श्रीप्रकाश चतुर्वेदी बने प्रभारी सीईओ जिला पंचायत
जबलपुर 30 जनवरी 2016: जिला पंचायत की मुुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या का राज्य शिक्षा केन्द्र में भोपाल में अपर संचालक के पद पर स्थानतरंण होने पर जिला पंचायत के अति रिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी को जिला पंचायत का प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार सौपा गया गया।
पंच परमेश्वर व मनरेगा से गांव हुआ कीचड मुक्त
जबलपुर 30 जनवरी 2016: गांव व गांव की गलियां कीचड मुक्त हो। हर घर के सामने साफ-सफाई हों। गंदे पानी के निकासन के लिए नालियां हो और बच्चों को स्कूल आने जाने के रास्ता उबड खाबड ना हो। यह सपना गांव में रहने वाले हर व्यक्ति का होता है। गांव वालों का यह सपना पंच परमेश्वर योजना एवं महात्मां गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना साकार कर रही है।जबलपुर जिले की जनपद पंचायत सिहोरा की ग्राम पंचायत कछपुरा के ग्राम घोडाकोनी में पंच परमेष्वर योजना एवं महात्मां गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से अभिसरण कर मनेरोड से धीरज के मकान तक 100 मीटर की 1 लाख 97 हजार की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट बनाई गई है इसमें पंच परमेष्वर योजना की 1 लाख 17 हजार एवं मनरेगा अभिसरण से 80 हजार रुपये की राशि से सीसी रोड का निर्माण किया गया।
यहंा की सरपंच श्रीमती बबीता दाहिया ने बताया कि गांव में गंदगी न हो, साफ-सफाई के साथ पर्यावरण अच्छा रहे इसलिए सीमेंन्ट कांक्रीट से पक्के एवं अच्छी गुणवक्ता से आतरिंक पथ और नालियों का निमार्ण किया जा रहा है। उन्होने बताया कि पंच परमेश्वर योजना से गावं कों कीचड एवं गंदगी मुक्त बनाया जा रहा है। ग्रामीणों को घर आने जाने में बहुत दिक्कतें होती थी बरसात के दिनों में यहां बहुत ज्यादा कीचड व पानी भरा रहता था जिससे कई बार रास्तें में फिसलकर कर गिर जाते थे। सीमेन्ट की सडक बन जाने से अब ऐसा नही है।
सचिव प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि ग्राम पंचायत में पंच परमेश्वर योजना एवं महात्मां गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से अभिसरण कर अभिसरण कर मनेरोड से धीरज के मकान तक 100 मीटर की 1 लाख 97 हजार की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट बनाई गई है इसमें पंच परमेश्वर योजना की 1 लाख 17 हजार एवं मनरेगा अभिसरण से 80 हजार रुपये की राशि से सीसी रोड का निर्माण किया गया।
उन्होनें बताया कि सीमेन्ट कांक्रीट निमार्ण का कार्य स्थानीय मिस्त्रियों द्वारा सीमेन्ट ,रेत, गिटृटी और पानी का सही मिश्रण कर मिक्सर मशीन प्लेट वायव्रटर चलाकर उपयंत्री की देखरेख में कार्य पूर्ण किया गया है। रोड की तराई करनें के लिए चार गुणित चार की मिटटी की क्यारियां बनाकर तराई की गई ताकि रोड पक्की हो सकें। उल्लोखनीय हैं कि गांवों मे गाव वालों का सपना पंच-परमेश्वर योजना एवं महात्मां गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना साकार कर रही है।
सेवानिवृत्त होने पर दी भाव भीनी विदाई
जबलपुर 30 जनवरी 2016: जिला पंचायत में जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर पदस्थ श्री शिवकुमार दीक्षित के आज सेवा निवृत्त होने पर जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश चतुर्वेदी ने उन्हें भाव भीनी विदाई दी, और वह हमेशा स्वास्थ्य रहकर अपना संपूर्ण जीवन व्यतीत करे ऐसी शुभकानाएं दी।जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह में उन्हें तिलक लगाकर एवं पुष्प माला पहनाकर शाॅल व श्रीफल से सम्मानित करते हुए कहा कि आप केवल शासकीय कार्य से मुक्त हो रहे है। जिला पंचायत कार्यालय एवं स्टाप के साथ भावनाओ की डोरी से हमेशा बंधे रहेगी। आपकी कर्मठा एवं लगनशीलता हमारे लिए प्रेरणा दायी है।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्री शिवकुमार दीक्षित के साथ गुजरे पलो एवं अनुवभों को साझा करते हुए उनकी कर्मठता की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
श्री दीक्षित को सेवा निवृत्त होने पर बधाई देने वालों में परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम ,डा. परवीन कुरैशी, कल्पना पाण्डेय, भूपेन्द्र मेहरा आशीष व्यौहार, मीडिया अधिकारी ऋषिराज चढार, तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चैहान, सहायक परियोजना अधिकारी वर्षा जाट ,सहायक अधीक्षक राजेेश ठाकुर, सुनील आनंद, ओ.पी. रजक, आलोक सिन्हा, अनिल बुधौलिया, राजेश जंघेला, राहुल गुप्ता, आशीष त्रिवेदी, सुरेन्द राजपूत,अशोक वर्मा, आर.के. विश्वकर्मा, रामानुज द्विवेदी, संध्या ताम्रकार, रुपल तिवारी, रुचिता सिन्हा, पूजा श्रीवास्तव, कौडीलाल, तुलसीराम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल है।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment