कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
सभी ग्राम पंचायत भवनों एवं आंगनवाडियों में आयोजित करे प्रतियोगिताएं
जबलपुर 20 अक्टूबर2016। हर घर स्वच्छ हो और हर घर में शौचालय हो। गांव की बालिकाओं एवं महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के उद्वेश्य से सभी ग्राम पंचायतों भवनों एवं आंगनवाडियों में स्वच्छ रंगोली व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाये। सबसे सुन्दर रंगोली बनाने वाले प्रतिभागी को सम्मनित भी किया जाये।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं महिला बाल विकास के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 27से 29 अक्टूबर तक ग्राम पंचायत के भवनों एवं आंगनवाडियों में बालिकाओं एवं महिलाओं से स्वच्छ रंगोलियां बनवाई जाये। स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिताये की जाये। जिन प्रतिभागियों की रंगोलियां सबसे सुन्दर होगी उन्हें उसी दिन सम्मानित किया जाये।
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अभी दीपावली के त्यौहार पर सभी घरो में साफ-सफाई एवं घरों की पुताई जाती है। घर का आंगन स्वच्छ सुन्दर बनाने के लिए महिलाओं द्वारा विशेष प्रयास किये जाते है। दीपावली के त्यौहार पर प्रत्येक घरों की पुताई के साथ-साथ रंगोलियों भी बनाई जाती है।
श्रीमती सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में सरपंच, उपसरपंच एवं पंचों के साथ-साथ सचिव एवं रोजगार सहायक एवं आंगनवाडियों में आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका के साथ-साथ आशा कार्यकर्ता को भी शामिल कर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाये। स्वच्छता रंगोली एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं की फोटोग्राफी भी की जाये।
उन्होने जिले एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह 27से 29 अक्टूबर तक ग्राम पंचायत के भवनों एवं आंगनवाडियों में बालिकाओं एवं महिलाओं द्वारा बनाई जा रही स्वच्छ रंगोलियां एवं अन्य प्रतियोगिताओं में शामिल होकर ग्रामीणों को प्रेरित करने के निर्देश दिये।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment