कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
अधूरें आवासों को पूर्ण कराये : सीईओं जिला पंचायत
जनपद पंचायत सिहोरा के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर 14 सितम्बर 2016। इन्दिरा आवास योजना के तहत अधूरें आवासों को तत्काल पूर्ण कराया जाये। जिन हितग्राहियों को प्रथम किस्त जारी हुई है उन्हें द्वितीय किस्त जारी की जाये। जो आवास पूर्ण हो गये है उनके फोटोग्राफ तत्काल बेवसाईट पर आपलोड कराये जाये। मनरेगा योजना के लंबित मस्टर रोलों का समय सीमा में एफटीओ कर हितग्राही को भुगतान कराया जाये। ग्राम पंचायतों में किये गये उत्कृष्ट कार्यो की जानकारी जिला पंचायत को प्रेषित की जाये। ग्राम पंचायतों में योजना के अंतर्गत किये गये हितग्राही मूलक एवं सामुदायिक कार्यो की जानकारी आम जनता को उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचायत भवन की दीवार पर कार्यो को प्रदर्शित किया जाये, उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने आज जनपद पंचायत सिहोरा के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में दिये। समीक्षा बैठक में जनपद पंचायत सिहोरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार तृप्ति पटैरिया, सहायक यंत्री पंकज परिहार, ब्लॉक समन्वयक जया रणवरे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
श्रीमति सिंह ने सचिव एवं रोजगार सहायकों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में हितग्राहियों को स्वयं शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया जाये। जिन हितग्राहियों द्वारा शौचालय बनाये गये है और वह पूर्ण हो गये है। उनके खाते में एफटीओ के माध्यम से तत्काल प्रोत्साहन राशि 12 हजार रूपये की राशि जमा करायी जाये। शौचालय निर्माण के कार्य में हितग्राहियों को जागरूक करने के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाये।
उन्होने तहसीलदार को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन हितग्राहियों को अभी तक पट्टे उपलब्ध नहीं हुए है उन्हें तत्काल पट्टे आवंटित किये जाये ताकि चिन्हित किये गये हितग्राहियों के यहां आवास का कार्य प्रारंभ किया जा सके साथ ही जिन हितग्राहियों के आधार नम्बर नही बनाये गये है उनके आधार नम्बर बनाये जाने के लिए तहसील कार्यालय में शिविर लगाने के निर्देश दिये गये।
उन्होने ग्राम पंचायतवार महात्मा गांधी नरेगा के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा की और मनरेगा एवं इंदिरा आवास योजना के कन्वरजेंस से बनाये जा रहे आवासों को समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होने उपयंत्रियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में निरीक्षण के दौरान मनरेगा के साथ साथ इंदिरा आवास योजना एवं शौचालय निर्माण के कार्यो को प्राथमिकता से किया जावे।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment