न्यूज़ पेपर कटिंग

Monday, 26 September 2016

26-09-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आज
जबलपुर 26 सितम्बर 2016। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 27 सितम्बर  मंगलवार को दोपहर 12ः30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि बैैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ-साथ प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना, शिक्षा विभाग एवं राजीव गांधी शिक्षा मिशन की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, म0प्र0 विद्युत मण्डल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यो की समीक्षा, आदिवासी विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, राज्य वित्त आयोग से प्राप्त राशि से स्वीकृत किये जाने वाले निर्माण कार्यो पर चर्चा की जावेगी।
उन्होने बताया कि समान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अगरिया में प्रसूति गृह प्रारंभ कराये
स्वास्थ्य समिति की बैठक में सभापति ने दिये निर्देश 
 जबलपुर 26 सितम्बर 2016। जिला पंचायत स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में स्वास्थ्य समिति के सभापति रामकृष्ण पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति की सदस्य स्वेता सिंह, निर्मला पटेल, रीता पटेल, छोटी कुंजाम, चिकित्सकों में डा. एम.एम. अग्रवाल, डा.एस. के. उपाध्याय,डा. प्रदीप अग्रवाल,मीडिया अधिकारी अजय कुरील सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
बैठक में समिति के सभापति ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की सभी चिकित्सालयों में डाक्टरों की नियमित उपस्थिति के साथ-साथ साफ सफाई की उचित व्यवस्था की जाये। अस्पतालों में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए जहां ए.एन.एम. एवं कम्पाउडरों के पद रिक्त है वहां उनकी तत्काल पदस्थापना की जाये। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमगवां में शासकीय आवास में तत्काल सुधार का कार्य कराया जाये। 
श्री पटैल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में द्विव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाये। उप स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध कराई जाये। विक्टोरिया में द्वियांगों के लिए किये जाने वाले स्वास्थ्य परीक्षण का समय 10 बजे के स्थान पर 11 बजे तक जांच की जावेगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अगरिया में प्रसूति गृह प्रारंभ करने के निर्देश दिये। 

टूटे-फूटे शौचालयों का कराये सुधार
जबलपुर 26 सितम्बर 2016। शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं, आंगनवाडी भवनों में बनाये गये शौचालय का उपयोग छात्र-छात्रओं द्वारा किया जाये। टूटे-फूटे शौचालयों की मरम्मत कराई जाये, जहां शौचालय नहीं है तत्काल वहां शौचालय बनाये जाये उक्त निर्देश जिला पंचायत की सफाई एवं स्वच्छता समिति की समभापति छोटी कुंजाम ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित सफाई एवं स्वच्छता समिति की बैठक में दिये। 
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक शौचालय बनाये गये है उनकी नियमित साफ सफाई कराई जाये एवं जिनमें टूट फूट हो गई है उनके सुधार कार्य करवाया जाये। जिन हितग्राहियों के नाम आॅन लाईन पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहे है उनकी सूची हितग्राहियों को उपलब्ध कराकर स्वयं शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया जाये। हितग्राही द्वारा शौचालय का निर्माण कराये जाने पर शासन द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि बारह हजार रूपये हितग्राहियों के खाते में जमा कराई जाये। 
बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मांगी लाल मरावी, सफाई एवं स्वच्छता समिति की सदस्य रामकृष्ण पटेल, विजयकांति पटैल, जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सफाई एवं स्वच्छता समिति के सचिव श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अर्थशास्त्री बबीता कोल, शिक्षा विभाग के सहायक यंत्री ओपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

ग्राम पंचायतों को बनाये खुल में शौच मुक्त 
सीईओ जिपं. ने ग्रामीणों को दी समझाईश
जबलपुर 26 सितम्बर 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति हर्षिका सिंह ने गत दिवस जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत देवरी बसनिया एवं चारघाट का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होने ग्रामीणों को समझाईश देते हुए कहा कि वह बनाये गये शौचालयों का उपयोग करें और ग्राम पंचायत को खुले में शौच मुक्त बनाने में अपना योगदान दे।
श्रीमति सिंह ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त कराने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाये जिनके माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के प्रयास किये जाये। ग्रामीणजनों को घरों में शौचालय निर्माण कराने एवं बनाये गये शौचालयों का उपयोग करने के लिए प्रेषित किया जाये। 
उन्होने सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को निर्देश दिये कि ग्राम पंचायत में प्रेरक के साथ साथ निगरानी समिति का गठन किया जाये और ग्रामीणों को सुबह-शाम स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाये। 
श्रीमति सिंह ने सचिव एवं रोजगार सहायक को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना अंतर्गत 5 सामुदायिक कार्य एवं कम से कम 10 हितग्राही मूलक कार्य तत्काल प्रारंभ कराये जाये। सामुदायिक कार्यो में खेल मैदान, शांतिधाम, सीसी रोड निर्माण, तालाब निर्माण, पंचायत भवन आदि के कार्य प्रांरभ किये जाये। शत प्रतिशत आधार सीडिग का कार्य किया जाये। 
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत की परियोजना अर्थशास्त्री बबीता कोल, जनपद पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह, सहायक यंत्री एस एन नेमा, स्वच्छ भारत मिशन की ब्लाॅक कोआॅडिनेटर सुषमा सरफरे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment