कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में हितग्राहियों का हो रहा सत्यापन
जबलपुर 22अक्टूबर 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत डोढा के ग्राम चुरिया में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में चयनित किये गये हितग्राहियों का सत्यापन किया। वित्तीय वर्ष 2011 में सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना के आधार पर बनाई गई सूची में शामिल किये गये हितग्राहियों नाम एवं उनकी आर्थिक स्थिति का भी सत्यापन किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी डा. परवीन कुरैशी जनपद पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह, सहायक यंत्री एस.एन नेमा मौजूद रहे।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने हितग्रहियों को जानकारी देते हुए बताया उनके यहां प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पक्का आवास स्वीकृत किया गया हैं। आवास बनाने के लिए सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को बैंक खाता नम्बर एवं आधार कार्ड का नम्बर उपलब्ध कराया जाये ताकि जिले से उनके खाते में राशि जमा की जा सके।
उन्होने हितग्राहियों के कच्चे आवासों का सत्यापन के दौरान सूची में कुछ नाम ऐसे भी हैं जिन्हें पूर्व में इन्दिरा आवास योजना एवं मुख्यमत्री आवास योजना के लाभ से लाभान्वित कर हो चुके हैं ऐसे हितग्राहियों को अपात्र कर सूची से नाम अलग करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान उन्होने महेश पिता भद्दी,अमरु पिता हरकिशन, रामप्रकाश पिता पंचम, धल्लू पिता फकीरा, शिवचरण पिता जामुन, हजारी पिता सरमन, उजयार पिता सुमेर, मानक पिता गिरानी, शंकर पिता मुरारी, सुखलाल पिता सेवाराम, आशीष पिता छोटेलाल, छिद्दीलाल पिता इमरतलाल, बलदेव पिता मन्नूलाल, फूलसिंह, पिता इन्दु सहित अन्य हितग्राही शामिल है।
उन्होंने हितग्राहियों को घर एवं घर के आस-पास साफ-सफाई करने एवं गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने और खुले में शौच न जाने की अपील की। ग्राम रोजगार सहायक को निर्देशित करते हुए कहा कि जो लोग खुले में शौच करने के लिए जाते हैं उनके विरुध्द कार्यवाही की जाये।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर


No comments:
Post a Comment