कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
पशुओं का आश्रय बनी पशु शेड उपयोजना
380 पशु शेड के कार्य हुए पूर्ण
जबलपुर 4 जनवरी 2016। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना पशुशेड योजना पशुओं के लिए आश्रय बन रही है। इस उपयोजना के तहत योजना प्रारंभ से लेकर अभी तक जिले में 570पशु शेड के कार्य स्वीकृत कर प्रारंभ किये गये हैं जिनमें से अब तक 380 पशु शेड के कार्य पूर्ण हुए है।
जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस तेकाम ने बताया कि पशुशेड महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की एक हितग्राही मूलक महत्वपूर्ण उपयोजना है। इस उपयोजना के तहत जिले में अभी तक में 570 पशुशेड के कार्य 67 लाख 60 हजार की राशि से स्वीकृत कर प्रारंभ किये गये हैं जिनमें से अब तक 380 पशुशेड पूर्ण हुए है, जिन पर 40 लाख रुपये व्यय किये जा चुके
उन्होने बताया जनपद पंचायत जबलपुर में 11,पनागर में 201,कुण्डम में 6 पाटन में 17 शहपुरा में 245 एवं जनपद पंचायत सिहोरा में 90 हितग्र्राहियों के यहां पशुशेडों का निर्माण स्वीकृत किये गये है। जिनमें में जनपद पंचायत जबलपुर में 6 कार्य, पनागर में 175,शहपुरा में 151 और जनपद पंचायत सिहोरा में 49 कार्य पूर्ण किये गये है।
उल्लेखनीय है कि मनरेगा की उपयोजना पशु शेड एक ओर पशुओं का आश्रय बनी रही हैं वही ग्रामीणों को भी रोजगार उपलब्ध भी मिल रहा हैं जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी बदलाव आ रहा है।
1464 शालाओं को 8566 किलोग्राम दूध पाउडर का किया आवंटन
जबलपुर 4जनवरी 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत जिले की सभी शासकीय प्राथमिक शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के अनुसार माह दिसम्बर के लिए 1464 शालाओं के 8566 किलोग्राम दूध पाउडर का जनपद वार एवं नगर निगम की शालाओं में आंवटिन करने साॅची दुग्ध महासंघ के महाप्रबंधक को निर्देशित किया गया है। नगर निगम एवं जनपद वार वितरण किये गये दुग्ध पाउडर में जबलपुर शहरी क्रमांक 1की 140 शालाओं को 1523 किलोग्राम, जबलपुर शहरी क्रमांक 2 की 137 शालाओं को 1330 किलोग्राम, जनपद पंचायत जबलपुर की 223 शालाओं को 1252 किलोग्राम, पनागर की 158 शालाओं को 559 किलोग्राम, पाटन की 197 शालाओं को 1007 किलोग्राम, शहपुरा की 233 शालाओं को 1101किलोग्राम, सिहोरा की 148 शालाओं को 713 किलोग्राम, और जनपद पंचायत मझौली की 228 शालाओं को 1081 किलोग्राम आवंटित किया गया है। श्रीमती मारव्या ने सभी अधिकारियों को निर्देशित दिये कि छात्र-छात्राओं को समय एवं निर्धारित किये गये दिवसों में दुध का वितरण किया जाये। इस कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुध्द कडी से कडी कार्यवाही की जाएगी।
सामान्य प्रशासन समिति की 7 जनवरी को
जबलपुर 4 जनवरी 2016। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 7 जनवरी 2016 को दोपहर 12ः00 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा के साथ-साथ राजीव गांधी शिक्षा मिशन एवं शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यो की समीक्षा, तेरवे वित्त के तहत वर्ष 2013-14 में राशि से किये जा रहे कार्यो की एवं वित्तीय वर्ष 2015-16 में प्राप्त राशि से किये जाने वाले कार्यो का अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2014-15 का आय-व्यय एवं 2015-16 के अनुमोदित बजट पर चर्चा एवं वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए बार्षिक प्रस्तावित बजट पर चर्चा की जाएगी।
उन्होने बताया कि सामान्य प्रशासन समति की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
सामान्य सभा की बैठक 15 जनवरी को
जबलपुर 4 जनवरी 2016। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 15 जनवरी 2016 को दोपहर 12ः30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि 15 जनवरी को आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ-साथ वन विभाग के तहत संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा,महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा एवं समग्र स्वच्छता अभियान के तहत जनपद वार बनाये जा रहे शौचालय निर्माण की समीक्षा की जाएगी।
उन्होने बताया कि समान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment