कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
पाटन में अन्त्योदय मेला आज
जबलपुर 7 जनवरी 2016। जनपद पंचायत पाटन में आज 8 जनवरी को सुबह 11ः00 वजे से अन्त्योदय मेला का आयोजित किया जाएगा।
जनपद पंचायत पाटन की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सविता कामले ने बताया कि जनपद पंचायत प्रागंण में आज सुबह 11ः00 से अन्त्योदय मेला का आयोजिन किया गया हैं। अन्त्योदय मेले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों के साथ-साथ श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया जाएगा।
उन्होने सभी विभागों के प्रमुखों से अपील की हैं कि वह अन्त्योदय मेले में अपने- अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टाल लगाकर ग्रामीणों को जानकारी दे, और योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी करे।
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आज
जबलपुर 7 जनवरी 2016। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आज 8 जनवरी 2016 को दोपहर 10ः30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा के साथ-साथ राजीव गांधी शिक्षा मिशन एवं शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यो की समीक्षा, तेरवे वित्त के तहत वर्ष 2013-14 में राशि से किये जा रहे कार्यो की एवं वित्तीय वर्ष 2015-16 में प्राप्त राशि से किये जाने वाले कार्यो का अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2014-15 का आय-व्यय एवं 2015-16 के अनुमोदित बजट पर चर्चा एवं वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए बार्षिक प्रस्तावित बजट पर चर्चा की जाएगी।
उन्होने बताया कि सामान्य प्रशासन समति की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment