न्यूज़ पेपर कटिंग

Tuesday, 18 October 2016

18-10-2016


सीईओ जिला पंचायत ने ग्रामीणों को दिलाई स्वच्छता की शपथ 

जबलपुर 18 अक्टूबर 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने आज जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत चिन्नौटा एवं रिंवझा में ग्रामीणों को गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने एवं खुले में शौच न करने की शपथ दिलाई। उन्होनें स्वच्छ भारत मिशन के तहत हितग्राहियों के यहां बनाये जा रहे शौचालयों का निरीक्षण किया। 
उन्होने ग्रामीणों से खुले में शौच न जाने एवं ग्राम पंचायत को खुले मे शौच मुक्त बनाने की समझाईस दी। ग्राम पंचायत भवन में स्व-स्हायता समूहों की महिलाओं से चर्चा की। 
श्रीमती सिंह ने पंचायत भवन में आयोजित बैठक में ग्रामीणों को समझाईश दी गई कि खुले में शौच करने में विभिन्न प्रकार की बीमारियां होती है साथ ही महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस करती है। घरों में बनाये जा रहे शौचालय का सभी ग्रामीण उपयोग करें और वातावरण को स्वच्छ बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दें। 
निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.एल.यादव विशेष रुप से मौजूद रहे।

ग्राम पंचायतों में बीस-बीस हितग्रहियों के यहां प्रारंभ कराये शौचालय निर्माण का कार्य:
सीईओं जिला पंचायत
जनपद पंचायत मझौली के सभाकक्ष में सचिवों एवं रोजगार सहायकों को दिये निर्देश

जबलपुर 18 अक्टूबर 2016। स्व्च्छ भारत अभियान के तहत जनपद पंचायत मझौली की सभी ग्राम पंचायतों में बीस-बीस हितग्रहियों के यहां तत्काल शौचालयों निर्माण कार्य प्रांरभ कराया जाये। इन्दिरा आवास योजना के तहत अधूरें आवासों को तत्काल पूर्ण कराया जाये। जिन हितग्राहियों को प्रथम किस्त जारी हुई है उन्हें द्वितीय किस्त जारी की जाये। जो आवास पूर्ण हो गये है उनके फोटोग्राफ तत्काल बेवसाईट पर आपलोड कराये जाये। मनरेगा योजना के लंबित मस्टर रोलों का समय सीमा मेें एफटीओ कर हितग्राही को भुगतान कराया जाये। ग्राम पंचायतों में योजना के अंतर्गत किये गये हितग्राही मूलक एवं सामुदायिक कार्यो की जानकारी आम जनता को उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचायत भवन की दीवार पर कार्यो को प्रदर्शित किया जाये, उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने आज जनपद पंचायत मझौली के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में दिये। 
शौचालय बनाने हितग्राहियों को करें प्रेरित- श्रीमति सिंह ने सचिव एवं रोजगार सहायकों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में हितग्राहियों को स्वयं शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया जाये। जिन हितग्राहियों द्वारा शौचालय बनाये गये है और वह पूर्ण हो गये है। उनके खाते में एफटीओ के माध्यम से तत्काल प्रोत्साहन राशि 12 हजार रूपये की राशि जमा करायी जाये। शौचालय निर्माण के कार्य में हितग्राहियों को जागरूक करने के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाये। 
तहसील कार्यालय में लगाये शिविर-उन्होने तहसीलदार को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन हितग्राहियों को अभी तक पट्टे उपलब्ध नहीं हुए है उन्हें तत्काल पट्टे आवंटित किये जाये ताकि चिन्हित किये गये हितग्राहियों के यहां आवास का कार्य प्रारंभ किया जा सके साथ ही जिन हितग्राहियों के आधार नम्बर नही बनाये गये है उनके आधार नम्बर बनाये जाने के लिए तहसील कार्यालय में शिविर लगाने के निर्देश दिये गये। 
एक का निलंबित एवं एक को होगा नोटिस जारी-श्रीमती सिंह ने समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत बरगी की सचिव श्रीमती चंद्रकला से ग्राम पंचायत में किये जा रहे निर्माण कार्यो एवं ग्राम पंचायत में बनाये गये शौचालयों की जानकारी ली। सचिव द्वारा ग्राम पंचायत में किये जा रहे कार्यो की जानकारी का संतोषजनक जबाब नहीं देने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित का प्रस्ताव जिले को प्रेषित करने के निर्देशजनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिये। वही ग्राम पंचायत देवरी रजबई के सचिव हरीशचंद्र पटेल को बैठक में अनुपस्थित होने पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये।
आवासों को समय सीमा में पूर्ण -उन्होने ग्राम पंचायतवार महात्मा गांधी नरेगा के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा की और मनरेगा एवं इंदिरा आवास योजना के कन्वरजेेंस से बनाये जा रहे आवासों को समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होने उपयंत्रियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में निरीक्षण के दौरान मनरेगा के साथ साथ इंदिरा आवास योजना एवं शौचालय निर्माण के कार्यो को प्राथमिकता से किया जावे। 
 ये रहे मौजूद-बैठक में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.एल.यादव, सहायक यंत्री आर.एस. तिवारी, मनरेगा के एपीओं उमेश तिवारी, स्वच्छ भारत अभियान की ब्लाक समन्वयक स्वेता निगम, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।






मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment