न्यूज़ पेपर कटिंग

Sunday, 3 January 2016

1-1-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
कुण्डम में अन्त्योदय मेला आज

जबलपुर 1 जनवरी 2016। जनपद पंचायत कुण्डम में आज सुबह 11ः00 वजे से अन्त्योदय मेला का आयोजित किया जाएगा।
जनपद पंचायत कुण्डम की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती बासंती दुबे ने बताया कि जनपद पंचायत प्रागंण में आज सुबह 11ः00 से अन्त्योदय मेला का आयोजिन किया गया हैं। अन्त्योदय मेले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों के साथ-साथ श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया जाएगा।
उन्होने सभी विभागों के प्रमुखों से अपील की हैं कि वह अन्त्योदय मेले में अपने- अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टाल लगाकर ग्रामीणों को जानकारी दे, और योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी करे।
मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर 


No comments:

Post a Comment