न्यूज़ पेपर कटिंग

Monday, 4 January 2016

2-1-2016

कार्यालय जिला पंचायत-जबलपुर
कुण्डम के अंत्योदय मेला में अठारह सौ से अधिक हितग्राही लाभांवित
5 करोड़ 50 लाख रूपये के हितलाभ वितरित

जबलपुर, 2 जनवरी । जनपद मुख्यालय कुण्डम में आज आयोजित खण्ड स्तरीय अंत्योदय मेला में 1 हजार 800 से अधिक हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभांवित किया गया और करीब 5 करोड़ 50 लाख रूपये के हितलाभ प्रदान किये गये ।  ग्रामीणों को मौके पर ही शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं के निराकरण करने के उद्देश्य से आयोजित किये गये इस अंत्योदय मेला की मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती नंदिनी मरावी थीं ।  कलेक्टर शिवनारायण रूपला इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद थे ।
                विधायक श्रीमती नंदिनी मरावी ने बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अंत्योदय मेला के आयोजन को जरूरतमंदों तक शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में सार्थक कदम बताया । श्रीमती मरावी ने कहा कि अंत्योदय मेला के रूप में सरकार इस आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के नागरिकों के द्वार पर शासकीय योजनाओं को लेकर आई है । उन्होंने ग्रामीणों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की ।
                श्रीमती मरावी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने समाज के सभी वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए न केवल अलग-अलग योजनायें बनाई बल्कि इस सरकार ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को ज्यादा तरजीह देकर पात्र हितग्राहियों तक इनका लाभ पहुंचाना भी सुनिश्चित किया है ।
                श्रीमती मरावी ने इस अवसर पर बताया कि कौशल विकास योजना के तहत जनपद पंचायत कुण्डम में औद्योगिक प्रशिक्षण में 26 प्रकार के पाठ¬क्रम संचालित किये जा रहे हैं जिनके माध्यम से लोगों को आत्म-निर्भर बनाने के हुनर सिखाये जा रहे हैं । श्रीमती मरावी ने कहा कि कुण्डम क्षेत्र में पानी की समस्या के स्थाई निराकरण के प्रयास किये जा रहे है । उन्होंने बताया कि खुदरी में 2 अरब की लागत से जल संसाधन विभाग द्वारा बाँध का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है जिसका सर्वे प्रारंभ हो गया है ।
                श्रीमती मरावी ने मेले में आये छात्र-छात्राओं के माता-पिता से अपील करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ने के लिए जरूर भेजें ताकि वे बड़े होकर अच्छे पदों पर आसीन हो सकें।
                श्रीमती मरावी ने कहा कि लोगों को गांव में मनरेगा से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है ।  ग्रामीणों के खेतों में मेढ़ों की बंधाई एवं खेतों तक पहुंचने के लिए खेत सड़क बनाई जा रही है जिससे ग्रामीणों को गांव में ही काम उपलब्ध कराया जा रहा है ।
                इस अवसर पर कलेक्टर शिवनारायण रूपला ने कहा कि ग्रामीणों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य शासन के विभिन्न विभागों द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं । गरीबों के कल्याण और गांवों के विकास के लिए शासन के पास धन की कोई कमी नहीं है ।
लाटरी निकालकर करेंगे गांवों का निरीक्षण:
                कलेक्टर शिवनारायण रूपला ने बताया कि अब ग्रामीणों की समस्याओं को जानने व सुनने एवं उनका मौके पर ही निराकरण करने के लिए लाटरी निकालकर जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया जाएगा ।  यह दौरा सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को किया जाएगा ।  जिसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभागकृषि विभागजिला पंचायतजनपद पंचायतशिक्षा विभागमहिला एवं बाल विकास विभागस्वास्थ्य विभागराजस्व विभागविद्युत विभागआदिवासी विकास विभाग एवं बैंकों के अधिकारी शामिल होंगे । उन्होंने बताया कि चौपाल के माध्यम से गाँव के लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनका मौके पर ही निराकरण किया जायेगा ।
बच्चों को नशे से दूर रहने की दी नसीहत:
                उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने की नसीहत दी ।  उन्होंने मेले में आये अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह नशा न करें क्योंकि नशा परिवार को नाश करता है ।  नशा बीमारियों की जड़ है।
                श्री रूपला ने कहा कि जब पशु-पक्षी एवं जानवर नशीली वस्तुओं का उपयोग नहीं करते हैं फिर तो हम मनुष्य हैं जिसे प्राणियों में सबसे बुद्धिमान माना जाता है ।
खूब पढ़ें और बड़े होकर डाक्टर-इंजीनियर बनें:
                कलेक्टर ने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने का आग्रह किया । उन्होंने कहा कि अच्छा पढ़-लिखकर वे डॉक्टर और इंजीनियर बने अथवा बड़े पदों पर आसीन होकर अपने घर-परिवार एवं समाज का नाम रोशन करें ।  श्री रूपला ने कहा कि बच्चों को अभी से अपना लक्ष्य तय करना होगालक्ष्य को पाने के लिए कठोर परिश्रम करना होगा ।
विभागों ने योजनाओं की दी जानकारी:
                अंत्योदय मेले में कृषि विभागस्वास्थ्य विभागउद्यानिकी विभागवन विभागराजस्व विभागविद्युत विभागमत्स्य विभागपशुपालन विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देने के लिए स्टाल लगाये गये और पम्पलेट,पोस्टर एवं लीफलेट के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई ।
अंत्योदय मेले को जिला पंचायत के सदस्य नन्हेंलाल धुर्वेजनपद पंचायत कुण्डम की अध्यक्ष श्रीमती आराधना महोबिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया ।
ये रहे मौजूद:
                इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी ऋषि पवारजिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकामतकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चौहानजनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती बासंती दुबेतहसीलदार सी.एल. वर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे ।

कलेक्टर ने किया अमझर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण
जबलपुर, 2 जनवरी । कलेक्टर शिवनारायण रूपला ने आज जनपद पंचायत कुण्डम की ग्राम पंचायत अमझर का औचक निरीक्षण किया ।  निरीक्षण के दौरान उन्होंने आदिवासी विकास विभाग द्वारा बनाये जा रहे सामुदायिक भवन को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये ।
                श्री रूपला ने जनभागीदारी से 10 लाख रूपये की लागत से मुख्य मार्ग से गांव को जोड़ने के लिए बनाई गई 240 मीटर लम्बीविधायक निधि के 2 लाख रूपये से बनाई गई 60मीटर लम्बी एवं परफामेन्श ग्रांट के 3 लाख रूपये की लागत से बनाई गई सीमेंट कांक्रीट सड़क का निरीक्षण किया ।  निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता पर प्रसन्नता व्यक्त की । श्री रूपला ने पेयजल समस्या का शीघ्र निराकरण करने की ग्रामीणों की मांग पर गांव के दो सामुदायिक कूपों का भी अवलोकन किया ।  निरीक्षण के दौरान उन्होंने कूपों की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिये ।  सरपंच ने बताया कि गांव में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का नलकूप भी है उसमें पर्याप्त मात्रा में पानी है लेकिन मिट्टी भर गई है ।  कलेक्टर ने इस नलकूप को भी एक सप्ताह में साफ कराने के निर्देश दिये ।
                ज्ञात हो कि अमझर में मुख्यमंत्री के प्रवास के बाद यहां कई विकास कार्य शुरू किये गये हैं ।  इनमें सीमेंट कांक्रीट सड़कों का निर्माण पूरा हो गया है ।  यहां नया ट्रांसफार्मर भी लगाया जा चुका हैपुरानी नल-जल योजना चालू हो गई है और सामुदायिक केन्द्र का निर्माण पूर्णता की ओर है ।  इसके अलावा यहां मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पात्र स्थानीय निवासियों को ऋण उपलब्ध कराया गया है तथा ग्रामीणों को रोजगार के वैकल्पिक साधन उपलब्ध कराने के प्रकरण तैयार किये गये हैं । इसके साथ ही अमझर के पास स्टापडेम के निर्माण को भी स्वीकृति दी जा चुकी है ।  गांव की पेयजल समस्या के स्थाई निराकरण के लिए भी प्रयास शुरू कर दिये गये हैं ।
                कलेक्टर के अमझर के निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सदस्य एवं कृषि स्थाई समिति के सभापति शारदा यादवग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरीवाटर शेड के तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चौहानसरपंचसचिव एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

                                       --                                           

                                                                                                                                                               
                                                                                                                                         मीडिया अधिकारी
                                                                                                                                  जिला पंचायत जबलपुर


No comments:

Post a Comment