कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
मुख्यमत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ
जबलपुर 25 अक्टूबर 2016। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम बीएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष के अध्ययरत छात्र-छात्राओं को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिले के सभी जनपद पंचायतों में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि मुख्यमत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम बीएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष के अध्ययरत छात्र-छात्राओं को शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी जनपद पंचायतों में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनपद पंचायत जबलपुर, मझौली, पाटन, में 18से 20 एवं जनपद पंचायत शहपुरा ,कुण्डम में 20- 22तक प्रशिक्षण आयोजित किया जा चुका है। जनपद पंचायत सिहोरा में 26 से 28 अक्टूबर तक प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
आज जनपद पंचायत पनागर के सभाकक्ष में प्रारंभ हुए तीन दिवसीय प्रशिक्षण में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओमकार सिंह ने विस्तार से जानकारी दी।
उन्होनें छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के द्वितीय वर्ष के छात्रों को व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य छात्रों में ऐसी क्षमता की वृध्दि करना कि छात्र योजनाओं के नियम, प्रावधान, पात्रता की शर्तो के साथ-साथ शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित ग्रामीणों को योजनाओं को लाभ दिलवाने तथा सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया एवं उसके महत्व को समझने में समर्थ हो सके।
उन्होनें छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण उनके लिए शासकीय योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराएगा। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं त्रिस्तरीय पंचायती राज की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:
Post a Comment