कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक पांच नवम्बर को
जबलपुर 24 अक्टूबर 2016। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक पांच नवम्बर 2016 को दोपहर 12ः30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में धान खरीदी की समीक्षा, वित्तीय वर्ष 2015-16 के बजट चर्चा, स्कूल शिक्षा विभाग एवं जिला शिक्षा केन्द्र के तहत संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा, कृषि विभाग की समीक्षा के साथ-साथ अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।
उन्होने बताया कि सामान्य प्रशासन समिति की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
तेरह आंगनवाडी भवन स्वीकृत
जबलपुर 24 अक्टूबर 2016। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक के निर्णय अनुसार जिले की 13 ग्राम पंचायतों में आंगनवाडी भवन बनाये जाएगे। जनपद पंचायत जबलपुर पनागर एवं मझौली की तीन-तीन ग्राम पंचायत जनपद पंचायत शहपुरा की दो , एवं जनपद पंचायत सिहोरा एवं पाटन क एक-एक ग्राम पंचायत में तेरहवे वित्त परफाॅरमेन्स ग्राॅट, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरंटी योजना के अभिसरण से 6 लाख 30 हजार रुपये की राशि प्रत्येक भवन आंगनवाडी भवन स्वीकृत किया गया है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक के निर्णय अनुसार जिले की 13 ग्राम पंचायतों में आंगनवाडी भवन स्वीकृत किये गये है।
स्वीकृत किये गये आंगनवाडी भवनों में जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत पहाडीखेडा,बरबटी एवं घाटपिपरिया,जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत खिरहनी के केन्द्र 51एवं केन्द्र 192 एवं ग्राम पंचायत ककरतला, जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत सगडा महगंवा एवं सगडा बेलखेडा,जनपद पंचायत सिहोरी की ग्राम पंचायत सिघुली,जपपद पचायत पाटन की ग्राम पंचायत काकरखेडा,और जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत मरहटी,चिरापौडी और ग्राम पंचायत नादघाट शामिल है।
उन्होने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वीकृत किये गये आंगनवाडी केन्द्रों का कार्य तत्काल प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण किया जाये।
जीर्ण-शीर्ण स्वास्थ्य केन्द्रों की तत्काल कराये मरम्मत:श्री पटेल
स्वास्थ्य समिति की बैठक में सभापति ने दिये निर्देश
जबलपुर 24 सितम्बर 2016। जिला पंचायत स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में स्वास्थ्य समिति के सभापति रामकृष्ण पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति की सदस्य स्वेता सिंह, चिकित्सकों में डा.एम.एम. अग्रवाल, डा.एस. के. उपाध्याय,डा.प्रदीप अग्रवाल,मीडिया अधिकारी अजय कुरील सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
बैठक में समिति के सभापति रामकृष्ण पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के जीर्ण-शीर्ण स्वास्थ्य केन्द्र एवं उपस्वास्थ केन्द्रों की मरम्मत कराई जाये। निजी भवनों में संचालित किये जा रहे उप स्वास्थ्य केन्दों को संचालित कराने के लिए भवनों का निर्माण कराया जाये। सभी चिकित्सालयों में डाक्टरों की नियमित उपस्थिति के साथ-साथ साफ सफाई की उचित व्यवस्था की जाये।
श्री पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पतालों में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए जहां ए.एन.एम. एवं कम्पाउडरों के पद रिक्त है वहां उनकी तत्काल पदस्थापना की जाये।
श्री पटैल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में द्विव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाये। उप स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध कराई जाये। विक्टोरिया में द्वियांगों के लिए किये जाने वाले स्वास्थ्य परीक्षण का समय 10 बजे के स्थान पर 11 बजे तक जांच की जावेगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अगरिया में प्रसूति गृह प्रारंभ करने के निर्देश दिये।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:
Post a Comment