कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
बर्तन व स्टेशनरी क्रय करने आवंटित की राशि
जबलपुर 5जनवरी 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में बर्तन एवं स्टेशनरी क्रय करने के लिए नौ लाख चैबीस हजार नौ सौ पैतालीस रुपये की राशि आवंटित की गई है। आवंटित की गई राशि में जिले की 1602 प्राथमिक शालाओं के लिए सात लाख पैतीस हजार एक सौ बारह रुपये और 648 माध्यमिक शालाओं के लिए एक लाख नवासी हजार आठ सौ तैतीस रुपये की राशि जारी की गई है।
प्राथमिक शालाओं में जबलपुर नगर शिक्षा केन्द्र 01 की 72 शालाओं के लिए 50148, जबलपुर नगर शिक्षा केन्द्र 02 के 69 शालाओं के लिए 48881रुपये, जनपद जबलपुर की 241 शालाओं के लिए 100597 रुपये, कुण्डम की 233 शालाओं के लिए 81368 रुपये, पाटन की 195 शालाओं के लिए 75558 रुपये, शहपुरा की 233 शालाओं के लिए 98357 रुपये, पनागर की 185 शालाओं के लिए 96439 रुपये, सिहोरा की 146 शालाओं के लिए 87045रुपये और जनपद पंचायत मझौली की 228 शालाओं के लिए 96719 रुपये की राशि जारी की गई है।
इसी प्रकार 648 माध्यमिक शालाओं में जबलपुर नगर शिक्षा केन्द्र 01 की 32 शालाओं के लिए 13080 रुपये, जबलपुर नगर शिक्षा केन्द्र 02 के 35 शालाओं के लिए 14268 रुपये, जनपद जबलपुर की 103 शालाओं के लिए 26730रुपये, कुण्डम की 73 शालाओं के लिए 19378 रुपये, पाटन की 80 शालाओं के लिए 18363 रुपये, शहपुरा की 93 शालाओं के लिए 24840 रुपये, पनागर की 72 शालाओं के लिए 24538 रुपये, सिहोरा की 80 शालाओं के लिए 24593 रुपये और जनपद पंचायत मझौली की 80 शालाओं के लिए 24045 रुपये की राशि जारी की गई है।
श्रीमती मारव्या ने सभी विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयकों को निर्देश दिये हैं कि शाला बार जारी की गई राशि का शीघ्र अतिशीघ्र उपयोग कर माह के अंत तक उपयोगिता प्रमाण पत्र देना सुनिश्चित करे।
मध्यान्ह भोजन के रसोईओं को मानदेय हुआ जारी
जबलपुर 5जनवरी 2016। शासन के निर्देशानुसार जिले की सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाआंे में खाना बनाने वाले रसोइओं को माह सितम्बर, अक्टूबर, नवम्बर एवं दिसम्बर तक का मानदेय जारी करने के लिए एक करोड 66लाख 84 हजार रुपये की राशि जारी की गई है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि जिले के 2048 शालाओं में 4261 रसोइओं को प्रतिमाह 1000 के मान से माह सितम्बर, अक्टूबर, नवम्बर एवं दिसम्बर तक का मानदेय जारी करने के लिए एक करोड 66लाख 84 हजार रुपये की राशि शाला प्रबंधन समिति के खातों में जमा कराई गई है।
उन्होने सभी जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम समन्यवक सर्व शिक्षा अभियान, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों ,नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिक अधिकारियों एवं विकास खण्ड सा्रेत समन्वयकों को निर्देशित किया हैं कि रसोईओं को तत्काल मानदेय दिया जाये।
जिला पंचायत की अध्यक्ष ने निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण
जबलपुर 5 जनवरी 2016। जिला पंचायत की अध्यख श्रीमती मनोरमा पटेल ने आज जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत महगवां परियट में किये जा रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी मौजूद रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाये जा रहे हितग्राहियों के शौचालयों का निरीक्षण कर समय-सीमा में शौचालय निर्माण के कार्यो को पूर्ण किया जाये।
उन्होने ग्रामीणों से अपील की कि वह अब खुले में शौच नहीं करे अपने-अपने बनाये गये शौचालयों का ही प्रयोग करेगे। उन्होनें मनरेगा योजना के तहत किये जा रहे कार्यो का भी अवलोकन किया और निर्माण कार्यो को गुणवक्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये।
श्रीमती पटेल ने पंचायत भवन में सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक की बैठक लेकर ग्राम पंचायत में किये जा रहे निर्माण कार्य की जानकारी ली। बैठक में ग्रामीणों द्वारा शौचालयों का भुगतान में बिलम्ब होने की शिकायत बताई जो जिला स्तर से तत्काल दूर की जाएगी।
आधार कार्ड नहीं बनाने वाले वेण्डरों की मशीनें जप्त करें
समय-सीमा बैठक में जिला पंचायत सीईओं ने दिये निर्देश
जबलपुर 5 जनवरी 2016। ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर आधार कार्ड नहीं बनाने वाले वेण्डरों मशीनें जप्त की जाये। उक्त स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाये जा शौचालय के निर्माण कार्य के भुगतान से संबंधित नस्तियां तत्काल प्रस्तुत की जाये। पेशनरों को समय पर पेंशन की राशि का भुगतान किया जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में दिये।
उन्होनें बैठक में मौजूद ग्रामीण क्षेत्रों के सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में सरपंच सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों द्वारा लोगों को एक़त्र किया जा रहा हैं लेकिन वेण्डरों के नहीं पहुंचने पर उनके आधार कार्य नही बन पा रहे है। उन्होनें सभी वेण्डरों के दूरभाष नम्बर सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को देते हुए कहा कि जो भी वेण्डर समय पर ग्राम पंचायतों में नहीं पहुंचे उसकी तत्काल जानकारी संबंधित अनुविभागीय विभागीय अधिकारियों को दी जाये, और अनुविभागीय अधिकारी तत्काल उस वेण्डर की मशीन जप्त करे।
श्रीमती मारव्या ने ई गवनेश के प्रबंधक चित्रांशु त्रिपाठी को निर्देश दिये कि वह रोजगार सहायकों को भी आधार कार्ड बनाने का प्रशिक्षण दे ताकि रोजगार सहायको के माध्यम से भी आधार कार्ड बनाये जा सके। सामाजिक न्याय विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों के खातों को इस माह के अंत तक अनिवार्य रुप से बैकों में खोलें जाये। विशेष परिस्थितियों में ही हितग्राहियों के खातों को पोस्ट आफिसों में रखे जाये। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाये जा रहे शौचालयों के कार्य में तेजी लाई जाये।
उन्होने मनरेगा की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजना के अंतर्गत बनाये गये लेबर बजट के अनुसार मानव दिवस सृजित किये जाये। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि जिले को सूखा ग्रसित घोषित किया गया है, अब जिन जाॅबकार्डधारियों को योजना के अंतर्गत अभी तक 100 दिन का कार्य उपलब्ध कराया जा रहा था अब उन्हें 150 दिन का कार्य उपलब्ध कराया जाये। सभी ग्राम पंचायतों में नये कार्यो को प्रारंभ करते हुए पराने कार्यो को पूर्ण कराते हुए उनके पूर्णता प्रमाण पत्रों को आॅन लाइन फीड किया जाये। इस वित्तीय वर्ष में जिन कार्यो में अब तक कोई व्यय नहीं किया गया हैं उन कार्यो में तत्काल मस्टररोल जारी किये जाये।
समय सीमा बैठक में अनुविभागीय अधिकारी नोबिल फेंक्र, ऋषि पवार, राजा सिंह परिहार, सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, जिला पंचायत अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी डा. परवीन कुरैशी, कल्पना पाण्डेय, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री एवं मनरेगा के अति. कार्यक्रम अधिकारी मौजूद रहे।
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 8 जनवरी को
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा के साथ-साथ राजीव गांधी शिक्षा मिशन एवं शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यो की समीक्षा, तेरवे वित्त के तहत वर्ष 2013-14 में राशि से किये जा रहे कार्यो की एवं वित्तीय वर्ष 2015-16 में प्राप्त राशि से किये जाने वाले कार्यो का अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2014-15 का आय-व्यय एवं 2015-16 के अनुमोदित बजट पर चर्चा एवं वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए बार्षिक प्रस्तावित बजट पर चर्चा की जाएगी।
उन्होने बताया कि सामान्य प्रशासन समति की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment