न्यूज़ पेपर कटिंग

Saturday, 30 January 2016

30-1-2016

श्रीप्रकाश चतुर्वेदी बने प्रभारी सीईओ जिला पंचायत
    जबलपुर 30 जनवरी 2016:  जिला पंचायत की मुुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या का राज्य शिक्षा केन्द्र में भोपाल में अपर संचालक के पद पर स्थानतरंण होने पर जिला पंचायत के अति रिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी को जिला पंचायत का प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार सौपा गया गया। 


पंच परमेश्वर व मनरेगा से गांव हुआ कीचड मुक्त

जबलपुर 30 जनवरी 2016: गांव व गांव की गलियां कीचड मुक्त हो। हर घर के सामने साफ-सफाई हों। गंदे पानी के निकासन के लिए नालियां हो और बच्चों को स्कूल आने जाने के रास्ता उबड खाबड ना हो। यह सपना गांव में रहने वाले हर व्यक्ति का होता है। गांव वालों का यह सपना पंच परमेश्वर योजना एवं महात्मां गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना साकार कर रही है।
जबलपुर जिले की जनपद पंचायत सिहोरा की ग्राम पंचायत कछपुरा के ग्राम घोडाकोनी में पंच परमेष्वर योजना एवं महात्मां गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से अभिसरण कर मनेरोड से धीरज के मकान तक 100 मीटर की 1 लाख 97 हजार की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट बनाई गई है इसमें पंच परमेष्वर योजना की 1 लाख 17 हजार एवं मनरेगा अभिसरण से 80 हजार रुपये की राशि से सीसी रोड का निर्माण किया गया।
यहंा की सरपंच श्रीमती बबीता दाहिया ने बताया कि गांव में गंदगी न हो, साफ-सफाई के साथ पर्यावरण अच्छा रहे इसलिए सीमेंन्ट कांक्रीट से पक्के एवं अच्छी गुणवक्ता से आतरिंक पथ और नालियों का निमार्ण किया जा रहा है। उन्होने बताया कि पंच परमेश्वर योजना से गावं कों कीचड एवं गंदगी मुक्त बनाया जा रहा है। ग्रामीणों को घर आने जाने में बहुत दिक्कतें होती थी बरसात के दिनों में यहां बहुत ज्यादा कीचड व पानी भरा रहता था जिससे कई बार रास्तें में फिसलकर कर गिर जाते थे। सीमेन्ट की सडक बन जाने से अब ऐसा नही है।
सचिव प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि ग्राम पंचायत में पंच परमेश्वर योजना एवं महात्मां गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से अभिसरण कर अभिसरण कर मनेरोड से धीरज के मकान तक 100 मीटर की 1 लाख 97 हजार की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट बनाई गई है इसमें पंच परमेश्वर योजना की 1 लाख 17 हजार एवं मनरेगा अभिसरण से 80 हजार रुपये की राशि से सीसी रोड का निर्माण किया गया।
उन्होनें बताया कि सीमेन्ट कांक्रीट निमार्ण का कार्य स्थानीय मिस्त्रियों द्वारा सीमेन्ट ,रेत, गिटृटी और पानी का सही मिश्रण कर मिक्सर मशीन प्लेट वायव्रटर चलाकर उपयंत्री की देखरेख में कार्य पूर्ण किया गया है। रोड की तराई करनें के लिए चार गुणित चार की मिटटी की क्यारियां बनाकर तराई की गई ताकि रोड पक्की हो सकें। उल्लोखनीय हैं कि गांवों मे गाव वालों का सपना पंच-परमेश्वर योजना एवं महात्मां गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना साकार कर रही है।



सेवानिवृत्त होने पर दी भाव भीनी विदाई 
जबलपुर 30 जनवरी 2016: जिला पंचायत में  जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर पदस्थ श्री शिवकुमार दीक्षित के आज सेवा निवृत्त होने पर जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश चतुर्वेदी ने उन्हें भाव भीनी विदाई दी, और वह हमेशा स्वास्थ्य रहकर अपना संपूर्ण जीवन व्यतीत करे ऐसी शुभकानाएं दी।
जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह में उन्हें तिलक लगाकर एवं पुष्प माला पहनाकर शाॅल व श्रीफल से सम्मानित करते हुए कहा कि आप केवल शासकीय कार्य से मुक्त हो रहे है। जिला पंचायत कार्यालय एवं स्टाप के साथ भावनाओ की डोरी से हमेशा बंधे रहेगी। आपकी कर्मठा एवं लगनशीलता हमारे लिए प्रेरणा दायी है।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्री शिवकुमार दीक्षित के साथ गुजरे पलो एवं अनुवभों को साझा करते हुए उनकी कर्मठता की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
श्री दीक्षित को सेवा निवृत्त होने पर बधाई देने वालों में परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम ,डा. परवीन कुरैशी, कल्पना पाण्डेय, भूपेन्द्र मेहरा आशीष व्यौहार, मीडिया अधिकारी ऋषिराज चढार, तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चैहान, सहायक परियोजना अधिकारी वर्षा जाट ,सहायक अधीक्षक राजेेश ठाकुर, सुनील आनंद, ओ.पी. रजक, आलोक सिन्हा, अनिल बुधौलिया, राजेश जंघेला, राहुल गुप्ता, आशीष त्रिवेदी, सुरेन्द राजपूत,अशोक वर्मा, आर.के. विश्वकर्मा, रामानुज द्विवेदी, संध्या ताम्रकार, रुपल तिवारी, रुचिता सिन्हा, पूजा श्रीवास्तव, कौडीलाल, तुलसीराम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल है।

 




                                                                             



                                                                                मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर 

Thursday, 28 January 2016

28-1-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
पंचायत भवन बनने से काम करना हुआ आसान
ग्राम पंचायत से निकल रहे मस्टर रोल
समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की आॅन लाइन फीड की जा रही जानकारी
जबलपुर 28जनवरी 2016। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं पंच.परमेश्वर के अभिसरण से ग्राम पंचायत दिनारी खम्हरिया जनपद पंचायत मझौली जिला जबलपुर में पंचायत भवन बनने से काम करना आसान हो गया है। 
पंचायत भवन बनने से गांव के लोगों को ग्राम पंचायत में बैठने की सुविधा हो गयी है। मनरेगा योजना में मजदूरों की आॅनलाइन डिमांड एवं उनके मस्टर आसानी से निकाले जा रहे है, और समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं जन्म मृत्यु की आॅन लाइन फीडिंग की जा रही है।  
यहां के सरपंच श्रीमति नेहा शुक्ला ने बताया कि ग्राम पंचायत में पंचायत भवन बनने से जनपद पंचायत कम आना जाना हो गया है। पहले प्रतिदिन जानकारी प्राप्त करने के लिए जनपद पंचायत आना जाना पडता था, लेकिन अब ऐसा नही है। जनपद पंचायत से ग्राम पंचायत में मेल के माध्यम से जानकारी का आदान प्रदान किया जा रहा है। 
यहां के पूर्व सरपंच ने बताया कि पहले ग्राम पंचायत में पंचायत भवन तो था लेकिन वह टूटा फूटा एवं खपरेल था, जिसमें वारिश के समय पानी गिरता रहता था, पंचायत भवन में शासन से संबंधित जानकारी सरपंच या सचिव के घर पर ही रखना पडती थी। लेकिन अब ऐसा नही है। पंचायत भवन बनाने का प्रस्ताव ग्राम सभा द्वारा अनुमोदन किया गया हैं और जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत से स्वीकृति मिलने के बाद पंचायत भवन का कार्य मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर योजना से प्रारंभ किया गया। मनरेगा एवं पंच.परमेश्वर योजना से एक तो ग्राम पंचायत भवन का निर्माण किया गया और गांव के लोगों को गांव में रोजगार उपलब्ध होने से उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है। 
    ग्राम पंचायत के सचिव श्री जितेन्द्र यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत दिनारी खम्हरिया में मनरेगा योजना एवं पंर्च-परमेश्वर योजना के कनवरजेन्श से 12.85 लाख रूपये की लागत से राजीव गांधी सेवा केन्द्र भवन स्वीकृत किया गया है, जिसमें 10.58 लाख मनरेगा एवं 2 लाख रुपये पंच-परमेश्वर की राशि से पंचायत भवन पूर्ण हो चुका है। उन्होने बताया कि यह पंचायत भवन उपयंत्री श्री मनोज श्रीवास्तव की निगरानी मे प्रारंभ हुआ और उन्ही के मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया। पंचायत भवन बनने से गांव के लागों को शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। 
यहां के रोजगार सहायक श्री  अमित सेन ने बताया कि ग्राम पंचायत में भवन बनने से काम करना आसान हो गया है। मनरेगा में मजदूरों की आंनलाइन डिमांड मस्टर जारी करना एवं उनकी वेजलिस्ट बनाने का कार्य सहित अन्य योजनाओं की जानकारी जो ग्राम पंचायतों में संचालित की जा रही हैं उनकी जानकारी ई-मेल के माध्यम से तत्काल जनपद पंचायत प्रेषित की जा रही है। इसके अलावा गांव के पढे लिखे लोगों को भी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। लोगों के आधार कार्ड भी निकाल कर दिये जाते है समग्र सामाजिक्र सुरक्षा कार्यक्रम एवं जन्म मृत्यु की जानकारी भी आनलाइन फीड की जा रही है। नवीन पंचायत भवन बनने से ग्राम पंचायत में न केवल बैठक व्यवस्था सुदृढ हुई है बल्कि कार्पोरेट जगत जैसे व्यवस्था होने से ग्राम पंचायत पदस्थ कर्मचारियों एवं ग्राम वासियों को कार्य करने में अत्यंत सुविधा एवं समय पर कार्य करने की प्ररणा मिली है।

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Tuesday, 26 January 2016

26-1-2016

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
जबलपुर 26 जनवरी 2016। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने आज छब्बीस जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला पंचायत के परिसर में ध्वजारोहण कर जिला पंचायत के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को छब्बीस जनवरी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। 
उन्होंने कहा गरीबों को अधिक से अधिक शासन की योजनाओं का लाभ दिलाये। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने अपने काम समय पर पूर्ण करे ताकि गरीबों को लाभ मिल सके। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या, जिला पंचायत के सदस्य उमाशंकर तिवारी, सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश चतुर्वेदी,परियोजना अधिकारी जी.एस.तेकाम, कल्पना पाण्डेय, डा.परवीन कुरैशी, आशीष व्यौहार, वरिष्ठ लेखाधिकारी कविता पटैल, लेखाधिकारी अमित मरावी, आरती वानखेडे, पंचायत राज अधिकारी श्वि कुमार दीक्षित, सहायक परियोजना अधिकारी वर्षा जाट, टाक्स मैनेजर संध्या ताम्रकार, रुपल तिवारी, गीता चैहान, राजेश श्रीवास्तव, सहायक कृषि उद्यानिकी अनिल बुधैलिया, अधीक्षक राजेश ठाकुर, सुनील आनंद, अमित द्विवेदी, राजेश जंघेला, सतोष नामदेव सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

जिला सर्तकता एवं मूल्यांकन समिति की बैठक आज
जबलपुर 26 जनवरी 2016। जिला सर्तकता एवं मूल्यांकन समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में 27 जनवरी बुधवार को सुबह 11ः30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आहूत की जाएगी। जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि जिला सर्तकता एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सांसद श्री राकेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में ग्रामीण वकिास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। उन्होनें बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष सभी विधायको एवं सभी जनपद पंचायतों के अध्यक्ष सहित सभी जिला स्तर के सभी अधिकारियों से उपस्थित रहने की अपील की है।



मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 25 January 2016

25-1-2016

                 कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर         
  //प्रेस विज्ञप्ति// 
       जिला पंचायत अध्यक्ष करेगी ध्वजारोहण

जबलपुर 25जनवरी 2016 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि जिला पंचायत में छब्बीस जनवरी गणतंत्र दिवस पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल द्वारा प्रातः 7ः45 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।

सभी जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत कार्यालय में समय पर करें ध्वजारोहण

जबलपुर 25जनवरी 2016 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जारी किये गये निर्देश में स्पस्ट निर्देश दिये हैं कि छब्बीस जनवरी गणतंत्र दिवस पर प्रात:7ः45 से 8ः30 बजे तक पर ध्वजारोहण किया जाये। 
उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिये कि ध्वजारोहण करने से पूर्व ध्वज साफ-एवं स्वच्छ एवं कटा-फटा न हो और ध्वज को सीधा फहराया जाये।

गणतंत्र दिवस पर सभी शालाओं में होगा विशेष भोज
जबलपुर 25 जनवरी 2016: छब्बीस जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले की सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं, मदरसाओं, राष्ट्रीय बालश्रम की शालाएं एवं अनुदान प्राप्त शालाओं में विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा।
जिल पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि छब्बीस जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी शालाओं में विशेष भोज का आयोजन कराने के लिए सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं जिला परियोजना समन्वयक, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक एंव अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया हैं।
उन्होनें बताया कि मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत होने वाले विशेष भोज में सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को सब्जी, पूरी खीर, हलुवा, के साथ लड्डूओं का भी वितरण करने के निर्देश दिये है। विशेष भोज में अन्तयोदय कार्डधारी वृध्द माताओं को शामिल किया जाये। श्रीमती मारव्या ने स्थानीय जन प्रतिनिधियो से मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के विशेष भेज में शामिल होने की अपील की है। 

तीस अधिकारी करेगें विशेष भोज की माॅनीटिरिंग

 जबलपुर 25 जनवरी 2016 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने छब्बीस जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत जिले की सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में आयोजित होने वाले विशेष भोज की माॅनीटिरिंग करने के लिए जिला के तीस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षण के विशेष भोज में सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को विशेष भोज में सब्जी, पूरी, खीर, हलुवा, के साथ लड्डूओं का भी वितरण निर्धारित किये गये मीनू के अनुसार दिया गया हैं या नही इसकी भी जानकारी लेना अनिवार्य होगी। जिन अधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी गई हैं उनसे शालावार प्रतिवेदन भी चाहा गया है।
मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत विशेष भोज की माॅनीटिरिंग करने वाले अधिकारियों में आदिम जाति कल्याण विभाग की श्रीमती शिल्पा जैन को एल.एन.यादव बालक प्राथमिक शाला रांझीऔर करौदी, जिला शिक्षा अधिकारी सतीश अग्रवाल को शासकीय माध्यमिक शाला ठक्कर ग्राम, महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक आर.सी.त्रिपाठी को शासकीय प्राथमिक कन्या शाला रांझी, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक बालक शाला रांझी, डा.परवीन कुरैशी जनपद पंचायत शहपुरा की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सहजपुर, लेखाधिकारी आरती  वानखेडे को नगर पंचायत भेडाघाट की शासकीय प्राथमिक ण्वं माध्यमिक शाला भेडाघाट, कल्पना पाण्डेय को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला तिलहरी एवं पचपेढी, महिला बाल विकास के सहायक परियोजना अधिकारी एस.ए.सिददकी को शासकीय प्राथमिक शाला सर्रा पीपर, बाल विकास योजना की परियोजना अधिकारी श्रध्दा चैकसे, को शासकीय प्राथमिक शाला रामपुर, नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक श्री नेमा को शासकीय माध्यमिक शाला करियापाथर , बाल विकास योजना की परियोजना अधिकारी संजना चैकसे को शासकीय प्राथमिक शाला गोसलपुर, रीता हरदहा को शासकीय प्राथमिक गणेशगंज, अनिला तिवारी को शासकीय प्राथमिक सिविल लाईन पंचपेढी, दिपेन्द्र सिंह बिसेन को शासकीय माध्यमिक गोविन्द गंज, ज्योति उपाध्याय को शासकीय पा्रथमिक एवं माध्यमिक शाला गढा नम्बर एक ,जन अभियान परिषद के जिला समन्यवक बी.एस.डामोर को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सालीवाडा गौर, प्रभारी संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा घनश्याम सोनी को शासकीय माध्यमिक शाला द्वारका नगर, जिला पंचायत के मीडिया अधिकारी ऋषिराज चढार को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला ग्वारीघाट, सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक आर.पी.चतुर्वेदी को शासकीय माध्यमिक शाला व्यौहार बाग, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक आशीष व्यौहार को शासकीय प्राथमिक शाला कन्या पूर्वी करयिापाथर, सर्व शिक्षा अभियान के सहायक जिला परियोजना समन्वयक इन्द्रमणी त्रिपाठी को शासकीय प्राथमिक शाला उर्दू मोतीनाला नम्बर दो, जिला पंचायत की सहायक परियोजना अधिकारी बर्षा जाट को  जनपद पंचायत पाटन की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बिनैकी एवं नुनसर, सर्व शिक्षा अभियान के सहायक परियोजना समन्यवक राजेश वर्मा को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला गोरखपुर, जिला पंचायत के तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चैहान को जनपद पंचायत जबलपुर की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला घुन्सौर जोधपुर, मध्यान्ह भोजन के क्वालिटी माॅनिटर राकेश श्रीवास्तव को शासकी प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला खुडावल एवं गौरहा, टास्क मैनेजर रुपल मिश्रा को जनपद पंचायत पनागार की प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला उमरिया एवं आमाखोह, टास्क मैनेजर को शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला पिररिया, जिला पंचायत की परियोजना अर्थशास्त्री बबीता कौल को जनपद पंचायत पाटन की प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सूखा एवं करमेता, माटीकला के सहायक उपसंचालक विजय धुर्वे को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक बालक शाला भानतलैया नम्बर एक और घुमापुर और वाटरशेड के तकनीकी विशेषज्ञ राजकुमार पटेल द्वारा जनपद पंचायत शहपुरा की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला गगई एवं सेमरा का निरीक्षण किया जाएगा। 
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Saturday, 23 January 2016

23-1-2016

                 कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर         
 //प्रेस विज्ञप्ति// 
               जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष करेगी ध्वजारोहण

जबलपुर 23 जनवरी 2016 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि जिला पंचायत में छब्बीस जनवरी गणतंत्र दिवस पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल द्वारा प्रातः 7ः45 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।

सभी जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत कार्यालय में समय पर करें ध्वजारोहण

जबलपुर 23 जनवरी 2016 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जारी किये गये निर्देश में स्पस्ट निर्देश दिये हैं कि छब्बीस जनवरी गणतंत्र दिवस पर प्रात:7ः45 से 8ः30 बजे तक पर ध्वजारोहण किया जाये। 
उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिये कि ध्वजारोहण करने से पूर्व ध्वज साफ-एवं स्वच्छ एवं कटा-फटा न हो और ध्वज को सीधा फहराया जाये।

गणतंत्र दिवस पर सभी शालाओं में होगा विशेष भोज
जबलपुर 23 जनवरी 2016: छब्बीस जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले की सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं, मदरसाओं, राष्ट्रीय बालश्रम की शालाएं एवं अनुदान प्राप्त शालाओं में विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा।
जिल पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि छब्बीस जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी शालाओं में विशेष भोज का आयोजन कराने के लिए सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं जिला परियोजना समन्वयक, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक एंव अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया हैं।
उन्होनें बताया कि मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत होने वाले विशेष भोज में सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को सब्जी, पूरी खीर, हलुवा, के साथ लड्डूओं का भी वितरण करने के निर्देश दिये है। विशेष भोज में अन्तयोदय कार्डधारी वृध्द माताओं को शामिल किया जाये। श्रीमती मारव्या ने स्थानीय जन प्रतिनिधियो से मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के विशेष भेज में शामिल होने की अपील की है। 


तीस अधिकारी करेगें विशेष भोज की माॅनीटिरिंग

 जबलपुर 23 जनवरी 2016 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने छब्बीस जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत जिले की सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में आयोजित होने वाले विशेष भोज की माॅनीटिरिंग करने के लिए जिला के तीस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षण के विशेष भोज में सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को विशेष भोज में सब्जी, पूरी, खीर, हलुवा, के साथ लड्डूओं का भी वितरण निर्धारित किये गये मीनू के अनुसार दिया गया हैं या नही इसकी भी जानकारी लेना अनिवार्य होगी। जिन अधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी गई हैं उनसे शालावार प्रतिवेदन भी चाहा गया है।
मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत विशेष भोज की माॅनीटिरिंग करने वाले अधिकारियों में आदिम जाति कल्याण विभाग की श्रीमती शिल्पा जैन को एल.एन.यादव बालक प्राथमिक शाला रांझी और करौदी, जिला शिक्षा अधिकारी सतीश अग्रवाल को शासकीय माध्यमिक शाला ठक्कर ग्राम, महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक आर.सी.त्रिपाठी को शासकीय प्राथमिक कन्या शाला रांझी, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक बालक शाला रांझी, डा.परवीन कुरैशी जनपद पंचायत शहपुरा की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सहजपुर, लेखाधिकारी आरती  वानखेडे को नगर पंचायत भेडाघाट की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भेडाघाट, कल्पना पाण्डेय को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला तिलहरी एवं पचपेढी, महिला बाल विकास के सहायक परियोजना अधिकारी एस.ए.सिददकी को शासकीय प्राथमिक शाला सर्रा पीपर, बाल विकास योजना की परियोजना अधिकारी श्रध्दा चैकसे, को शासकीय प्राथमिक शाला रामपुर, नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक श्री नेमा को शासकीय माध्यमिक शाला करियापाथर , बाल विकास योजना की परियोजना अधिकारी संजना चैकसे को शासकीय प्राथमिक शाला गोसलपुर, रीता हरदहा को शासकीय प्राथमिक गणेशगंज, अनिला तिवारी को शासकीय प्राथमिक सिविल लाईन पंचपेढी, दिपेन्द्र सिंह बिसेन को शासकीय माध्यमिक गोविन्द गंज, ज्योति उपाध्याय को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला गढा नम्बर एक ,जन अभियान परिषद के जिला समन्यवक बी.एस.डामोर को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सालीवाडा गौर, प्रभारी संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा घनश्याम सोनी को शासकीय माध्यमिक शाला द्वारका नगर, जिला पंचायत के मीडिया अधिकारी ऋषिराज चढार को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला ग्वारीघाट, सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक आर.पी.चतुर्वेदी को शासकीय माध्यमिक शाला व्यौहार बाग, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक आशीष व्यौहार को शासकीय प्राथमिक शाला कन्या पूर्वी करयिापाथर, सर्व शिक्षा अभियान के सहायक जिला परियोजना समन्वयक इन्द्रमणी त्रिपाठी को शासकीय प्राथमिक शाला उर्दू मोतीनाला नम्बर दो, जिला पंचायत की सहायक परियोजना अधिकारी बर्षा जाट को  जनपद पंचायत पाटन की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बिनैकी एवं नुनसर, सर्व शिक्षा अभियान के सहायक परियोजना समन्यवक राजेश वर्मा को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला गोरखपुर, जिला पंचायत के तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चैहान को जनपद पंचायत जबलपुर की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला घुन्सौर जोधपुर, मध्यान्ह भोजन के क्वालिटी माॅनिटर राकेश श्रीवास्तव को शासकी प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला खुडावल एवं गौरहा, टास्क मैनेजर रुपल मिश्रा को जनपद पंचायत पनागार की प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला उमरिया एवं आमाखोह, टास्क मैनेजर को शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला पिररिया, जिला पंचायत की परियोजना अर्थशास्त्री बबीता कौल को जनपद पंचायत पाटन की प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सूखा एवं करमेता, माटीकला के सहायक उपसंचालक विजय धुर्वे को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक बालक शाला भानतलैया नम्बर एक और घुमापुर और वाटरशेड के तकनीकी विशेषज्ञ राजकुमार पटेल द्वारा जनपद पंचायत शहपुरा की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला गगई एवं सेमरा  का निरीक्षण किया जाएगा। 
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Friday, 22 January 2016

22-1-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे अवैध उत्खनन पर तत्काल लगाई जाये रोक
जिला पंचायत अध्यक्ष ने सामान्य सभा की बैठक में सर्व सम्मति से किया प्रस्ताव पारित
शासन को भेजने के दिये निर्देश
जबलपुर 22 जनवरी 2016। ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे अवैध उत्खनन को तत्काल प्रभाव से रोकने, ग्राम पंचायतों में बनाई गई सीसी रोड पर भार से अधिक वजन वाले वाहनों के चलने से रोड खराब हो रहे है जिस पर सभी सदस्यों द्वारा कडी आपत्ति व्यक्त की गई। इन सीसी रोडों पर वाहनों को चलने से रोकने एवं जो वाहन ग्राम पंचायत की सीमा में प्रवेश करते हैं उन पर पंचायत राज अधिनियम के तहत कर निर्धारित कर वसूल किया जाये। ग्राम पंचायतों को कर वसूलने के कार्य को प्राथमिकता से करने के लिए निर्देशित किया जाये। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सभी आंगनवाडियों में बच्चों को पढानें के लिए एक-एक शिक्षक नियुक्ति की जाये ताकि बच्चों को आंगनवाडी केन्द्रों में पोषण आहार के साथ-साथ खेल-कूद एवं प्राथमिक शिक्षा दी जा सके। उक्त प्रस्ताव आज जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में सर्वसम्मति से पारित किये गये। पारित किया गये प्रस्ताव को तल्काल शासन को प्रेषित करने के जिला पंचायत अध्यक्ष ने निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या विशेष रुप से मौजूद रही।
 जिला पंचायत की अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति के परिवारों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए अगले माह शिविरों का आयोजन किया जाये, ताकि सभी परिवारों को खाद्यान उपलब्ध कराया जा सके। 
उन्होने विद्युत विभाग के अधिकारियों निर्देशित करते हुए कहा कि वह सुधार के नाम पर ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत की कटौती न की जाये।वर्तमान में किसानों की फसलों को सिंचाई के लिए बिजली की आवश्यकता है। उनकी आवष्यकता को देखते हुए उन्हें बिजील उपलब्ध कराई जाये।
विद्युत विभाग के अधिकारी ए.के.पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन हितग्राहियों के यहां अभी मीटर नही लगे हैं उनके यहां मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा हैं। हम सभी उपभोक्तों के माबाईल नम्बर ले रहे हैं ताकि उन्हें माह में कितने यूनिट बिजली जलाई गई है, कि जानकारी एवं उसका बिल उनके मोबाईल पर भी एसएमएस के माध्यम से दिया जा सके। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने विद्याुत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा जिन स्थानों पर उपभोगताओं को समय से बिजली के बिल उपलब्ध नहीं हो रहे हैं उन स्थानों पर ग्राम पंचायतों में बिजली के देयक उपलब्ध कराये जाये,ताकि ग्राम पंचायत के माध्यम से उपभोक्ताओं तक बिल समय पर पहुंच सके।
श्रीमती पटेल ने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाआ की समीक्षा की और ग्रामीण क्षेत्र में कहां कहा आंगनवाडियां शासकीय भवनों एवं कहां निजी भवनों में संचालित की जा रही हैं उनकी सूची दो दिवस में सभी सदस्यों को उलपब्ध कराई जाये ताकि जहां निजी भवनों आगंनवाडी संचालित की जा रही हैं वहां आंगनवाडी भवन बनाया जा सके। उन्होने सभी आंगनवाडियों में बच्चों को गुणवक्तापूर्ण पोषण आहार देने के निर्देश दिये। 
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों द्वारा बनाये जा रहे शौचालयों के भुगतान में तेजी लाई जाये,ताकि गावों को खुले में शौच से मुक्त कराया जा सके।
 जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी एवं स्वच्छ भारत के प्रभारी जी.एस. तेकाम ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 35230 शौचालय बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं जिसमें 18724 शौचालयों का अभी निर्माण किया जा चुका है, शेष शौचालयों का निमार्ण कार्य शीघ्र-अति शीघ्र करा लिया जाएगा।
बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मांगीलाल मरावी, नन्हेलाल धुर्वे, रामकृष्ण पटेल, उमाशंकर तिवारी, खिल्लू अहिरवार, विजयकांति पटेल, वन्दना पटेल, स्वेता सिंह, उर्मिला दाहिया, अर्पणा पटेल, जमुना मरावी,छोटी बाई कुंजाम, ताराबाई परस्ते, जनपद पंचायत जबलपुर के अध्यक्ष संजय पटेल,पनागर की अध्यक्ष योगिता कुर्मी, अधिकारियों में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी संतीश अग्रवाल, डी.पी.सी. आर.पी. चतुर्वेदी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जीपी कोरी, सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।





मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Thursday, 21 January 2016

21-1-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
सामान्य सभा की बैठक आज

जबलपुर 21 जनवरी 2016। जिला पंचायत की सामान्य सभा की आज 22 जनवरी शुक्रवार कोे सुबह 11ः00 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि 22 जनवरी को आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ-साथ वन विभाग के तहत संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा एवं समग्र स्वच्छता अभियान के तहत जनपद वार बनाये जा रहे शौचालय निर्माण की समीक्षा की जाएगी।
उन्होने बताया कि समान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

जनपद पंचायत शहपुरा में आयोजित अन्त्योदय मेला स्थगित

जबलपुर 21 जनवरी2016। सामाजिक न्याय वभिाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय ने बताया कि आज जनपद पंचायत शहपुरा में आयोजित होने वाला खण्ड स्तरीय अन्त्योदय मेला अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया हैं। अब यह मेला आगामी तिथि में आयोजित किया जाएगा।
सभी जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत कार्यालय में समय पर करें ध्वजारोहण

जबलपुर 21 जनवरी 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जारी किये गये निर्देश में स्पस्ट निर्देश दिये हैं कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर प्रातः 7ः45 से 8ः30 बजे तक पर ध्वजारोहण किया जाये। 
उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिये कि ध्वजारोहण करने से पूर्व ध्वज साफ-एवं स्वच्छ एवं कटा-फटा न हो और ध्वज को सीधा फहराया जाये। ग्राम पंचायतों में ध्वजारोहण के बाद ग्राम सभा का आयोजन भी किया जाये ताकि ग्राम पंचायत में किये जा रहे कार्यो की जानकारी लोगों तक पहुंच सके।

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 20 January 2016

20-1-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
सामान्य सभा की बैठक कल

जबलपुर 20 जनवरी 2016। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 22 जनवरी शुक्रवार कोे सुबह 11ः00 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि 22 जनवरी को आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ-साथ वन विभाग के तहत संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा एवं समग्र स्वच्छता अभियान के तहत जनपद वार बनाये जा रहे शौचालय निर्माण की समीक्षा की जाएगी।
उन्होने बताया कि समान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
सभी जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत कार्यालय में समय पर करें ध्वजारोहण

जबलपुर 20 जनवरी 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जारी किये गये निर्देश में स्पस्ट निर्देश दिये हैं कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर प्रातः 7ः45 से 8ः30 बजे तक पर ध्वजारोहण किया जाये। 
उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिये कि ध्वजारोहण करने से पूर्व ध्वज साफ-एवं स्वच्छ एवं कटा-फटा न हो और ध्वज को सीधा फहराया जाये। ग्राम पंचायतों में ध्वजारोहण के बाद ग्राम सभा का आयोजन भी किया जाये ताकि ग्राम पंचायत में किये जा रहे कार्यो की जानकारी लोगों तक पहुंच सके।

पंचायत भवन बनने से काम करना हुआ आसान
ग्राम पंचायत से निकल रहे मस्टर रोल
समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की आॅन लाइन फीड की जा रही जानकारी
जबलपुर 20 जनवरी 2016। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं पंच.परमेश्वर के अभिसरण से ग्राम पंचायत भैसवाही जनपद पंचायत कुण्डम जिला जबलपुर में पंचायत भवन बनने से काम करना आसान हो गया है। ग्राम के नागरिकों को जरुरत पडने पर रोजगार सहायक के द्वारा टेनों की जानकारी एवं रिजर्वेशन तक किया जाने लगा है। 
पंचायत भवन बनने से गांव के लोगों को ग्राम पंचायत में बैठने की सुविधा हो गयी है। मनरेगा योजना में मजदूरों की आॅनलाइन डिमांड एवं उनके मस्टर आसानी से निकाले जा रहे है, और समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं जन्म मृत्यु की आॅन लाइन फीडिंग की जा रही है।  
यहां के सरपंच श्रीमति बजरिया बाई उरेती ने बताया कि ग्राम पंचायत में पंचायत भवन बनने से जनपद पंचायत कम आना जाना हो गया है। पहले प्रतिदिन जानकारी प्राप्त करने के लिए जनपद पंचायत आना जाना पडता था, लेकिन अब ऐसा नही है। जनपद पंचायत से ग्राम पंचायत में मेल के माध्यम से जानकारी का आदान प्रदान किया जा रहा है। 
वार्ड क्रमांक 8 की पंच सुभद्रा बाई ने बताया कि वह ज्यादा तो पढी लिखीं नहीं मात्र आठवी पास हैं लेकिन बताती हैं कि पंचायत भवन बनने एवं और उसमें कम्प्यूटर लगने से गांव के लागों के साथ.साथ मुझे भी  रोजगार सहायक के द्वारा योजनाओं की जानकारी दी जाती है। 
यहां की पूर्व सरपंच ने बताया कि पहले ग्राम पंचायत में पंचायत भवन तो था लेकिन वह टूटा फूटा एवं खपरेल था, जिसमें वारिश के समय पानी गिरता रहता था, पंचायत भवन में शासन से संबंधित जानकारी सरपंच या सचिव के घर पर ही रखना पडती थी। लेकिन अब ऐसा नही है। पंचायत भवन बनाने का प्रस्ताव ग्राम सभा द्वारा अनुमोदन किया गया हैं और जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत से स्वीकृति मिलने के बाद पंचायत भवन का कार्य मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर योजना से प्रारंभ किया गया। मनरेगा एवं पंच.परमेश्वर योजना से एक तो ग्राम पंचायत भवन का निर्माण किया गया और गांव के लोगों को गांव में रोजगार उपलब्ध होने से उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है। 
    ग्राम पंचायत के सचिव श्री थानेश्वर सिंह परस्ते ने बताया कि ग्राम पंचायत भैसवाही में मनरेगा योजना एवं पंर्च-परमेश्वर योजना के कनवरजेन्श से 12.85 लाख रूपये की लागत से राजीव गांधी सेवा केन्द्र भवन स्वीकृत किया गया हैएजिसमें 10.58लाख मनरेगा एवं 2 लाख रुपये पंच-परमेश्वर की राशि से पंचायत भवन पूर्ण हो चुका है। पंचायत भवन बनने से गांव के लागों को शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। 
यहां के रोजगार सहायक शिवराज सिंह मार्को ने बताया कि ग्राम पंचायत में भवन बनने से काम करना आसान हो गया है। 
मनरेगा में मजदूरों की आंनलाइन डिमांड मस्टर जारी करना एवं उनकी वेजलिस्ट बनाने का कार्य सहित अन्य योजनाओं की जानकारी जो ग्राम पंचायतों में संचालित की जा रही हैं उनकी जानकारी ई.मेल के माध्यम से तत्काल जनपद पंचायत प्रेषित की जा रही है। इसके अलावा गांव के पढे लिखे लोगों को भी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। लोगों के आधार कार्ड भी निकाल कर दिये जाते है समग्र सामाजिक्र सुरक्षा कार्यक्रम एवं जन्म मृत्यु की जानकारी भी आनलाइन फीड की जा रही है। नवीन पंचायत भवन बनने से ग्राम पंचायत में न केवल बैठक व्यवस्था सुदृढ हुई है बल्कि कार्पोरेट जगत जैसे व्यवस्था होने से ग्राम पंचायत पदस्थ कर्मचारियों एवं ग्राम वासियों को कार्य करने में अत्यंत सुविधा एवं समय पर कार्य करने की प्ररणा मिली है।



मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Friday, 15 January 2016

15-1-2015

कार्यालय,जिला पंचायत जबलपुर
सामान्य सभा की बैठक 22 जनवरी को 
जबलपुर 15 जनवरी 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि आज जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई थी जो अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है। अब पुनः बैठक 22 जनवरी को प्रातः 11ः00 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ-साथ वन विभाग के तहत संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा,महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा एवं समग्र स्वच्छता अभियान के तहत जनपद वार बनाये जा रहे शौचालय निर्माण की समीक्षा की जाएगी।
उन्होने बताया कि समान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।


सहकारिता एवं उद्योग समिति की बैठक 18 जनवरी को 

जबलपुर 15 जनवरी 2016। जिला पंचायत की सहकारिता एवं उद्योग समिति की बैठक 18 जनवरी को दोपहर 3ः00 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है। 
खादी ग्रामोद्योग के प्रबंधक एवं समिति के सचिव विजय धुर्वे ने बताया कि सहकारिता एवं उद्योग समिति की बैठक में जिले में कितने वेयर हाउस संचालित किये जा रहे हैं उनके भरने एवं खाली करने के क्या नियम एवं कितने वेयर हाउस भरे हैं व कितने खाली हैं कि समीक्षा ,जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सेन्ट्रल बैक आॅफ इण्डिया में स्वरोगार योजनाओं के तहत प्रेषित किये गये प्रकरणों एवं स्वीकृत किये गये प्रकरणों की समीक्षा एवं जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
उन्होने बताया कि सहकारिता एवं उद्योग समिति की बैठक सहकारिता एवं उद्योग समिति की सभापति श्रीमती स्वेता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Thursday, 14 January 2016

14-1-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
नयी हितैषी आवेदन-पत्र योजना लागू
अपने अनुसार निर्माण कार्य करवा सकेंगे पात्र परिवार

जबलपुर 14जनवरी 2016। मनरेगा के पात्र ग्रामीण परिवार हितैषी आवेदन.पत्र देकर हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। वे अब हितैषी आवेदन-पत्र ग्राम पंचायतों में देकर उनकी कृषि भूमि अथवा आवासीय परिसर में मनरेगा से कराये जाने वाले कामों की मांग कर सकते हैं। साथ ही इस कार्य में कौन कौन से जाबकार्डधारी परिवार काम कर सकते हैं उनके नामों का भी सुझाव दे सकते हैं। इस पहल से ग्रामीण परिवारों के यहाँ जरूरत की परिसंपत्तियों का निर्माण तो होगा ही ग्रामीण श्रमिकों को काम के अवसर भी मुहैया हो सकेंगे।
अपर मुख्य सचिव श्रीमती अरूणा शर्मा ने इस संबंध में जिलों के कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायतों को निर्देश जारी किये हैं। कहा गया है कि प्रदेश के 42 जिलों की 268 सूखाग्रस्त तहसील में आने वाली 225 जनपद की 16 हजार 560 ग्राम पंचायत में मनरेगा से 150 दिन का रोजगार ग्रामीण जाबकार्डधारी परिवारों को मुहैया कराया जाये। साथ ही मनरेगा के पात्र हितग्राही जैसे अनुसूचित जाति, जनजाति, बीपीएल, इंदिरा आवास से लाभांवित परिवार, भूमि सुधार के हितग्राही, वनाधिकार पट्टाधारी, लघु.सीमांत कृषक आदि ग्रामीण परिवारों को मनरेगा की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिया जाये।
ग्रामीण परिवार द्वारा दिये गये हितैषी आवेदन-पत्रों का पंजीयन कर आवेदक को पावती भी दी जायेगी। जिलों की ग्राम पंचायतों के सेक्टर में माह में निर्धारित दिन को होने वाले रोजगार संवाद दिवस में हितैषी आवेदन.पत्रों के बारे में जानकारी दी जायेगी जिससे वे ग्राम पंचायत में आवेदन कर सकें।
निर्देशों में मनरेगा में कृषि आधारित तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के कार्यों को प्राथमिकता देने का भी कहा गया है। हितैषी आवेदन पत्रों को भू-धारक ग्रामीण कृषक परिवारों को भी उपलब्ध कराया जायेगा ताकि वे निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकें। हितैषी आवेदन पत्र का प्रारूप मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद की वेबसाईट www.nregs-mp.org ji पर  भी उपलब्ध है।
हितैषी् में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर ग्राम सभा द्वारा लेबर बजट और सबसे पात्र हितग्राही की पुष्टि के बाद कार्य करवाये जायेंगे। 
मनरेगा से ग्रामीण परिवार ये कार्य करा सकेंगे-1.कपिलधारा कूप-खेत तालाब-लघु तालाब-स्टापडेम 2.नंदन फलोद्यान 3.नर्सरी निर्माण 4.रेशम उत्पादन हेतु शहतूत वृक्षारोपण 5. भूमि-सुधार मेढ बंधान 6. मीनाक्षी तालाब 7.सिंचाई के लिये वाटर कोर्सेंस, फील्ड चैनल निर्माण 8. निकटतम तालाब से गाद की ढुलाई, बंजर भूमि विकास 9. जल भराव क्षेत्र में निकास मार्ग निर्माण 10.नाडेप टांका वर्मी कम्पोस्ट 11. बायोगैस 12. पशु शेड-संजीवक गड्ढे तरल जैव खाद, 13. शौचालय 14. सोकपिट निर्माण 15. रिचार्ज पिट 16. इंदिरा आवास 17. मुख्यमंत्री आवास 18. मुख्यमंत्री अंत्योदय आवास के कार्य शामिल है।
सामान्य सभा की बैठक आज
जबलपुर 14 जनवरी 2016। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आज 15 जनवरी शुक्रवार कोे दोपहर 12ः30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि 15 जनवरी को आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ-साथ वन विभाग के तहत संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा,महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा एवं समग्र स्वच्छता अभियान के तहत जनपद वार बनाये जा रहे शौचालय निर्माण की समीक्षा की जाएगी।
उन्होने बताया कि समान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 13 January 2016

13-1-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
प्रशिक्षु आई.ए.एस. अधिकारियों को दी ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी

     जबलपुर 13 जनवरी 2016। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अठारह सदस्यीय दल के अधिकारियों को सदस्य दल को आज जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी ।
      उन्होने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अठारह सदस्यीय दल के अधिकारियों का दल जिला पंचायत आया हैं। यह दल यहां पर एक सप्ताह रहकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ.साथ शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त करेगें।
      श्रीमती मारव्या ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए जिला पंचायत के अधिकारियों को दल के साथ संलग्न किया गया हैं, जो अपनी अपनी योजना की जानकारी को देने के साथ.साथ ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निर्माण कार्यो निरीक्षण कराएगें।
  उन्होने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को सभी योजनाओं की जानकारी व फील्ड पर भ्रमण कराने के लिए अलग-अलग अधिकारियों के साथ साथ जिला पंचायत परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम एवं स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक आशीष व्यौहार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
        भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को जानकारी देने वाले अधिकारियों में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, डा. परवीन कुरैशी कल्पना पाण्डेय लेखाधिकारी अमित मारवी सहित अन्य अधिकारी शामिल है।


जिला पंचायत अध्यक्ष ने की प्रभारी मंत्री से सौजन्य भेंट
जबलपुर 13 जनवरी 2016। प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने आज जिला पंचायत की अध्य़क्ष श्रीमती मनोरमा पटेल से जिला पंचायत के अध्य़क्ष के कक्ष में सौजन्य भेंट की।
 इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री शरद जैन, महापौर डाण्स्वाती गोडबोले, सिहोरा क्षेत्र की विधायक श्रीमती नंदिनी मरावी, बरगी विधायक श्रीमती प्रतिभा सिंह, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष राजा सोनकर, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भारत सिंह यादव, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मांगीलाल मरावी,जिला पंचायतों के सदस्यों में रामकृष्ण पटेल, शारदा यादव, उमाशंकर तिवारी, स्वेता सिंह,जमुना मरावी मौजूद रही।
प्रभारी मंत्री ने जिला पंचायत के सभी सदस्यों से परिचय प्राप्त कर विकास कार्यो के संबंध में जानकारी ली।


सामान्य सभा की बैठक कल
जबलपुर 13 जनवरी 2016। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 15 जनवरी 2016 को दोपहर 12ः30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि 15 जनवरी को आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ.साथ वन विभाग के तहत संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा,महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा एवं समग्र स्वच्छता अभियान के तहत जनपद वार बनाये जा रहे शौचालय निर्माण की समीक्षा की जाएगी।
उन्होने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
photo 1 and 2 ias vizit-


photo 3and 4 pravari mantry in zila pancyat jabalpur



मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Tuesday, 12 January 2016

12-1-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
आंगनवाडियों के कार्य तत्काल करे प्रारंभ
पूर्व सरपंच व वर्तमान सचिवों से वसूल करें पंच-परमेश्वर की राशि 
जिला पंचायत सीईओं ने समय-सीमा बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर 12जनवरी 2016। मनरेगा एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त कनवरजेन्स ग्राम पंचायतों में स्वीकृत आंगनवाडी भवन के कार्य तत्काल प्रारंभ किये जाये। पंच-परमेश्वर योजना की राशि निकालकर निर्माण कार्य नहीं कराने वाले पूर्व सरपंचों एवं वर्तमान ग्राम पंचायतों के सचिवों से राशि को वसूल करने के लिए अनुविभागीय अधिकारियों के यहां प्रकरण प्रेषित किये जाये। या फिर उक्त राशि के तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ कराकर पूर्ण कराये जाये। जो ग्राम पंचायतों कार्य प्रारंभ नहीं कर रही हैं उनकी एफ.आई.आर. भी दर्ज कराई जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में दिये। 
श्रीमति मारव्या ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समय सीमा में लंबित प्रकरण का एक माह में यदि निराकरण नहीं किया जाता हैं तो संबंधित अधिकारी के विरुघ्द भी कार्यवाही प्रस्तावित की जाये। उन्होनें सीएम हेल्पलाईन एवं कलेक्टर जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का भी समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होने सभी जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इन्दिरा आवास योजना के तहत हितगाहियों के यहां बनाये गये आवासों की फोटों आनलाईन फीड की जाये। योजना प्रभारी को निर्देश दिये कि वह योजना के कियान्वयन में आ रही समस्याओं का भोपाल से निराकरण कराये। 
उन्होने मनरेगा की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजना के अंतर्गत बनाये गये लेबर बजट के अनुसार मानव दिवस सृजित किये जाये। जो लंबित भुगतान आनलाईन प्रर्दशित हो रहा है उसका समय पर भुगतान किया जाये। 
उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले को सूखा ग्रसित घोषित किया गया है, अब जिन जाॅबकार्डधारियों को योजना के अंतर्गत अभी तक 100 दिन का कार्य उपलब्ध कराया जा रहा था अब उन्हें 150 दिन का कार्य उपलब्ध कराया जाये।
 माध्यान्ह भोजन की समीक्षा करते हुए कहा कि शसकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में स्व-सहायता समूह के द्वारा बच्चों के लिए बनाये जा रहे भोजन की माॅनिटिरिंग करने के लिए ग्राम पंचायत की सभी महिला पंचों को अनिवार्य रुप से शामिल किया किया जायेे। श्रीमती मारव्या ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कलेक्टर के भ्रमण के दौान प्राप्त हो रही शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाये।
समय सीमा बैठक में सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, जिला पंचायत अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी डा. परवीन कुरैशी, कल्पना पाण्डेय, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री एवं मनरेगा के अति. कार्यक्रम अधिकारी मौजूद रहे। 





मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 11 January 2016

11-1-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर

मनरेगा की कपिलधारा ने बदली सेवाराम की जिन्दगी
सफलता की कहानी
जबलपुर 11 जनवरी 2016। मेहनतकश को सुविधाये एवं अवसर प्रदान किये जाये तो वह भी प्रगति के पथ पर अग्रसर हो जाता है। यह कहावत जनपद पंचायत कुण्डम की ग्राम पंचायत चैरईकला के सेवाराम पिता पुनुवा पर सटीक बैठती है। सेवाराम बताते है कि ऊबड-खाबड एवं सिंचाई के अभाव में खेती किसानी भगवान के भरासें किया करते थे। परिवार के पालन पोषण एवं जरुरतों को पूरा करने के लिए अपने खेतों के साथ-साथ दूसरों के खेतों में भी काम करना पडता था। अनउपजाऊ एवं असिंचित खेती में ज्वार, मक्का कोदों एवं अरहर उगाते थे जिसमें कडी मेहनत करने के बाद भी खाने के लिए अनाज नहीं हो पाता था, लेकिन भला हो महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा का जिसने हमारी जिन्दगी ही बदल दी है। 
कपिलधारा कूप बन जाने के बाद आदिवासी विकास विभाग से सिंचाई के लिए 20 हजार रुपये अनुदान के रुप में मिले जिससे इलेक्टानिक पंप, स्प्रिंग, पाइप क्रय कर फसलों की सिंचाई कर रहे है। 
सेवाराम अपनी खेती में गेहू, चना, धान, अरहर उडद, की फसल के साथ-साथ लौकी, टमाटर, आलू और भटा की सब्जियां भी उगा रहा है, जिससे परिवार को बाजार से सब्जियां भी नही खरीदने पड रही रही है, और कभी कभी बाजार में भी सब्जियां बेजकर अतिरिक्त आय अर्जित हो जाती है।
सेवाराम ने बताया कि पहले हमारे पास खेती तो थी और हम उसमें फसल भी उगाते थे लेकिन पानी नही होने की वजह से वमुश्किल से बीज ही निकल पाता थाए लेकिन अब ऐसा नही है। इस वर्ष कूप बन जाने से गेंह, चना, धान, अरहर, उडद जैसी फसलों का अच्छा उत्पादन हुआ है।
यहां की सरपंच श्री परम लाल ने बताया कि मनरेगा से गांव वालों को गांव में ही काम मिल जाता है। काम के लिए अब गांव वाले को दूसरे गांव या शहर नहीं जाना पडता है। सेवाराम के यहां मनरेगा की उपयोजना  कपिलधारा योजना के तहत खेदे गये कूप से उसका रहन-सहन बदल गया है।
यहां के सचिव गनपत सिंह मार्को एवं ग्राम रोजगार सहायक प्यारे सिंह मार्को ने बताया कि चमरु के यहां कपिलधारा कूप 2.57 लाख की लागत से कूप स्वीकृत किया गया हैए और देखते ही देखते कुआ तैयार हो गया। उल्लेखनीय हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से एक ओर लोगों को गांवों में ही काम उपलब्ध कराया जा रहा हैं वहीं परिसंत्तियों का निमार्ण भी किया जा रहा है।


 मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

Friday, 8 January 2016

Photo.08.01.2015




News.08.01.2015

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
सभी पात्र हितग्राहियों को दे शासन की योजनाओं का लाभ
  निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश
जबलपुर 9 जनवरी 2016। शासन की सभी हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को अनिवार्यरुप से दिया जाये। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वृध्दा वस्था पेंशन, विधवा पेंशन, निःशक्त पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना के पात्र हितग्रहियों को समय पर भुगतान किया जाये। किसी भी पात्र हितग्राही को योजनाओं के लाभ से वंचित नही किया जाये। उक्त निर्देश कलेक्टर शिव नारायण रुपला ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिये। 
इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या विशेष रुप से मौजूद रही।
उन्होंने हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि कर्मकार मंडल योजना के तहत श्रमिकों को उपलब्ध कराये गये कार्डो की अवधि को बढाई जाये। नगर निगम सहित सभी जनपद पंचायतों में पंजीकृत श्रमिकों की जानकारी को अधतन किया जाये, ताकि उन्हें विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ से लाभान्वित किया जा सकेे। 
श्री रुपला ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों के खातों को इस माह के अंत तक अनिवार्यरुप से बैकों में खोलें जाये। कन्या अभिभावक योजना के तहत जिन परिवारों में केवल कन्याएं है और जिनके विवाह हो चुके हैं माता-पिता की आयु 60 वर्ष से अधिक हो ऐसे अभिभावकों को कन्या अभिभावक पेंशन योजना के तहत लाभान्वित करते हुए उन्हें 500 रुपये प्रतिमाह की पेंशन स्वीकृत की जाये। 
उन्होनें मुख्यमंत्री अन्त्योष्टि योजना में 1 दिसम्बर 2015 से 1 हजार रुपये की बढोत्तरी की गई है। अब इस योजना के तहत दो हजार रुपये की जगी तीन हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराये जाये। मुख्य मुत्री कन्या विवाह योजना के अभी से आवेदन बुलाये जाये। 5-से 10 जोडे भी होते हैं तो ग्राम पंचायतों में सामूहिक विवाह कार्यक्रम किये जाये। 
श्री रुपला ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की विभिन्न उपयोजनाओं के तहत किये जा रहे कार्य की समीक्षा की, और ग्राम पंचायतों में सभी जाॅबकार्डधारी परिवारों को काम मांगने पर कार्य उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। पंच-परमेश्वर योजना के तहत किये जा रहे कार्यो की भी समीक्षा की और किये जा रहे कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये। 
उन्होने इस योजना के तहत जिन ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों ने कार्य प्रारंभ नहीे किये हैं या राशि आहरित कर ली है और कार्य नही कराया गया हैं ऐसे सरपचों एवं सचिवों पर राशि वसूलने की कार्यवाही करते हुए उनके विरुध्द एफ.आई आर. भी दर्ज कराने के निर्देश दिये।  श्री रुपला ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में बनाये जा रहे शौचालयों के भुगतान में तेजी लायी जाये। योजना में दिये गये लक्ष्य को भीपूरा करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना राष्टीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लक्ष्य को जनवरी माह में ही पूर्ण करने के निर्देश दिये । उन्होने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बैकों में ल्क्ष्य से अधिक के प्रकरण प्रेषित किये जाये और पे्रषित किये गये प्रकरणों को शीघ्र-अतिशीघ्र बैंको से स्वीकृत कराकर हितग्राहियों के खातों में राशि जमा कराई जाये।
आंगनबाडियों के कार्य तत्काल करे प्रारंभ- श्री रुपला ने मनरेगा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिशरण से जिले की 24 ग्राम पंचायतों में आंगनवाडियों के कार्य तत्काल प्रारंभ कराये जाये। जनपद पंचायत जबलपुर एवं पनागर की जिन ग्राम पंचायतों आंगनवाडी केन्द्र स्वीकृत किये हैं उनको निरस्त करते हुए अन्य स्थानों का चयन कर तत्काल कार्य प्रारंभ कराया जाये। जिन स्थानों पर विवाद हैं उसका तत्काल निराकरण किया जाये। जिन ग्राम पंचायतों द्वारा आंगनवाडी की राशि आहरित कर कार्य प्रारंभ नही किये गये हैं ऐसे सरपंचों एवं सचिवों से राशि वसूलने की कार्यवाही करते हुए उनके विरुध्द एफ.आई आर. भी दर्ज की जाये। 
 बैठक में सामाजिक न्याय विभाग की सयंुक्त संचालक राजश्री राय, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी डा. परवीन कुरैशी, कल्पना पाण्डेय, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी.कोरी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी,सहायक यंत्री सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

कर की राशि से करे ग्राम पंचायत में विकास
सीईओ जिला पंचायत ने निरीक्षण कर दिये निर्देश

जबलपुर 9 जनवरी 2016।  जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने गत दिवस जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत सिहोदा का अकास्मिक औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें ग्राम पंचायत में किये जा रहे निर्माण कार्यो की जानकारी ली और ग्राम पंचायत की सरपंच को निर्देश कि वह ग्राम पंचायत में कर अधिरोपित कर, कर वसूली की राशि से विकास कार्य किये जाये। सिलाई मशीन चलाने वाली सभी महिलाओं को आर्थिक कल्याण योजना के तहत स्वरोजगार से जोडा जाये। 
छात्र-छात्राओं से पूछे सवाल- श्रीमती मारव्या ने शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सिहोदा के छात्र-छात्राओं से गणित सामाजिक विज्ञान ,विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जिनका जबाब छात्र-छात्राओं द्वारा दिया गया। कक्षा तीन में पढने वाली स्वाती से यातायात के साधन के संबंध में पूछा तो स्वाती आटो, रिक्शा, बस बताया, वही कक्षा सात के छात्र यश लडिया से 19 एवं 13 का पहाडा पूछा गया जिसका यश द्वारा 13 एवं 19 का पहाडा पूरा बिना रुके सुनाया गया। उन्होनें अन्य छात्र-छात्राओं से भारत की राजधानी, मध्यप्रदेश की राजधानी, देश के राष्ट्रपति के नाम से संबंधित प्रश्न पूछे गयं जिनका छात्र-छात्राओं द्वारा सही सही जबाब दिया गया। 
इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी मौजूद रहे।


सभी पात्र हितग्राहियों को दे शासन की योजनाओं का लाभ
  निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश
जबलपुर 9 जनवरी 2016। शासन की सभी हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को अनिवार्यरुप से दिया जाये। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वृध्दा वस्था पेंशन, विधवा पेंशन, निःशक्त पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना के पात्र हितग्रहियों को समय पर भुगतान किया जाये। किसी भी पात्र हितग्राही को योजनाओं के लाभ से वंचित नही किया जाये। उक्त निर्देश कलेक्टर शिव नारायण रुपला ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिये। 
इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या विशेष रुप से मौजूद रही।
उन्होंने हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि कर्मकार मंडल योजना के तहत श्रमिकों को उपलब्ध कराये गये कार्डो की अवधि को बढाई जाये। नगर निगम सहित सभी जनपद पंचायतों में पंजीकृत श्रमिकों की जानकारी को अधतन किया जाये, ताकि उन्हें विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ से लाभान्वित किया जा सकेे। 
श्री रुपला ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों के खातों को इस माह के अंत तक अनिवार्यरुप से बैकों में खोलें जाये। कन्या अभिभावक योजना के तहत जिन परिवारों में केवल कन्याएं है और जिनके विवाह हो चुके हैं माता-पिता की आयु 60 वर्ष से अधिक हो ऐसे अभिभावकों को कन्या अभिभावक पेंशन योजना के तहत लाभान्वित करते हुए उन्हें 500 रुपये प्रतिमाह की पेंशन स्वीकृत की जाये। 
उन्होनें मुख्यमंत्री अन्त्योष्टि योजना में 1 दिसम्बर 2015 से 1 हजार रुपये की बढोत्तरी की गई है। अब इस योजना के तहत दो हजार रुपये की जगी तीन हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराये जाये। मुख्य मुत्री कन्या विवाह योजना के अभी से आवेदन बुलाये जाये। 5-से 10 जोडे भी होते हैं तो ग्राम पंचायतों में सामूहिक विवाह कार्यक्रम किये जाये। 
श्री रुपला ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की विभिन्न उपयोजनाओं के तहत किये जा रहे कार्य की समीक्षा की, और ग्राम पंचायतों में सभी जाॅबकार्डधारी परिवारों को काम मांगने पर कार्य उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। पंच-परमेश्वर योजना के तहत किये जा रहे कार्यो की भी समीक्षा की और किये जा रहे कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये। 
उन्होने इस योजना के तहत जिन ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों ने कार्य प्रारंभ नहीे किये हैं या राशि आहरित कर ली है और कार्य नही कराया गया हैं ऐसे सरपचों एवं सचिवों पर राशि वसूलने की कार्यवाही करते हुए उनके विरुध्द एफ.आई आर. भी दर्ज कराने के निर्देश दिये।  श्री रुपला ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में बनाये जा रहे शौचालयों के भुगतान में तेजी लायी जाये। योजना में दिये गये लक्ष्य को भीपूरा करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना राष्टीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लक्ष्य को जनवरी माह में ही पूर्ण करने के निर्देश दिये । उन्होने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बैकों में ल्क्ष्य से अधिक के प्रकरण प्रेषित किये जाये और पे्रषित किये गये प्रकरणों को शीघ्र-अतिशीघ्र बैंको से स्वीकृत कराकर हितग्राहियों के खातों में राशि जमा कराई जाये।
आंगनबाडियों के कार्य तत्काल करे प्रारंभ- श्री रुपला ने मनरेगा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिशरण से जिले की 24 ग्राम पंचायतों में आंगनवाडियों के कार्य तत्काल प्रारंभ कराये जाये। जनपद पंचायत जबलपुर एवं पनागर की जिन ग्राम पंचायतों आंगनवाडी केन्द्र स्वीकृत किये हैं उनको निरस्त करते हुए अन्य स्थानों का चयन कर तत्काल कार्य प्रारंभ कराया जाये। जिन स्थानों पर विवाद हैं उसका तत्काल निराकरण किया जाये। जिन ग्राम पंचायतों द्वारा आंगनवाडी की राशि आहरित कर कार्य प्रारंभ नही किये गये हैं ऐसे सरपंचों एवं सचिवों से राशि वसूलने की कार्यवाही करते हुए उनके विरुध्द एफ.आई आर. भी दर्ज की जाये। 
 बैठक में सामाजिक न्याय विभाग की सयंुक्त संचालक राजश्री राय, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी डा. परवीन कुरैशी, कल्पना पाण्डेय, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी.कोरी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी,सहायक यंत्री सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

कर की राशि से करे ग्राम पंचायत में विकास
सीईओ जिला पंचायत ने निरीक्षण कर दिये निर्देश

जबलपुर 9 जनवरी 2016।  जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने गत दिवस जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत सिहोदा का अकास्मिक औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें ग्राम पंचायत में किये जा रहे निर्माण कार्यो की जानकारी ली और ग्राम पंचायत की सरपंच को निर्देश कि वह ग्राम पंचायत में कर अधिरोपित कर, कर वसूली की राशि से विकास कार्य किये जाये। सिलाई मशीन चलाने वाली सभी महिलाओं को आर्थिक कल्याण योजना के तहत स्वरोजगार से जोडा जाये। 
छात्र-छात्राओं से पूछे सवाल- श्रीमती मारव्या ने शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सिहोदा के छात्र-छात्राओं से गणित सामाजिक विज्ञान ,विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जिनका जबाब छात्र-छात्राओं द्वारा दिया गया। कक्षा तीन में पढने वाली स्वाती से यातायात के साधन के संबंध में पूछा तो स्वाती आटो, रिक्शा, बस बताया, वही कक्षा सात के छात्र यश लडिया से 19 एवं 13 का पहाडा पूछा गया जिसका यश द्वारा 13 एवं 19 का पहाडा पूरा बिना रुके सुनाया गया। उन्होनें अन्य छात्र-छात्राओं से भारत की राजधानी, मध्यप्रदेश की राजधानी, देश के राष्ट्रपति के नाम से संबंधित प्रश्न पूछे गयं जिनका छात्र-छात्राओं द्वारा सही सही जबाब दिया गया। 
इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी मौजूद रहे।


सडक बन जाने गिले सिकवं हुए दूर
सफलता की कहानी

जबलपुर 9 जनवरी 2016। जनपद पंचायत पााटन की ग्राम पंचायत रमखिरिया के ग्राम तुहतरा में 2 लाख 57 हजार की लागत से 125 मीटर लम्बी सीसी रोड बन जाने से गांव कीचड मुक्त हो गया है। सुनील मिश्रा के घर से गुलाब वर्मन के घर की ओर बनी 125 मीटर लम्बी सीसी रोड गांव के अन्दर जाने का मुख्य मार्ग है। रास्ते में कीचड होने से यहां रहने वाले लोगों के प्रति गांव वालों का व्यवहार ठीक नही होता था आये दिन घरों का पानी निकलने से गलियों में कीचड हो जाता था जिससे रोज रोज कहा सुनी हुआ करती थी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं पंच-परमेश्वर के अभिसरण से बनी सीसी रोड सह नाली निर्माण के कार्य ने गिले सिकवे दूर कर दिये है।
ग्राम पंचायत घुन्सौर की सरपंच श्रीमती वन्दना पटैल न बताती है कि गांव के अन्दर जाने के लिए यही रास्ता था जो बारिश और यहां के घरो का पानी रास्ते में आने से कीचड युक्त हो जाता था लागों को इसी रास्ते से निकलने के लिए मजबूर थे। दिन में जैसे-तैसे आना-जाना होता था लेकिन रात में निकलना मुश्किल होता था, आये दिन रास्ते में कीचड होने से यहां रहने वालें लोगो से लडाई-झगडे भी कहा-सुनी भी हो जाती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं हैं। 
पंचायत के उपसरपंच बताते हैं कि गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं पंच-परमेश्वर के अभिसरण से अब गांव में पक्के निर्माण कार्य भी होने लगे हैं इन योजनाओं से एक तो तरफ गांवों की बर्षों पुरानी समस्याओं का निराकरण हो रहा हैं वहीं गांव के गांव में लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो गया है।
सचिव अजय सिंह ठाकुर ने बताया कि तुहतरा ग्राम पंचायत रमखिरिया का आश्रित ग्राम है। यहां सुनील मिश्रा के घर से गुलाब वर्मन के घर की ओर 2लाख 57 हजार की लागत से सीसी रोड सह नाली बनाई गई। सीसी रोड सह नाली का कार्य सहायक यंत्री के.एल. चावडीकर एवं उपयंत्री शैलेन्द्र प्रधान की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया, और उन्ही के मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया।
 सीसी रोड बन जाने से गांव के लोगों का आना जाना आसान हो गया है और गांव में गलियां कीचड़ मुक्त हो गईं हैं और गांव में इस रास्ते में कीचड होने की वजह से होने वाले लडाई झगडे दूर हो गये है। यह योजना गांव के विकास में यह बहुत ही उपयोगी साबित हो रही है।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर







कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
पाटन के अंत्योदय मेले में 232 हितग्राही लाभांवित
51 लाख के हितलाभ वितरित
जबलपुर 8 जनवरी   जनपद पंचायत पाटन में आज आयोजित अंत्योदय मेले में 232 लोगों को 50 लाख 98 हजार रूपये से अधिक की राशि के हितलाभ प्रदान किये गये अंत्योदय मेले में क्षेत्रीय विधायक नीलेश अवस्थी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या, जनपद अध्यक्ष सविता ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य अर्पणा सिंह, नगर परिषद पाटन की अध्यक्ष मीरा बेहुरे, जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष उदयभान सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे
अंत्योदय मेले में लाभांवित किये गये हितग्राहियों में पशुपालन विभाग के 17 हितग्राहियों को 1 लाख 64 हजार रूपये, मुख्यमंत्री स्वरोजगार एवं आर्थिक सहायता योजना के तहत नगर पंचायत कटंगी के 18 हितग्राहियों को 9 लाख 65 हजार रूपये और नगर परिषद पाटन के 14 हितग्राहियों को 4 लाख 41 हजार 150 रूपये, महिला एवं बाल विकास की 100 बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत 1 लाख 80 हजार रूपये, सहकारिता विभाग द्वारा 25 हितग्राहियों को 15 लाख रूपये के के.सी.सी. ऋण वितरण, कृषि विभाग द्वारा 54 हितग्राहियों को 2 लाख 28 हजार रूपये के पावर स्प्रेयर पंप और सामाजिक न्याय विभाग की ओर से 4 हितग्राहियों को नि:शुल्क नि:शक्तजन को उपकरण वितरित किये गये
स्टॉल लगाकर दी जानकारी--अंत्योदय मेले में कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, वन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, पशुपालन विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित  अन्य विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों की योजनाओं के पम्पलेट एवं लीफलेट के माध्यम से जानकारी दी गई
                                                                                                                                 
अनुपस्थित मिलने पर करे त्वरित कार्यवाही
जिला पंचायत की अध्यक्ष ने दिये सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में निर्देश
 जबलपुर 8 जनवरी 2016 ग्रामीण क्षेत्र की पशु औषधालयों में पदस्थ पशु चिकित्सक अनुपस्थित मिलने पर त्वरित कार्यवाही की जाये। शालाओं में बनाये गये शौचालयों की सप्ताह में दो दिन पंच-परमेश्वर योजना से ग्राम पंचायतों में नियुक्त किये गये सफाई कर्मी से शौचालयों की साफ-सफाई कराई जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल  ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में दिये।
बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मांगीलाल मरावी, राकृष्ण पटेल, उमाशंकर तिवारी, शारदा यादव, स्वेता सिंह, रीताबाई, अधिकारियों में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी जीएस तेकाम, लेखाधिकारी अमित मरावी, जिला जिलाधिकारी सतीश अग्रवाल, सर्वशिक्षा केन्द्र के जिला परियोजना समन्वयक एमएल पाठक, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अधिकारी शरद सिंह, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अधिकारी जीपी कोरी, जीएस खटीक सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूलों में साईकिल वितरण सहित जो भी शासकीय कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किये जा ते हैं उनकी जानकारी सभी जनप्रतिनिधियों को अनिवार्यरुप से दी जाये।
                जिला पंचायत सदस्य स्वेता सिंह ने जनपद पंचायत शहपुरा की शासकीय माध्यमिक शाला कुटरी में पदस्थ शिक्षिका विधु वर्मा अपनी शाला में पढाकर किसी अन्य शाला में बच्चों को पढा रही हैं जिससे इस शाला में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं की पढाई नहीं हो पा रही हैं उसकी शीघ्र अति शीघ्र जांच कराई जाये।
 बैठक में श्रीमती पटेल ने तेरहवें वित्त आयोग के वर्ष 2013-14 के तहत स्वीकृत किये गये कार्यो की समीक्षा करते हुए कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। वित्तीय वर्ष 2015-16 में प्राप्त राशि से किये जाने वाले कार्यो का अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2014-15 का आय-व्यय एवं 2015-16 के अनुमोदित बजट पर चर्चा की गई।

मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर