कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल ग्रामों का किया निरीक्षण
एक सचिव को निलंबित एवं दो शिक्षको को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश
जबलपुर 9 सितम्बर 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने आज प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल किये गये जनपद पंचायत कुण्डम क ग्राम लखनवारा एवं भोका देवरी सहित अन्य ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी डा.परवीन कुरैशी, रुपा शुक्ला, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनीष शेन्डे, सहायक यंत्री मुकेश वर्मा मनरेगा के एपीओं शिशिर स्थापक, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल किये गये ग्राम पंचायत लखनवारा के ग्राम लखनवारा एवं महगवां डूडा के ग्राम भोका देवरी का निरीक्षण किया किया। उन्हांेने लखनवारा एवं भोका देवरी में ग्रामीणों से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की ग्रामीणों की जानकारी दी कि आपके ग्रामों में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सभी विकास कार्य किये जाएगे। ग्रामीणों ने जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ग्राम की समस्याओं से अवगत करते बताया ग्राम में एक सप्ताह से बिजली की समस्या है जिसका तुरंत विद्युत विभाग के अधिकारी को बुलाकर विद्युत व्यवस्था चालू करने के निर्देश दिये।
ग्राम में समय पर राशन का वितरण नही होने की समस्या भी बताई जिसका मौके पर मौजूद अधिकारियों को राशन दुकान के संचालक को समय से राशन का वितरण कराने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत नये कार्यो प्रारंभ करने के निर्देश दिये। स्वच्छ भारत अभियान की बेवसाईट में जिन लोगों के नाम प्रदर्शित हो रहे हैं उन हितग्रहियों को यहां तत्काल शौचालयों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाये। दोनों ग्रामों में प्राथमिक शालाओं में स्व-सहायता समूह के द्वारा बच्चों के लिए बनाया गया मध्यान्ह भोजन के गुणवक्ता की जानकारी ली। उन्होंने शालाओं में अध्ययरत छात्र-छात्राओं से पहाडा एवं गणित के सवाल भी पूछे जिनका छात्रों द्व़ारा संतोषजनक जबाब दिया गया। आंगनवाडी केन्द्रों अवलोकन करते हुए आंगनवाडी कार्यकर्ताओं से आंगनवाडी के माध्यम से सचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी भी ली।
श्रीमती सिंह ने ग्राम पंचायत लखनवारा के सचिव कमल सिंह मरावी से ग्राम पंचायत में किये जा रहे निर्माण कार्यो, पेंशन, आधार सीडिंग एवं अन्य योजनाओं के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो से संबंधित जानकारी चाही गई। सचिव द्वारा गलत जानकारी बताने पर उन्होने सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिये।
शिक्षको को कारण बताओं नोटिस- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बदुआ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला में अनुपथित सहायक शिक्षक एस.एस. उरैती एवं उपस्थित सहायक शिक्षकमहेश श्रीवास्तव को शाला में शिक्षा का स्तर संतोषजनक न होने पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये। शासकीय माध्यमिक शाला में कक्षा आठवी के छात्र-छात्राओं से पहाडा एवं गणित के सवाल भी पूछे गये।
महिलाओं को दी समझाईस- निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को समझाईश देते कहा कि वह अपने ग्राम को खुले में शौच मुक्त बनाये। बनाये गये शौचालयों को सभी उपयोग करे। जिन हितग्राहियों के यहा शौचालयों का निर्माण नही किया गया हैं उन सभी के यहां शौचालय निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाये।
वनग्राम का किया निरीक्षण- श्रीमती सिंह ने वन ग्राम कुदवारा का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को ग्राम में बनाये गये शौचालयों उपयोग करने की समझाईस दी गई।
निरीक्षण के पूर्व जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सिंह ने जनपद पंचायत कुण्डम में सहायक विस्तार विकास अधिकारियों, पंचायत समन्वयक अधिकारियों एवं उपयंत्रियों की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में सहायक विकास विस्तार अधिकारियों द्वारा इन्दिरा आवास योजना के तहत हितग्रहियों को द्वितीय किस्त जारी करने पर नाराजगी जाहिर की और सभी सहायक विस्तार विकास अधिकारियों, पंचायत समन्वयक अधिकारियों का इस माह का वेतन रोकने के निर्देश दिये।
श्रीमती सिंह ने उपयंत्रियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के कार्यो के साथ-साथ स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाये जा रहे शौचालयों का निरीक्षण करने एवं हितग्राहियों को स्वयं शौचालयों का निर्माण करने के लिए प्रोत्साहित किया जाये। इन्दिरा आवास के तहत हितग्रहियों द्वारा बनाये जा रहे आवासों को समय-सीमा में पूर्ण कराया जाये। आधार सीडिंग के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर



No comments:
Post a Comment