कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
दो दिन में उपलब्ध कराये झांकियों की थीम
जबलपुर 6 जनवरी 2016। छब्बीस जनवरी गणतंत्र दिवस पर बनाये जाने वाली झांकियों की थीम की जानकारी सभी विभाग दो दिवस में में जिला पंचायत के कार्यालय में अनिवार्यरुप से उपलब्ध करायें। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मूुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित झांकी की समीक्षा बैठक में दिये।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभागों द्वारा जो भी झांकियां बनाई जाये वह गुणवक्ता पूर्ण हो, झांकियों के माध्यम से जो भी संदेश देना चाहते हो वह आम लोगों को समझ में आये।
श्रीमती मारव्या ने विभाग वार अधिकारियों से चर्चा करते हुए अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ विभाग द्वारा किये जा रहे अभिनव प्रयासों को भी शामिल किया जाये।
उन्होने कहा इस वर्ष विभागों द्वारा बनाई जाने वाली झांकियों की निगरानी करने के लिए एक छानबीन दल का भी गठन किया जा रहा है जो झांकियों की माॅनीटिरिंग करते हुए प्रतिदिन की जानकारी से कार्यालय को अवगत कराएगा।
बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी डा.परवीन कुरैशी, आशीष व्यौहर,जिला शिक्षा अधिकारी सतीश अग्रवाल, जिला शिक्षा केन्द्र के परियोजना समन्वयक एम.एल पाठक, नगर निगम के जनसंर्पक अधिकारी संजय मिश्रा, लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री शरद सिंह, सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
पाटन में अन्त्योदय मेला 8 जनवरी को
जबलपुर 6 जनवरी 2016। जनपद पंचायत पाटन में 8 जनवरी को सुबह 11ः00 वजे से अन्त्योदय मेला का आयोजित किया जाएगा।
जनपद पंचायत कुण्डम की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सविता कामले ने बताया कि जनपद पंचायत प्रागंण में आज सुबह 11ः00 से अन्त्योदय मेला का आयोजिन किया गया हैं। अन्त्योदय मेले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों के साथ-साथ श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया जाएगा।
उन्होने सभी विभागों के प्रमुखों से अपील की हैं कि वह अन्त्योदय मेले में अपने- अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टाल लगाकर ग्रामीणों को जानकारी दे, और योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी करे।
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक कल
जबलपुर 6 जनवरी 2016। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 8 जनवरी 2016 को दोपहर 10ः30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा के साथ-साथ राजीव गांधी शिक्षा मिशन एवं शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यो की समीक्षा, तेरवे वित्त के तहत वर्ष 2013-14 में राशि से किये जा रहे कार्यो की एवं वित्तीय वर्ष 2015-16 में प्राप्त राशि से किये जाने वाले कार्यो का अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2014-15 का आय-व्यय एवं 2015-16 के अनुमोदित बजट पर चर्चा एवं वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए बार्षिक प्रस्तावित बजट पर चर्चा की जाएगी।
उन्होने बताया कि सामान्य प्रशासन समति की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment