//कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर//
शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सीईओ जिपं. ने दिये निर्देश
सभी बी.आर.सी. को हो कारण बताओ नोटिस जारी
जबलपुर 28 सितम्बर 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति हर्षिका सिंह ने राज्य शिक्षा केन्द्र की नई योजना ’’शाला सिद्धी’’ में कम प्रगति होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी बीआरसी को कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिये। उन्होने उक्त निर्देश जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिये।
श्रीमति सिंह ने शालाओं में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए शालाओं में प्रत्येक माह की 15-20 तारीख तक प्रत्येक कक्षाओं के टेस्ट लिये जाये और उनके परिणाम से छात्र-छात्राओं के माता-पिता को अवगत कराते हुए, परिणाम शालाओं में संधारित किये जाये।
उन्होने शालाओं के क्षतिग्रस्त शौचालयों की मरम्मत आकस्मिक निधि से कराकर, शौचालयों को उपयोग, योग्य बनाने के निर्देश। जिला स्तर से शालाओं के लिए आवंटित आकस्मिक निधि के व्यय की जांच कराई जाये।
उन्होने बी.ई.ओ. और बी.आर.सी. को निर्देशित करते हुए कहा कि शाला में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए शालाओं का प्रति दिन निरीक्षण किया जाये, निरीक्षण के दौरान शालाओं में उपस्थित निरीक्षण पंजी में विद्यालय की शिक्षा की गुणवत्ता के संबंध में अनिवार्य रूप से टीप अंकित की जाये। निरीक्षण के दौरान निरीक्षण पंजी में विद्यालय की शिक्षा की गुणवत्ता के संबंध में टीप अंकित नहीं होने पर संबंधितों के विरूद्ध कडी से कडी कार्यवाही की जावेगी। शालाओं में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए माॅनिटरिंग एप, शाला दर्पण की भी मद्द ली जाये।
श्रीमति सिहं ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान को निर्देशित करते हुए कहा कि शाला के समय में यदि कोई भी शिक्षक जिला मुख्यालय में बिना अनुमति के मिलते है तो तत्काल उनके विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी।
बैठक में सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक टीएस मरावी, जिला शिक्षा अधिकारी सतीश अग्रवाल, डीपीसी आरपी चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment