न्यूज़ पेपर कटिंग

Friday, 23 September 2016

23-9-2016

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
सामान्य सभा की बैठक 27 को
जबलपुर 23 सितम्बर 2016। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 27 सितम्बर 2016 को दोपहर 12ः30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि बैैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ-साथ प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना, शिक्षा विभाग एवं राजीव गांधी शिक्षा मिशन की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, म0प्र0 विद्युत मण्डल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यो की समीक्षा, आदिवासी विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, राज्य वित्त आयोग से प्राप्त राशि से स्वीकृत किये जाने वाले निर्माण कार्यो पर चर्चा की जावेगी।
उन्होने बताया कि समान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
स्वास्थ्य समिति की बैठक 26 को
 जबलपुर 23 सितम्बर 2016। जिला पंचायत स्वास्थ्य समिति की बैठक 26 सितम्बर 2016 को दोपहर 12.30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। 
समिति के सचिव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एम.एम. अग्रवाल ने बताया कि सहायक सल्य चिकित्सा की पदस्थापना की जानकारी, जननी सुरक्षा की जानकारी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यह सुविधा कहां-कहां उपलब्ध है सहित अन्य स्वास्थ्य से जुडे विषयों एवं योजनाओं पर चर्चा की जावेगी। 
उन्होने बताया कि स्वास्थ्य समिति के सभापति रामकृष्ण पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जावेगी। 



सीसी रोड बनने से ग्रामवासी हुए खुश
जबलपुर 23 सितम्बर 2016।  महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना एवं पंच परमेश्वर योजना के अभिशरण मद से जबलपुर जिले की जनपद पंचायत कुण्डम के अन्र्तगत आने वाली ग्राम पंचायत जुझारी में बनाई गई सीमेंट काॅक्रीट से गांव में आना जाना आसान हो गया है। 02 लाख 70 हजार की लागत से 112 मीटर लम्बी बनाई गई सी.सी. रोड से गांव में खुशी की लहर दौड गई है। जिस गांव में हमेशा गंदगी एवं कीचड रहता था जिससे लोगों को बीमारियां एवं रास्ते से आने जाने में दिक्कते होती थी अब ऐसा नहीं है। यहाॅ के सरपंच श्री अमर सिंह बताते है कि मनरेगा व पंच परमेश्वर योजना ग्रामीण क्षेत्रांे के विकास में महत्वपूर्ण भूमि अदा कर रहा है। मनरेगा से मजदूरों को गांव में ही काम उपलब्ध कराया जाता है तो पंच परमेश्वर येाजना राशि से सीमेंट व रेत गिट्टी इत्यादि सामग्री से गांव में सी.सी. रोडा व नालियां बनाई जा रही है। सी.सी. रोड व नालियों से एक तो गांव साफ सुथरा हो गया है वही बरसात के समय गांव में आने -जाने में जो कीचड की वजह से परेशानी होती थी उसमें भी मुक्ति मिल गई हैै।
सचिव श्री भाग सिंह ने बताया कि जुझारी जहाॅॅ बरसात के समय में सडक से गांव आने-जाने में कीचड की वजह से परेशानी होती थी । मनरेगा व पंच परमेश्वर योजना के अभिशरण से 2.70 लाख की लागत से 112 मीटर लंबी सूरज के घर से सडक की ओर तक सीेमेटं काॅक्रीट स्वीकृत की गई थी जो जुलाई माह में पूर्ण हुई। इस कार्य में ग्राम के जाॅबकार्ड धारी परिवारों को गांव में ही काम उपलब्ध कराया गया है वहीं वर्षो पुरानी समस्या से भी निजात मिल गई है।
श्री सिंह नेे बताया कि उपयंत्री की उपस्थिति में सी.सी. का कार्य प्रारंभ किया गया था  जो अगस्त माह में पूर्ण हो गया है। एक माह में 112 मीटर सी.सी. रोड बनकर तैयार हो गई, जिससे गांव वालों को इस वारिश में कीचड से परेशानी नहीं हुई। 
उल्लेख्नीय हैं कि मनरेगा एवं पच’परमेश्वर योजना से ग्रामीण क्षत्रों का सर्वागीण विकास हो रहा है। मनरेगा से जहा एक ओर गांव में ही ग्रामीणों को काम उपलब्ध कराया जा रहा हैं वही पच-परमेश्वर योजना से गांव की गलियों को कीचड मुक्त बनाया जा रहा है।


मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर




No comments:

Post a Comment