजर, एवं पौडीकला में इस वित्तीय बर्ष में अब तक कोई कार्य प्रारंभ नही कराने एवं शून्य व्यय होने पर गाम पंचायतों के सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को तत्काल कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत केवलारी में पंच-परमेश्वर योजना के तृतीय एवं चतुर्थ चरण के स्वीकृत कार्य अभी तक प्रारंभ नही करने पर सरपंच सचिव को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दियें। उक्त निर्देश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह ने आज जनपद पंचायत सिहारा के सभा कक्ष में आयोजित निमार्ण कार्यों की समीक्षा बैठक में दिये।

            श्री सिंह ने सचिव एवं रोजगार सहायकों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में दो हजार से अधिक की जनसंख्या है ऐसी समस्त ग्राम पंचायतों में बने कच्चे मकानोे को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवास बनाये जाये। उन्होने ग्राम पंचायत घाटसिमरिया के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को निर्देशित करते हुए कहा कि पाचवें चरण के कार्य एक सप्ताह में अनिवार्य रुप से प्रारंभ हो जाये। 
उन्होने मर्यादा अभियान योजना के तहत ग्राम पंचायतों में कनवरजेन्श से बनाये जा रहे शौचालयों को समय सीमा में पूर्ण कर कार्य का पूर्णता प्रमाण पत्र को आॅनलाइन फीड कराना सुनिश्चित करें। स्कूलों में बच्चों के लिए हाथ धुलाई यूनिट बनाने का कार्य समय-सीमा में पूर्ण किया जाये। 
             ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं महिला बाल विकास के अभिसरण से ग्राम पंचायतों में बनाये जाने वाली आंगनबाडियों के लिए राज्य स्तर से राशि प्राप्त हो चुकी है, ग्राम पंचायतों में जाकर कार्यस्थलो का शीघ्र-अति शीघ्र चयन कर आंगनवाडियों के प्रशासकीय एवं तकनीकी स्वीकृति जारी कर कार्य प्रारंभ कराये जाये। मनरेगा योजनान्तर्गत बनाये गये सीएफटी सेन्टरों में विद्युत कनेक्शन लगा हो, और कम्प्यूटरों में इन्टर नेट की उपलब्धता अनिवार्य रुप से हो।
           श्री सिंह ने सभी को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान यदि इन्दिरा आवास योजना के पात्र हितग्राही मिलते हैं और उन्हें लाभ नही मिला हैं तो संबंधित सचिव सरपंच एवं ग्राम रोजगार सहायको पर कार्यवाही की जाएगी।
         

बैठक में जिला पंचायत के उपयंत्री ऐ.के. सीते, जनपद पंचायत सिहोरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.एन. सिंह, एपीओं ज्योति मिश्रा, सहायक यंत्री बी.के.साहू, समग्र स्वच्छता अभियान की ब्लाक समन्वयक सहित सभी ग्राम पंचायतों के सचिव एवं रोजगार सहायक मौजूद रहे। 


Thursday, 22 May 2014

पंच-परमेश्वर योजना के कार्यो को समय-सीमा में करेे पूर्ण

                     निमार्ण कार्यो की समीक्षा बैठक में दिय निर्देश


             जबलपुर 22 मई 2014।  पंच-परमेश्वर ,परफारमेंश ग्रान्ट, तेरहवें वित्त, स्वा-कराधान योजना एवं मनरेगा के अभिसरण से ग्राम पंचायतों में कराये जा रहे निमार्ण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कर कार्य का पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किया जायें। पंच-परमेश्वर ,परफारमेंश ग्रान्ट, तेरहवें वित्त की राशि जो निमार्ण कार्यो पर व्यय की जा चुकी हैं उनका उपयोगिता प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत  के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित निमार्ण कार्यों की समीक्षा बैठक में दिये। 
   


उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं पंच-परमेश्वर योजना के कनवरजेन्श से जो सी.सी. बनाई जा रही है, उनका नियमित निरीक्षण किया जाये। निमार्ण कार्यों का जो भी अधिकारी निरीक्षण करते हैं ग्राम पंचायत रखी निरीक्षण पंजी मे  अनिवार्य रुप टीप अंकित की जाये। 
श्री सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के सहायक यंत्रियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं महिला बाल विकास के अभिसरण से ग्राम पंचायतों में बनाये जाने वाली आंगनबाडियों के लिए राज्य स्तर से राशि प्राप्त हो चुकी है, ग्राम पंचायतों में जाकर कार्यस्थलो का शीघ्र-अति शीघ्र चयन कर आंगनवाडियों के प्रशासकीय एवं तकनीकी स्वीकृति जारी कर कार्य प्रारंभ कराये जाये।
 ई-मस्टर रोल करें जारी - श्री सिंह ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में हितग्राही मूलक कार्य जो एसओपी में शामिल हैं उन कार्यों में तत्काल ई-मस्टर जारी कराये ताकि कार्य प्रारंभ हो सके। 
किचिन शेड की कराये मरम्मत - मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत जिन शालाओं में किचिन शेड बनाये गये है, लेकिन व जर्जर हो चुके है उनकी तत्काल मरम्मत करायी जाये, किचिन शेड की बाहरी दीवारों पर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम का मोनो प्रतिदिन छात्र-छात्राआंे को दिया जाने वाला मीनू शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नं. अनिवार्य रुप से पेंट से अंकित किया जायें। स्कूलों में बच्चों के लिए हाथ धुलाई यूनिट बनाने का कार्य समय-सीमा में पूर्ण किया जाये। 
सभी ग्राम पंचायतों में लगाये विद्युत कनेक्शन- उन्होंने सहायक यंत्रियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में अभी विद्युत कनेक्शन नहीं हैं वह तत्काल विद्युत कनेक्शन ले,ताकि ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराये गये कम्प्यूटरों का उपयोग किया जा सके।
क्लस्टर स्तर पर हो इन्टरनेट की सुविधा- मनरेगा योजनान्तर्गत बनाये गये सीएफटी सेन्टरों में विद्युत कनेक्शन लगा हो, और कम्प्यूटरों में इन्टर नेट की उनलब्धता अनिवार्य रुप से हो। 
ये रहे मौजद- बैठक में जिला पंचायत की सहायक परियोजना अधिकारी एवं पंच-परमेश्वर प्रभारी सीमा पाठक, उपयंत्री ऐ.के.सीते, सहित सभी जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री मौजूद रहे। 





विशेष ग्राम सभाएं 27 मई को

जबलपुर 21 मई 2014। मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 के प्रावधानों के तहत जिले के समस्त ग्रामों में 27 मई से चरणबद्ध तिथियों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन पर चर्चा की जाएगी।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह ने बताया कि जिले के समस्त 1391 ग्राम में 27 मई 2014 से चरणबद्ध तिथियों में ग्राम सभायें आयोजित की जावेगी।
उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वह 27 मई  2014 से शुरू होने वाली ग्राम सभाओं का कैलेण्डर बनायें एवं ग्राम सभाओं का निरीक्षण करने के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त करें।
 27 मई से चरणबद्ध तिथियों में शुरू होने वाली ग्राम सभाओं में समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन की सूची का वाचन ,समग्र डाटा का सत्यापन एवं शुध्दिकरण, अपडेट पात्रता पर्ची का वितरण की समीक्षा, पेंशन हितग्राहियों को समग्र पोरटल के माध्यम से पेंशन का वितरण की समीक्षा सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।

Wednesday, 21 May 2014

सामान्य सभा की बैठक 28 मई 2014 को

जबलपुर 21 मई 2014: जिला पंचायत में सामान्य सभा की बैठक 28मई को दोपहर 1ः00 बजे से कार्यालय के सभा कक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग एवं स्वाास्थ्य विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।
उन्हांेने बताया कि यह बैठक जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

Tuesday, 20 May 2014

सप्ताह में तीन दिन दौरा करें अधिकारी

 
             सीईओं जिला पंचायत ने समय-सीमा बैठक में दिये निर्देश  
 
 जबलपुर-20 मई 2014। जिला पंचायत के सभी अधिकारी सप्ताह में तीन दिन अनिवार्य रुप से ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे निर्माण कायों का निरीक्षण करे। निरीक्षण के दौरान आने वाली कमियों को अपने प्रतिवेदन में भी करे। लंबित प्रकरणों का समय -सीमा में निराकरण किया जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में दिये।
 उन्हांेनें अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अब आचार संहिता समाप्त हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में जो कार्य स्वीकृत हैं लेकिन वह प्रारंभ नहीं हो पाये थे उन कार्यो को तत्काल प्रारंभ कराये जाये। अभी किसानों के खेत खाली हैं किसानों के खेतों में मनरेगा की उपयोजना मेढ बधान के तहत मेढ बंधान के कार्य प्रारंभ किये जाये ताकि एक ओर गांव के लोगों को काम उपलब्ध होगा और किसानों की मेढ भी बंध जायगी जिससे उसकी फसल की पैदावार भी बढेगी।
 श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी योजनाओं के प्रभारी अधिकारी अपनी - अपनी योजनाओं की समीक्षा अपने स्तर पर करे,ताकि लंबित प्रकरणों को शीघ्र-अतिशीघ्र निराकरण किया जा सके।
उन्हांेने लेखाधिकारी श्रीमती मंगला निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि वह तत्काल ग्राम पंचायतों में स्वीकृत आंगनवाडियों की जिले से राशि जारी कर आंगनबाडियों के कार्य प्रारंभ करायें। श्री सिंह ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये किे वह फील्ड के दौरान जनपद कार्यालयों जाकर निमार्ण कार्यो की समीक्षा करे, ताकि निमार्ण कार्यो को समय पर पूर्ण किया जा सके।
समय -सीमा बैठक में जिला पंचायत की लेखाधिकारी श्रीमती मंगला निगम, वरिष्ट लेखाधिकारी कविता पटैल, परियोजना अर्थशास्त्री बवीता कौल, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, वर्षा जाट, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कपिलधारा ने बदली इन्द्रर की तकदीर

कपिलधारा ने बदली इन्द्रर की तकदीर जबलपुर:19 मई2014। जबलपुर जिले के जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत हिनौतिया भोई में इन्दर गौड गरीबी, तंगहाली और बेरोजगारी में जीवन जी रहा था। गांव में न तो मजदूरी मिलती थी और न ही अपने असिंचित खेत से भरपूर फसल ले सकता था। कभी-कभी तो असिंचित खेत से बोया गया बीज निकलना भी नही हो पाता था। परिवार का भरण पोषण करने के लिए उसे प्रतिदिन जबलपुर में आकर ठेकेदारों के यहाॅ मजदूरी करनी पडती थी। मजदूरी के लिए उसे घर से सुबह 6.00 बजे निकलना पड़ता था और शाम को घर देर से भी पहुॅचाता था। थकाहारा होने के कारण उसका स्वभाव भी चिड़चिडा हो गया था। उसकी इस समस्या से मनरेगा की कपिलधारा ने न सिर्फ निजात दिलाई बल्कि असिंचित खेत को सिंचित बना कर उसकी तकदीर बदल दी। इन्दर ने बताया घर में वृद्ध माता-पिता के अलावा मेरी पत्नी व दो बच्चे है, जिनका भरण पोषण करने के लिए मुझे जबलपुर जाकर मजदूरी का कार्य करना पडता था तब जाकर बडी मुश्किल से परिवार की गुजर बसर चलती थी। सरंपच व सचिव ने मनरेगा योजना की ग्राम सभा में जानकारी दी और हमारे खेत में कुआॅ स्वीकृत कर दिया। कुआॅ स्वीकृत होते ही पूरे परिवार सहित गांव के लोगों ने उपयंत्री, सरपंच/सचिव की देखरेख में देखते ही देखते कुएॅ का कार्य पूर्ण हो गया। भगवान की कृपा से कूप में बहुत पानी है। जिससे मेरी असिंचित एवं बंजर होती खेती लहलहाती उठी। आदिवासी विकास विभाग कुएं से फसल की सिंचाई के लिए 20 हजार रूपये अनुदान के रूप में दिये गये। जिसमें इलेक्ट्रिक पंप,स्ंिप्रग पाइप इत्यादि क्रय किये गये है। जिससे मैं अपनी खेती के साथ- साथ आस-पास के खेतो को भी सिंचाई कर 3 गुनी फसल कमा रहा हूॅ। इन्दर ने बताया घर पहले हमारे खेतों में हम केवल बरसात की फसल लिया करते थे।पानी गिर गया तो सोयाबीन की फसल एक क्विंटल बीज में 8-10 क्विंटल निकल आती थी लेकिन यदि पानी नहीं गिरा तो एक क्विंटल बीज में सिर्फ 2-4 क्विंटल ही फसल निकलती थी। लेकिन अब ऐसा नही है जब से मनरेगा की उपयोजना कपिलधारा के तहत हमारे खेतों में कुप खोदा गया हैं तब से हम सोयाबीन के साथ-साथ गेहू, चना की फसल ले रहे हैै जिनमें एक क्विंटल बीज में 15-20 क्विंटल फसल निकल रही है। इसके अलावा हम गर्मियों में सब्जी भी लगाकर दो से पांच हजार की हर माह आय हो रही है। सच कहु तो मनरेगा योजना मेरी तकदीर बदल दी है।