न्यूज़ पेपर कटिंग

Saturday, 3 September 2016

3-9-2016

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
 जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक स्थगित
जबलपुर 3 सितम्बर 2016। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक जिला स्तर के कई अधिकारियों के अनुपस्थित रहने एवं बैठक में जो अधिकारियों द्वारा गलत जानकारी प्रस्तुत करने को लेकर आज की बैठक स्थगित की गई है। स्थगित की गई बैठक अब 21 सितम्बर को आयोजित की जाएगी। 
जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मांगीलाल मरावी, सदस्यों में नन्हेलाल धुर्वे, रामकृष्ण पटेल, उमाशंकर तिवारी, शारदा यादव, विजय कंाति पटेल, जमुना मरावी, स्वेता सिंह, वन्दना पटेल, उर्मिला दाहिया, छोटी बाई कुजांम, ताराबाई परस्ते, अपर्णा सिंह ठाकुर, रीताबाई पटेल, निर्मला पटेल, जनपद पंचायत जबलपुर के अध्यक्ष संजय पटेल, पनागर की योगिता कुर्मी, सिहोरा कीसरिता सिंह, और जनपद पंचायत कुण्डम की अध्यक्ष आराधना महोबिया एवं अधिकारियों में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी.कोरी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री शरद सिंह, सर्व शिक्षा मिशन के जिला कार्यक्रम समन्वयक आर.पी. चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
 जिला पंचायत की अध्यक्ष मनोरमा पटेल ने बैठक स्थगित होने के पूर्व जिला पंचायत के सभी सदस्यों को एक सप्ताह पूर्व बैठक का कार्यवाही उपलब्ध कराने, बैठकों में सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अनिवार्य रुप से उपस्थित होने के निर्देश दिये गये। 
उन्होंने कहा कि पनागर के सिंगलद्वीप में पिछले 15 दिन से विद्युत नहीं हैं विद्युत विभाग के अधिकारियों अभी तक ग्राम वासियों की समस्या की निराकरण नही किया गया है। लाईट नही होने की वजह से नल-जल योजना बंद है। जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड रहा है। ग्राम में लाईट नही होने के कारण बच्चों की पढाई प्रभावित हो रही है। बैठक में विगत बैठक के पालन प्र्रतिवेदन पर चर्चा की जा रही थी। 
पालन प्रतिवेदन के बिन्दु क्रमांक दो पर जिला पंचायत सदस्य विजयकांति पटेल ने मध्यप्रदेश ग्रामीण सडक विकास प्राधिकरण के तहत ग्राम पंचायत सिंगलद्वीप से कालाडूमर सडक पर बनाई गयी पुलिया क्षतिग्रस्त हैं जिसके उन्होने फोटोग्राफ भी प्रस्तुत किये गये थे। मध्यप्रदेश ग्रामीण सडक विकास प्राधिकरण विभाग के अधिकारियों ने वही फोटोग्राफ कार्यवाही विवरण में संलग्न कर कार्य पूर्ण किये जाने की जानकारी प्रस्तुत की गई। सदस्य द्वारा बताया गया कि अभी तक पुलिया का निर्माण कार्य नही किया गया। विभाग के अधिकारी जनप्रतिनिधियों को गुमराह कर जिला पंचायत के सदन में गलत जानकारी प्रस्तुत कर रहे है। उन्होंने ऐसे अधिकारियों पर कार्यवाही करने की बात की।
बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के महाप्रबंधक, एवं खाद्वय विभाग के जिला स्तर के अधिकारियों के अनुपस्थित होने पर सभी सदस्यों ने एक मत होकर बैठक स्थगित करने का प्रस्ताव दिया। इस प्रस्ताव पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक स्थगित कर दी। 





मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment