//कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर//
अधिकारी गांव में करे रात्रि विश्राम: कलेक्टर
स्वच्छ भारत अभियान के तहत 33 ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष अभियान
जबलपुर 14 अक्टूबर 2016। कलेक्टर महेशचंद्र चौधरी ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में स्वच्छ भारत अभियान की समीक्षा की और अधिकारियों को गांव में रात्रि विश्राम करने एवं शौचालयों के निर्माण के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।
उन्होने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए लक्ष्य भी निर्धारित कर एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिये। जो अधिकारी लक्ष्यों को पूरा करने में असफल होता है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही करने की भी चेतावनी दी।
श्री चौधरी ने जनपद पंचायत जबलपुर, पनागर, शहपुरा, सिहोरा एवं कुण्डम की पांच-पांच ग्राम पंचायतों को, पाटन की चार एवं जनपद पंचायत मझौली की तीन ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चला कर ग्राम पंचायत को खुले में शौच मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जनभागीदारी मद से भी बनेगें शौचालय - स्वच्छ भारत अभियान के पोर्टल पर जिन हितग्राहियों के नाम प्रदर्शित नहीं हो रहे है और वह गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा है, ऐसे हितग्राहियों के यहां विशेष अभियान के तहत जनभागीदारी मद, पंचायत निधि, करारोपण की राशि एवं खनिज मद की राशि से ग्राम पंचायत द्वारा शौचालयों का निर्माण कराया जावेगा।
इन ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष अभियान - जनपद पंचायत जबलपुर की पांच ग्राम पचायतोें में निगरी, डूंडी, बहोरीपार, पडुवा और चारघाट, जनपद पंचायत कुण्डम की जुझारी, सहदरा, अमझर, देवरी और बघराजी, जनपद पंचायत शहपुरा की सगडा महवगां, बरखेडा सहजपुर, बेलखेडी, किसरोद और मालकछार, जनपद पंचायत पाटन की बिनेकी, थाना, ककरहटा, खजरी दोनी, जनपद पंचायत सिहोरा की धरमपुरा, टिकरिया नवीन, कछपुरा, खितौला खम्परिया और जुझारी, जनपद पंचायत पनागर की घाना, उमरिया पठरा, उमरिया चौबे, कुशनेर और सिंगौद, जनपद पंचायत मझौली की रिवझा, चन्नौटा, दोनी शामिल है।
कलेक्टर करेगें औचक निरीक्षण - श्री चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आज जिन ग्राम पंचायतों को खुले मेें शौच मुक्त बनाने के लिए चयनित किया गया है। उनका वह स्वयं औचक निरीक्षण करेगें और चौपाल लगाकर हितग्राहियों से चर्चा करेगें।
निरीक्षण के दौरान शौचालय निर्माण की गुणवत्ता अच्छी नहीं पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों पर तत्कला कार्यवाही की जावेगी। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह, अनुविभागीय अधिकारी सिहोरा फ्रेंक नोवल, पाटन आनंद कोपरिया, कुण्डम की संजू कुमारी, जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जीपी कोरी सहित सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री, अति. कार्यक्रम अधिकारी एवं ब्लाॅक समन्वयक मौजूद रहें।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment